Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली
W 𝕏 f
होम › तकनीक › New Mercedes Maybach S Class: कल होगी लॉन्च, सुपर…
New Mercedes-Maybach S-Class ( Image Source - Social Media )
New Mercedes-Maybach S-Class ( Image Source - Social Media )
तकनीक Featured

New Mercedes Maybach S Class: कल होगी लॉन्च, सुपरस्क्रीन और नए लुक के साथ, जानिए क्या होगा खास

New Mercedes Maybach S Class: नई कार में नया डिजाइन, Super Screen, प्रीमियम रियर सीट फीचर्स और 537bhp तक की पावर मिलने की उम्मीद है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 3 करोड़ रुपये हो सकती है।

क
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 07:53 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 02:25 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
New Mercedes Maybach S Class: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी गाड़ियों के शौकीनों के लिए कल का दिन बेहद खास होने वाला है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया 5 अक्टूबर को अपनी सबसे प्रीमियम और फ्लैगशिप लिमोजिन, अपडेटेड Maybach S-Class को देश में लॉन्च करने जा रही है। नई मेबैक में कंपनी ने न सिर्फ डिजाइन को नया रूप दिया है, बल्कि केबिन के अंदर टेक्नोलॉजी को भी पूरी तरह से बदल दिया है।

सामने से दिखेगा नया और रोबीला अंदाज 

डिजाइन की बात करें तो कार की पुरानी शानदार बनावट को बरकरार रखते हुए इसके फ्रंट लुक में कई बदलाव किए गए हैं। सबसे बड़ा आकर्षण इसकी नई और चौड़ी मेबैक ग्रिल है, जिसमें वर्टिकल स्लैट्स दिए गए हैं जो अब रोशनी (इल्यूमिनेटेड) के साथ आते हैं। बोनट पर चमकता मर्सिडीज का थ्री-पॉइंटेड स्टार और हेडलाइट्स में नए DRLs कार को रात में एक अलग ही पहचान देते हैं। इसके अलावा, कार के बंपर को दोबारा डिजाइन किया गया है और D-पिलर पर भी जलता हुआ मेबैक लोगो नजर आएगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 20 और 21-इंच के नए अलॉय व्हील्स के साथ उतारा गया है, और उम्मीद है कि भारतीय ग्राहकों को भी यही व्हील्स और साथ ही टू-टोन कलर ऑप्शन चुनने का मौका मिलेगा। 

केबिन बना पहले से ज्यादा हाई-टेक 

इस बार कार के अंदर सबसे बड़ा अपडेट 'सुपरस्क्रीन' लेआउट के रूप में देखने को मिलेगा। डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का कॉम्बिनेशन दिया गया है, जिसमें 12.3-इंच का डिजिटल क्लस्टर, बीच में 14.4-इंच का मुख्य टचस्क्रीन और पैसेंजर के लिए अलग से 12.3-इंच की डिस्प्ले स्क्रीन शामिल है। इसमें कंपनी का नया MB.OS ऑपरेटिंग सिस्टम और MBUX का लेटेस्ट वर्जन दिया गया है। हमेशा की तरह इस लिमोजिन में असली मजा पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए ही है। रियर सीट्स में रिक्लाइनर, हीटिंग, वेंटिलेशन और बॉडी मसाज जैसी तमाम सुविधाएं मौजूद हैं, जो लंबे सफर को भी बेहद आरामदायक बना देती हैं।

इंजन और परफॉर्मेंस 

ग्लोबल मार्केट में यह कार पेट्रोल और प्लग-इन हाइब्रिड दोनों ऑप्शन में बेची जाती है। इसके S 580 वैरिएंट में 4.0-लीटर का V8 इंजन मिलता है, जो 537bhp की पावर और 750Nm का टॉर्क देता है। वहीं हाइब्रिड वैरिएंट (S 580e) में 3.0-लीटर इंजन के साथ 22kWh की बैटरी और इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो मिलकर 585bhp की पावर जनरेट करते हैं। टॉप मॉडल के रूप में S 680 भी उपलब्ध है। हालांकि, भारत में इनमें से कौन-कौन से इंजन विकल्प पेश किए जाएंगे, इसकी स्पष्ट जानकारी कल लॉन्च के वक्त ही सामने आएगी। 

संभावित कीमत 

फिलहाल भारत में बिक रही मर्सिडीज-मेबैक S-Class की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 2.88 करोड़ रूपए है। New Features अपडेटेड लुक और एडवांस केबिन टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए माना जा रहा है कि इस नए मॉडल की शुरुआती कीमत 3 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास रखी जा सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें