ताज़ा खबरें
10534 समाचार
बलौदाबाज़ार
सुरक्षा पर सवाल : भाटापारा में दिनदहाड़े व्यापारी से लूट, बंदूक की बट से हमला कर जेवर लेकर भागे बदमाश
भाटापारा क्षेत्र में चार हथियारबंद बदमाशों ने सराफा व्यापारी को रोककर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए। विरोध करने पर व्यापारी पर हमला किया गया। पुलिस CCTV के जरिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
राष्ट्रीय
SDM का अनोखा अंदाज : कब्जे से मुक्त कराई जमीन, फिर ट्रैक्टर पर बैठकर किसान को दिलाया हक
मध्यप्रदेश के कल्याणपुरा में आयोजित ‘आपकी तहसील आपके द्वार’ शिविर में SDM महेश मंडलोई ने अनोखी पहल की। उन्होंने दबंगों के कब्जे से किसान की जमीन मुक्त कराई और खुद ट्रैक्टर पर बैठकर खेत में सोयाबीन की बुआई करवाई। उनकी इस जमीनी कार्यशैली की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की।
लाइफ स्टाइल
ग्लोइंग स्किन : बरसात में चिपचिपी त्वचा से पाएं छुटकारा, अपनाएं ये आसान उपाय
मानसून में नमी और पसीने के कारण त्वचा चिपचिपी, बेजान और मुंहासों से परेशान हो सकती है। जानिए डर्मेटोलॉजिस्ट के बताए आसान स्किन केयर टिप्स, जिनसे बारिश के मौसम में भी त्वचा को फ्रेश और ग्लोइंग रखा जा सकता है।
तकनीक
Realme C100x लॉन्च : 15 हजार से कम में Realme का नया धमाका, मिलेंगे दमदार फीचर्स
Realme ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Realme C100x लॉन्च किया है। फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और 50MP AI कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन 14,499 रुपये की कीमत में सिंगल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ पेश किया गया है।
चुनाव
बांकीपुर उपचुनाव : पटना में बड़ा उलटफेर, BJP में शामिल हुए कई नेता
बिहार की राजधानी पटना की सबसे चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले एक बहुत बड़ा राजनैतिक फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी ने पटना में एक विशाल मिलन समारोह आयोजित करके विपक्ष को एक बड़ा रणनीतिक संदेश दिया है।
रायगढ़
मोबाइल गिरवी रखने पर पत्नी की हत्या, बोरी में छिपाया शव; पति गिरफ्तार
रायगढ़ के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतिका राजकुमारी चौहान के पति मोहब्बत चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मोबाइल गिरवी रखने को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी की लकड़ी के पट्टे से पीटकर हत्या करना स्वीकार किया है।
राष्ट्रीय
बड़ा कदम : अवैध शराब के खिलाफ आदिवासी महिलाओं का बड़ा एक्शन, गांव में खुद की कार्रवाई
शिवपुरी के कफार गांव में आदिवासी महिलाओं ने कच्ची शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लाठियां लेकर पहुंचीं महिलाओं ने शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए उपकरण तोड़े और तैयार शराब व महुआ नष्ट कर दिया। महिलाओं का आरोप है कि शराब की वजह से गांव में घरेलू हिंसा और विवाद बढ़ रहे थे।
राष्ट्रीय
गोबर से दौड़ रहीं गाड़ियां : गुजरात में पेट्रोल का सस्ता विकल्प, 80 रुपए किलो में मिल रहा ईंधन
पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम तेजी से आसमान छू रहे हैं। इस संकट की वजह से पेट्रोल, डीजल और अन्य घरेलू ईंधनों की कीमतें भी लगातार महंगी होती जा रही हैं। इस वैश्विक मुसीबत के बीच भारत ने तेल के एक बेहद शानदार और देसी विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया है।
रायपुर संभाग
राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत : रसायन शास्त्र को आसान बनाने वाले डॉ. बेद लाल साहू को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026
रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत के समारोह में आरंग के शिक्षक डॉ. बेद लाल साहू को “स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान शिक्षा में नवाचार, डिजिटल शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिया गया।
राष्ट्रीय
3 मिनट में 2 बार कांपी धरती : गुजरात के कच्छ में भूकंप के तगड़े झटके, लोगों में दहशत
गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार दोपहर को अचानक सामान्य माहौल के बीच धरती कांप उठी। यहां महज 3 मिनट के भीतर भूकंप के दो लगातार झटके महसूस किए गए। इससे पूरे इलाके में अचानक अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग डर के मारे अपने दफ्तरों और घरों से बाहर खुले में आ गए।
धमतरी
स्कूल में हड़कंप : छात्र ने दांत से काटकर 12 से ज्यादा सहपाठियों को किया घायल, रेबीज टीका शुरू
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल सिलौटी में एक छात्र ने अचानक अपना व्यवहार बदलते हुए सहपाठियों को दांत से काटना शुरू कर दिया। घटना में 12 से ज्यादा बच्चे घायल हुए हैं, जिन्हें एहतियात के तौर पर रेबीज रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
बड़ा फैसला : ग्वालियर में POCSO केस का यू-टर्न, CCTV से खुला सच; जांच अधिकारी पर कार्रवाई
ग्वालियर के POCSO मामले में अदालत ने CCTV फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने माना कि आरोप साबित नहीं हुए और तत्कालीन जांच अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। मामले में पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है।