"अंतरराष्ट्रीय बाजार" के लिए 186 परिणाम मिले
रक्षा
Indian Coast Guard: अरब सागर से पकड़ी गई 3000 करोड़ की ड्रग्स, 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार
Indian Coast Guard और गुजरात ATS ने अरब सागर में संयुक्त अभियान चलाकर 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड ड्रग्स की बड़ी खेप बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध ईरानी धौ से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर पूरे तस्करी नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।
शेयर बाजार
Share Market Crash: निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़ रुपए, सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा टूटा
Share Market Crash: वैश्विक तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपए की कमजोरी के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निवेशकों को करीब 8 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Tourism: नवा रायपुर में जुटे देश-विदेश के टूर ऑपरेटर्स, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगा नया विस्तार
Chhattisgarh Tourism: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर नवा रायपुर में आयोजित ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट प्लेस-2026’ में प्रदेश के पर्यटन विकास, डिजिटल सेवाओं और रोजगार के अवसरों पर चर्चा हुई। पर्यटन विभाग ने होम-स्टे, डिजिटल रिजर्वेशन, सिरपुर इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट प्लान और अन्य परियोजनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बाजार से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
अर्थव्यवस्था
Commodity Market News: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, MCX पर सोना 2,857 रुपए और चांदी 5,762 रुपए टूटी
Commodity Market News: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 28 सितंबर 2026 को कारोबार की शुरुआत से ही बड़ी गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय कमोडिटी बाजार COMEX में सुबह 7:50 बजे तक सोने की कीमत 1.70% गिरकर 4,247.60 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी भी दबाव में रही और इसकी कीमत 2.96% की गिरावट के साथ 62.89 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
शेयर बाजार
Solar Industries India Share: ब्रोकरेज ने शुरू की कवरेज, ₹23,124 का टारगेट प्राइस तय
Solar Industries India Share: शेयर बाजार में निवेशकों के लिए ब्रोकरेज फर्म्स समय-समय पर अलग-अलग कंपनियों के स्टॉक पर अपनी राय जारी करती रहती हैं। इसी क्रम में पीएल कैपिटल (PL Capital) ने Solar Industries India Ltd (SOIL) के शेयर पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘BUY’ रेटिंग दी है।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver Price: चार दिन में सोना ₹2500 और चांदी ₹7000 सस्ती, अब आगे क्या होगा?
Gold-Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। सोमवार से गुरुवार तक लगातार चार दिनों में दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। इस दौरान सोना करीब 2,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 7,000 रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है।
अर्थव्यवस्था
Gold Price Forecast: फेस्टिव सीजन से पहले सोने में तेजी, कीमतों को मिल सकता है नया उछाल
Gold Price Forecast: सोने की कीमतों में तेजी का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीदारी, वैश्विक आर्थिक चिंताओं और फेस्टिव-वेडिंग सीजन में बढ़ती मांग के चलते सोने को मजबूती मिल सकती है। अनुमान है कि 2026 तक सोने की कीमत 5000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है।
कारोबार
Cooking Oil Price: केंद्र ने घटाई कस्टम ड्यूटी, सोया-पाम और सूरजमुखी तेल हो सकते हैं सस्ते
Cooking Oil Price: केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी घटा दी है। क्रूड सोया और पाम ऑयल पर शुल्क 10% से घटाकर 5% किया गया है, जबकि सूरजमुखी तेल पर बड़ी राहत दी गई है। इस फैसले से आने वाले समय में खाने के तेल की कीमतों में कमी की उम्मीद जताई जा रही है।
अर्थव्यवस्था
MCX Commodity News: सोना 1900 रुपए टूटा, चांदी में 1400 रुपए की तेजी, जानें बाजार का नया अपडेट
MCX Commodity News: कमोडिटी बाजार में पिछले कुछ दिनों से सोना और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर जहां सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं चांदी के भाव में तेजी बनी हुई है। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोना करीब 1,900 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है।
अर्थव्यवस्था
GDP Growth Rate: भारत की विकास दर को लेकर Standard and Poor का बड़ा अनुमान, 7% तक पहुंची उम्मीद
GDP Growth Rate: दुनिया भर में आर्थिक और राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर एक सकारात्मक खबर सामने आई है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी SP Global Ratings ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। यह भारत के लिए एक हफ्ते में आई दूसरी बड़ी आर्थिक राहत है।
अर्थव्यवस्था
Commodity Market Update: सोना 1.53 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी तेजी, जानें क्यों बढ़ रहे हैं दाम
Commodity Market Update: 22 सितंबर को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। वायदा बाजार यानी MCX पर सोना 1,53,223 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमतों में भी बढ़त दर्ज की गई और यह करीब 783 रुपए की तेजी के साथ ट्रेड कर रही थी।
शेयर बाजार
SWREL stock price news: स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल को मिले ₹985 करोड़ के बड़े ऑर्डर, शेयरों में दिखी जोरदार तेज़ी
SWREL stock price news:स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी (SWREL) के निवेशकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छी खबर लेकर आया। कंपनी को ₹985 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के दो बड़े नए ऑर्डर मिले हैं। इस खबर का असर सीधे बाजार पर दिखा और सुबह शुरुआती कारोबार में ही कंपनी के शेयर 6% तक उछल गए।