"अंतरराष्ट्रीय बाजार" के लिए 128 परिणाम मिले
अर्थव्यवस्था
सोने-चांदी के भाव में लगातार तीसरे दिन बड़ी तेजी, सोना 1.60 लाख और चांदी 2.60 लाख के पार
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में सोने की कीमत करीब 6,500 रुपए प्रति 10 ग्राम बढ़ी है। वहीं चांदी के भाव में लगभग 14,000 रुपए प्रति किलो का उछाल आया है। कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण त्योहारी सीजन से पहले सोने-चांदी की खरीदारी महंगी हो गई है। MCX पर अक्टूबर 2026 में डिलीवरी वाला सोना 1,205 रुपए की तेजी के साथ 1,60,630 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।
शेयर बाजार
पश्चिम एशिया के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 493 अंक टूटा, निफ्टी 133 अंक फिसला
घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कमजोर वैश्विक संकेतों और प्रमुख कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली से बाजार पूरे कारोबारी सत्र के दौरान दबाव में रहा। बीएसई सेंसेक्स 492.70 अंक यानी 0.63 प्रतिशत गिरकर 77,235.46 अंक पर बंद हुआ।
अर्थव्यवस्था
सोने-चांदी की कीमतों में उछाल की वजह क्या? जानिए किन कारणों से बढ़ रहे हैं दाम
सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार, 17 अगस्त 2026 को तेजी देखने को मिली। घरेलू कमोडिटी बाजार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना बढ़त के साथ 1,55,211 रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार करता नजर आया। वहीं चांदी की कीमत भी मजबूत होकर करीब 2,37,700 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई।
फिल्में
रामायण के 4,000 करोड़ बजट पर यश ने खोला राज, बताया असली खर्च
यश ने ‘आपकी अदालत’ में ‘रामायण’ के 4,000 करोड़ रुपये के बजट को लेकर सफाई दी। उन्होंने बताया कि इसमें फिल्म के निर्माण के साथ प्रमोशन और ग्लोबल मार्केटिंग का खर्च भी शामिल है।
रायपुर
छत्तीसगढ़ के कोसा को मिली नई पहचान, सीएम साय ने लॉन्च किया ‘कोशल फैब’
राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा संघ के प्रीमियम ब्रांड ‘कोशल फैब’ का शुभारंभ किया। इस पहल के जरिए छत्तीसगढ़ के कोसा और हथकरघा उत्पादों को आधुनिक डिजाइन, बेहतर पैकेजिंग और नए बाजारों से जोड़कर बुनकरों को आर्थिक मजबूती देने का प्रयास किया जाएगा।
अर्थव्यवस्था
सोना-चांदी में फिर तेजी, 6 दिन में सोना ₹5,500 महंगा, साल के अंत तक ₹1.60 लाख का अनुमान
सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी देखने को मिल रही है। 6 अगस्त को सोना ₹2,735 बढ़कर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹931 बढ़कर ₹2.25 लाख प्रति किलो पहुंच गई। डॉलर में कमजोरी और रिकॉर्ड स्तर से नीचे आई कीमतों के कारण निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक साल के अंत तक सोना ₹1.60 लाख और चांदी ₹2.80 लाख तक जा सकती है।
रायपुर
ओडिशा से नागपुर भेजी जा रही 1.20 करोड़ की गांजा खेप जब्त, भारी मशीनों के नीचे छिपाई थी 7 बोरियां, बाप-बेटे गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ओडिशा से नागपुर ले जाई जा रही गांजे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने 6 चक्का ट्रक में हैवी मशीनरी के नीचे छिपाकर रखा गया 191.525 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 1.20 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले में बिहार निवासी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
महासमुंद
महासमुंद में उड़ीसा से आ रहा 22 किलो गांजा जब्त, स्कूटी की सीट और डिक्की में छुपाकर ला रहे थे दो युवक
महासमुंद पुलिस ने कोमाखान थाना क्षेत्र के टेमरी जांच नाके पर कार्रवाई करते हुए 22.160 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। उड़ीसा से मध्य प्रदेश गांजा ले जा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब्त गांजे की कीमत करीब 11.08 लाख रुपये बताई गई है, जबकि स्कूटी और मोबाइल सहित कुल 12.26 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
अर्थव्यवस्था
सोना-चांदी के दामों में तेजी, हफ्ते की शुरुआत में MCX पर बढ़े भाव जानें नया रेट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। MCX पर पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद दोनों कीमती धातुओं ने मजबूती के साथ कारोबार शुरू किया। चांदी के भाव में उछाल आया, जबकि सोने की कीमतों में भी बढ़त देखने को मिली। हालांकि, दोनों धातुएं अभी अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से नीचे कारोबार कर रही हैं।
शेयर बाजार
शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा निफ्टी 24,500 के पार, निवेशकों में बढ़ा उत्साह
भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते की शुरुआत मजबूती के साथ की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा चढ़ा और निफ्टी 24,500 के पार पहुंच गया। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने की उम्मीद और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बाजार को समर्थन मिला। इंडिगो, टाटा स्टील, आईटीसी, टीसीएस और बजाज फाइनेंस जैसे शेयरों में तेजी देखने को मिली, जबकि टाइटन और सन फार्मा दबाव में रहे।
अर्थव्यवस्था
सोने की चमक पड़ी फीकी, लगातार दूसरे दिन गिरे दाम चांदी में आई हल्की तेजी,जानें आज के ताजा भाव
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक से पहले डॉलर में मजबूती का असर सोने की कीमतों पर देखने को मिला है। सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ, जबकि पिछले दो दिनों में इसकी कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मंगलवार की गिरावट के बाद चांदी के भाव में बुधवार को मामूली सुधार आया। जानिए दिल्ली समेत देश के 10 बड़े शहरों में सोने और चांदी के आज के ताजा रेट।
अर्थव्यवस्था
सोना खरीदने वालों के लिए राहत 24 कैरेट गोल्ड ₹1330 सस्ता, चांदी में ₹4000 की बड़ी गिरावट
घरेलू सर्राफा बाजार में 28 जुलाई 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 1,330 रुपये सस्ता होकर 1,42,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 4,000 रुपये गिरकर 2,17,790 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। MCX पर भी दोनों धातुओं में कमजोरी देखने को मिली।