ताज़ा खबरें
10206 समाचार
विदेश
Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 309 लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद हवाई अड्डे का संचालन अस्थायी रूप से रोक दिया गया और उड़ानों को दूसरे एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया।
रायपुर
Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे शुष्क रहेगा मौसम, फिर बदलेगा मिज़ाज, रायपुर में पारा 36 के पार
Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
रायपुर
Chhattisgarh Electric Buses: 4 शहरों में दौड़ेंगी 240 इलेक्ट्रिक बसें, 11 अक्टूबर को होगा समझौता
Chhattisgarh Electric Buses: रायपुर, बिलासपुर, भिलाई और कोरबा में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 240 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। 11 अक्टूबर को चार्टर्ड स्पीड लिमिटेड के साथ कंसेशन एग्रीमेंट साइन होगा। योजना के तहत रायपुर को 100, भिलाई और कोरबा को 50-50 तथा बिलासपुर को 40 बसें मिलेंगी। इन बसों में सीसीटीवी कैमरे, डिजिटल पेमेंट और लाइव ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं होंगी।
अन्य
Delhi CJP Protest: आज फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम और ट्रैफिक डायवर्जन
Delhi CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रविवार को दिल्ली में फिर प्रदर्शन का ऐलान किया है। सुबह 10 बजे जंतर-मंतर की ओर मार्च प्रस्तावित है। सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी में पुलिस बल तैनात किया गया है और कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। हालांकि, दिल्ली मेट्रो सेवाएं सामान्य कर दी गई हैं और कनॉट प्लेस के बाजार भी खुले रहेंगे।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar Flood Affected Farmers: फसल बर्बादी पर प्रति एकड़ 65 हजार मुआवजे की मांग, 23 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचे बस्तर के किसान
Bastar Flood Affected Farmers: बस्तर में भारी बारिश और इंद्रावती नदी की बाढ़ से धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसानों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने प्रति एकड़ 65,100 रुपए मुआवजा, फसल बीमा राशि का भुगतान, कृषि ऋण में राहत और खेतों से रेत-मलबा हटाने के लिए आर्थिक सहायता की मांग की।
रायपुर
Raipur Murder News: अमलीडीह में स्वर्ण जयंती चौक के पास 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या
Raipur Murder News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह इलाके में शनिवार रात 18 वर्षीय गौरव सेन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना स्वर्ण जयंती चौक के पास की है। पुलिस के मुताबिक, मामले में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। डांस को लेकर विवाद की चर्चा है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
रायपुर संभाग
Arang News: AI लिटरेसी मिशन का समापन, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने युवाओं को दिया तकनीकी कौशल सीखने का संदेश
Arang News: आरंग में कौशल विकास यात्रा-2026 के तहत AI लिटरेसी मिशन का समापन हुआ। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीकी कौशल और रोजगार के नए अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
रायपुर संभाग
Arang News: 36 वर्षों की साधना और 12 हाथों का हुनर, 31 दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटा नारायण का परिवार
Arang News: आरंग के ग्राम नारा में मूर्तिकार नारायण धीवर अपने परिवार के 12 सदस्यों के साथ नवरात्रि के लिए 31 दुर्गा प्रतिमाएं तैयार कर रहे हैं। 36 वर्षों के अनुभव के साथ उनका परिवार पारंपरिक मूर्तिकला को सहेजने में जुटा है।
रायपुर संभाग
Arang News: नवा रायपुर में शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ, लोककला और संगीत शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
Arang News: नवा रायपुर में शासकीय नवीन संगीत महाविद्यालय का शुभारंभ हुआ। समारोह में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने, नए भवन और अधोसंरचना विकास के साथ नए शैक्षणिक पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग रखी गई।
रायपुर संभाग
Road Safety Awareness Program: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में नशामुक्ति एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Road Safety Awareness Program: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गुजरा में नशामुक्ति और सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर, रंगोली, स्लोगन और नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar floods: बाढ़ से धान की फसल तबाह, किसानों ने मांगा 65 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा
Bastar floods: बस्तर में बाढ़ से धान की फसल बर्बाद होने के बाद किसान मुआवजे और कृषि ऋण माफी की मांग कर रहे हैं। भारतीय किसान संघ ने प्रति एकड़ 65,100 रुपए मुआवजा, फसल बीमा की राशि सात दिनों में देने और क्षतिग्रस्त मकानों व कृषि उपकरणों के नुकसान की भरपाई की मांग उठाई है।
राज्य सरकार
Industrial Policy: सिंगापुर के निवेशकों ने दिखाई छत्तीसगढ़ में रुचि, युवाओं के लिए बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
Industrial Policy: नई औद्योगिक नीति को देश-विदेश के निवेशकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। सिंगापुर दौरे के दौरान डेटा सेंटर और कृषि प्रसंस्करण सहित विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर चर्चा हुई। करीब 15 बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रदेश में उद्योग स्थापित करने में रुचि दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-ऑफिस और सरकारी सेवाओं के डिजिटलीकरण से प्रशासन को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक केंद्रित बनाया जा रहा है।