ताज़ा खबरें
10534 समाचार
राष्ट्रीय
विवाद : कैमरी पहाड़ में मंदिर को लेकर टकराव, पुलिस ने दर्ज किया दो दर्जन लोगों पर केस
कोटर थाना क्षेत्र के कैमरी पहाड़ स्थित खनन लीज क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि निर्माण रोकने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की और वाहनों पर पथराव किया। मामले में सात नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीण उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं।
बालोद
दर्द से जूझता भालू : तीन पैरों के सहारे चल रहा था भालू, वीडियो सामने आने के बाद मचा हड़कंप
बालोद के घोठिया रोड पर एक घायल भालू लंगड़ाते हुए दिखाई दिया। तीन पैरों के सहारे चलते भालू का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। पैर में चोट की आशंका जताई जा रही है।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
शिक्षक पर केस : छात्रा को घर ले जाने का आरोप, परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई
पेंड्रा में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के शिक्षक अमित शर्मा के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसलाकर घर ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने BNS की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर छात्रा के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सूरजपुर
पहले प्यार, फिर धोखा : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, निजी वीडियो सोशल मीडिया पर फैलाया, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने सोशल मीडिया के जरिए एक युवती से दोस्ती की, फिर शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने युवती का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
अंधविश्वास : खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में जादू-टोने के शक में दो सगे भाइयों ने रिश्ते की बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी जांच के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल हथियार और मोबाइल बरामद कर लिया है।
चुनाव
दतिया उपचुनाव: दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और फोन से बनाई दूरी, सियासी हलचल तेज
मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया और अपने निजी मोबाइल नंबर से दूरी बना ली है, जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है।
रायपुर
20 सिंधी पंचायतें एक मंच पर : सिंधी समाज की एकता पर होगा मंथन, 26 जुलाई को प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद
रायपुर के जोरा स्थित प्रतिष्ठा द बैंक्वेट हॉल में 26 जुलाई को पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत का प्रदेश स्तरीय मुखी संवाद आयोजित होगा। इसमें प्रदेश की करीब 120 सिंधी पंचायतों के प्रतिनिधि नए संविधान, सामाजिक एकता, पारिवारिक मुद्दों और संगठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
सरगुजा संभाग
पलभर में उजड़ी खुशियां : सरगुजा में आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत, दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम नागम में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में चार बच्चे इसकी चपेट में आए, जिनमें दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की अपील की है।
मनोरंजन
प्रथम संकल्प : रामायण के मेगा लॉन्च में दिखा भव्य अंदाज, रणबीर और यश बने आकर्षण
दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म रामायण: पार्ट का भव्य प्रथम संकल्प इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें रणबीर कपूर, यश और अन्य कलाकार शामिल हुए। रणबीर ने आंखों में संक्रमण के कारण काला चश्मा पहनने की वजह बताई, जबकि यश ने फिल्म को भारतीय सिनेमा का बड़ा सपना बताया। फिल्म का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा और पहला भाग इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।
रायपुर
रायपुर में स्कूल बसों की जांच : 200 से ज्यादा बसों का फिटनेस टेस्ट, बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस की सख्त नजर
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए 200 से अधिक स्कूल बसों की तकनीकी जांच की। अभियान के दौरान फिटनेस, ब्रेक, टायर, फायर सेफ्टी, सीसीटीवी और अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। चालकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी हुआ और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
राष्ट्रीय
संसद का मानसून सत्र: सर्वदलीय बैठक में बागी सांसदों को बुलाने पर विपक्ष का वॉकआउट
संसद का मानसून सत्र शुरू होने से ठीक पहले सर्वदलीय बैठक में बड़ा हंगामा हुआ। टीएमसी के बागी सांसदों को बुलाने पर नाराज विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया।
रायगढ़
हादसा : हाइड्रा की टक्कर से स्टील प्लांट के HR हेड की गई जान
रायगढ़ के गेरवानी स्थित एनआरबीएस स्टील प्लांट में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की टक्कर से एचआर हेड संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।