"एशियन गेम्स" के लिए 69 परिणाम मिले
खेल
Asian Games 2026: 44 साल बाद मैराथन में भारत का ऐतिहासिक धमाका, सावन बरवाल ने सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
Asian Games 2026: जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारत के मैराथन धावक सावन बरवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड के समय के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया और विदेशी धरती पर एशियन गेम्स मैराथन में पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उनकी इस उपलब्धि से 44 साल बाद भारत को मैराथन स्पर्धा में पदक मिला है।
खेल
Asian Games: स्क्वॉश और टेबल टेनिस में भारत का कमाल, सेमीफाइनल में पहुंचकर जीता मेडल
Asian Games: भारत के लिए शुक्रवार का दिन शानदार रहा। स्क्वॉश में जोशना चिनप्पा और वेलावन सेंथिलकुमार की जोड़ी ने, जबकि टेबल टेनिस में दीया चिताले और मानुष शाह की जोड़ी ने सेमीफाइनल में पहुंचकर भारत के लिए दो और पदक पक्के कर दिए हैं। इन उपलब्धियों के साथ भारत की पदक संख्या बढ़कर 19 तक पहुंचने वाली है।
खेल
Asian Games Athletics: सीमा कुमारी की ऐतिहासिक दौड़, 16 साल बाद भारत को मिला 10 हजार मीटर पदक
Asian Games Athletics: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की एथलीट सीमा कुमारी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड का समय दर्ज किया और 16 साल बाद इस स्पर्धा में भारत को पदक दिलाया। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ उनका सफर अब अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंच चुका है।
खेल
Asian Games Hockey: भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंका को 16-1 से रौंदा
Asian Games Hockey: शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 16-1 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में जुगराज सिंह ने चार गोल किए, जबकि अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाकर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था और अब टीम का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया के खिलाफ होगा।
क्रिकेट
Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष का धमाका, 49 रन की पारी से रचा इतिहास
Asian Games: फाइनल में ऋचा घोष ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 22 गेंदों में नाबाद 49 रन बनाए और आखिरी ओवर में 25 रन बटोरकर टीम का स्कोर 216 रन तक पहुंचाया। भारत ने श्रीलंका को 147 रन से हराकर महिला क्रिकेट में अपना पहला एशियन गेम्स गोल्ड मेडल जीता।
क्रिकेट
Asian Games: शेफाली के शतक से फाइनल में पहुंचा भारत, अब श्रीलंका से खिताबी मुकाबला
Asian Games: महिला क्रिकेट के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका से होगा। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची है। जानें मैच की तारीख, समय, लाइव स्ट्रीमिंग और दोनों टीमों की पूरी जानकारी।
खेल
Asian Games 2026: भारत को बड़ी सफलता, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर
Asian Games 2026: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों ने सिल्वर मेडल जीता। रुद्रंकश पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई है।
क्रिकेट
ICC Women T20 Rankings: महिला एशिया कप जीत के बाद श्री चरणी का बड़ा कमाल, ICC रैंकिंग में बनीं नंबर-1 और रचा नया इतिहास
ICC Women T20 Rankings: महिला एशिया कप में शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय स्पिन गेंदबाज श्री चरणी ने ICC महिला टी20 रैंकिंग में इतिहास रच दिया है। 804 रेटिंग प्वाइंट के साथ वह नंबर-1 गेंदबाज बनीं और मिताली राज का रिकॉर्ड पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा रेटिंग हासिल करने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं। वहीं दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा समेत अन्य भारतीय खिलाड़ियों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है।
क्रिकेट
Asian Games Cricket: शेड्यूल में बदलाव, भारत के मैच की टाइमिंग बदली
Asian Games Cricket: मुकाबलों की टाइमिंग में बदलाव किया गया है। पुरुष वर्ग के कुछ नॉकआउट मैच अब 30 मिनट पहले शुरू होंगे। टीम इंडिया का पहला मुकाबला 28 सितंबर को जापान के समयानुसार दोपहर 1:30 बजे यानी भारतीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा। टाइमिंग बदलाव की वजह जापान में जल्दी अंधेरा होना और फ्लड लाइट की कमी बताई जा रही है।
क्रिकेट
India vs Afghanistan T20 Series: हर्षित राणा फिर चोटिल, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने का खतरा
India vs Afghanistan T20 Series: भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल के तहत हुए मैच सिमुलेशन के दौरान फिर चोटिल हो गए हैं। उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है और अफगानिस्तान सीरीज के साथ एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है।
क्रिकेट
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान सेमीफाइनल में, हांगकांग को 72 रन से हराकर श्रीलंका से होगी टक्कर
Women Asia Cup 2026: पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने हांगकांग को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए, जिसके जवाब में हांगकांग की टीम लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी। हांगकांग की गेंदबाज जॉयलीन कौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार विकेट लिए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सकीं।
क्रिकेट
India vs Japan T20: जापान में पहली बार क्रिकेट खेलेगी टीम इंडिया, 22 सितंबर को होगा भारत-जापान टी20 मैच
India vs Japan T20: भारतीय क्रिकेट टीम 22 सितंबर 2026 को जापान के खिलाफ अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। तोचिगी प्रान्त के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होने वाला यह मैच भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोह की शुरुआत का हिस्सा है। मुकाबले के जरिए जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच खेल सहयोग मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा।