ताज़ा खबरें
10534 समाचार
क्रिकेट
भारत-इंग्लैंड दूसरा वनडे : पहली जीत के बाद बुलंद हौसलों के साथ उतरेगा भारत, दूसरे वनडे में इंग्लैंड से होगी टक्कर
भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज कार्डिफ में खेला जाएगा। पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड के लिए यह मुकाबला करो या मरो की स्थिति वाला है। मैच में गिल की फिटनेस, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर के शानदार प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी।
राज्य सरकार
पराली से कला तक का सफर : धान के कटोरे में पैरा आर्ट की नई पहचान, ग्रामीण महिलाओं को मिला हुनर का मंच
छत्तीसगढ़ में धान कटाई के बाद बचने वाले पैरा (पुआल) से बनाई जाने वाली पैरा आर्ट अब ग्रामीण महिलाओं के लिए आय का नया माध्यम बन रही है। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम लाहौद में 40 महिलाओं को धान और पैरा आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया, जिससे वे बेकार समझे जाने वाले पुआल से आकर्षक कलाकृतियां तैयार कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी।
राष्ट्रीय
मानसून 2026 : कहीं बाढ़ तो कहीं सूखा, बदला मौसम
भारत में इस समय मानसून का एक बेहद हैरान करने वाला और अनोखा रूप देखने को मिल रहा है। देश के कुछ राज्यों में जहां मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं कुछ राज्यों में लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं
रायगढ़
वायरल वीडियो के बाद FIR : प्रोफेसर ने लगाया मारपीट और धमकी का आरोप, युवती पर केस दर्ज
रायगढ़ के लैलूंगा में सरकारी कॉलेज के सहायक प्राध्यापक से मारपीट के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने युवती के खिलाफ FIR दर्ज की है। प्रोफेसर ने युवती पर रुपये मांगने, गाली-गलौज, धमकी और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
बढ़ा खतरा : बस्तर में 5 महीने में मिले 617 मरीज 82% मरीजों में मिला गंभीर मलेरिया संक्रमण
बस्तर जिले में बारिश के साथ मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। जनवरी से मई 2026 तक जिले में 617 मलेरिया मरीज मिले हैं, जिनमें 506 मामले गंभीर पीएफ मलेरिया के हैं। लोहण्डीगुड़ा, बड़ेकिलेपाल और दरभा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण रोकने के लिए सर्वे और जांच अभियान तेज कर दिया है।
रायगढ़
शादी का झांसा : रायगढ़ में शादी का वादा कर महिला से ठगी और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म और उसके गहने गिरवी रखकर रुपये हड़पने वाले आरोपी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला को भरोसे में लिया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा और बच्चों का पिता था। पुलिस ने उसे जांजगीर-चांपा से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : CA को बनाया निशाना, मोबाइल हैक कर बैंक खातों से उड़ाए 3.94 लाख रुपए
डीडी नगर पुलिस और एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट ने साइबर ठगी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतरराज्यीय ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी मैसेज भेजकर मोबाइल हैक किया और चार्टर्ड अकाउंटेंट के बैंक खातों से 3.94 लाख रुपए निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से मोबाइल, चेक बुक और नगद राशि बरामद की है।
राष्ट्रीय
CBSE की नई नीति पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी : तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जस्टिस नागरत्ना ने जताई चिंता
स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम को लेकर देश की सबसे बड़ी अदालत से एक बड़ी खबर आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक बड़े फैसले पर गंभीर चिंता व्यक्त की है।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भर बन रहे युवा : कौशल विकास से छत्तीसगढ़ में 4.94 लाख युवाओं को मिला प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4 लाख 94 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 2 लाख 74 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। आधुनिक तकनीक आधारित पाठ्यक्रमों और उद्योगों से साझेदारी के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
बिलासपुर
बड़ी खबर : यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी! 18 और 19 जुलाई को 8 पैसेंजर ट्रेनें नहीं चलेंगी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर जोन में 18 और 19 जुलाई 2026 को 8 ट्रेनें रद्द रहेंगी। भाटापारा-हथबंध के बीच तीसरी लाइन और ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम के काम के चलते रेल संचालन प्रभावित होगा। यात्रियों को सफर से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
राष्ट्रीय
बड़ा बदलाव: अमेरिकी बैंक में रघुराम राजन को मिली जिम्मेदारी, मिला बड़ा काम
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका में एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। डोनाल्ड ट्रंप के करीबी माने जाने वाले केविन वॉर्श हाल ही में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन बने हैं।
राष्ट्रीय
मर्डर : धारवाड़ में डॉक्टर की फ्लैट में हत्या, पत्नी से पूछताछ जारी
कर्नाटक के धारवाड़ में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहाँ बुधवार को 45 साल के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. किरण होन्नन्नावर की उनके फ्लैट में हत्या कर दी गई। पुलिस ने उनके घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया है। 8 साल का यह बच्चा चाकू के घावों के साथ मिला था। फिलहाल, उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।