"छत्तीसगढ़ सरकार" के लिए 140 परिणाम मिले
महासमुंद
स्मार्ट मीटर और बढ़े बिजली बिल के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला-बोल, 2 अक्टूबर को सीएम हाउस घेराव की तैयारी
स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिजली बिलों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ अभियान शुरू करने का ऐलान किया है। पार्टी कार्यकर्ता अगले दो महीने तक घर-घर जाकर उपभोक्ताओं से संपर्क करेंगे और बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतें जुटाएंगे। कांग्रेस ने 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री निवास घेराव की तैयारी भी शुरू कर दी है।
रायपुर
सरकार सख्त : डेयरी एनालॉग उत्पादों की बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध, राजपत्र में आदेश जारी
उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डेयरी एनालॉग और अमानक डेयरी उत्पादों के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। यह आदेश एक वर्ष तक या FSSAI के अंतिम नियम जारी होने तक प्रभावी रहेगा।
रायपुर
आतंकी हमला : आतंकियों ने फिर बहाया निर्दोष का खून, कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या
कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
रायपुर
महानदी जल विवाद पर नई पहल : छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच समाधान की दिशा में बढ़े कदम, CM साय बोले- साझा समृद्धि का बने आधार
नई दिल्ली में महानदी जल विवाद को लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक हुई। CM विष्णुदेव साय ने कहा कि महानदी दोनों राज्यों की साझा जीवनरेखा है और इसका समाधान विवाद नहीं बल्कि सहयोग व समृद्धि के आधार पर होना चाहिए। बैठक में साझा जल प्रबंधन, तकनीकी सहयोग और स्थायी समाधान को लेकर चर्चा हुई।
राज्य सरकार
राजस्व सेवाओं में बड़ा बदलाव : छत्तीसगढ़ के पुराने भूमि दस्तावेज होंगे डिजिटल, घर बैठे मिलेगी सुविधा
छत्तीसगढ़ सरकार ‘वसुंधरा’ परियोजना के तहत प्रदेश के सभी पुराने और वर्तमान राजस्व अभिलेखों को डिजिटल करने जा रही है। इस योजना से खसरा, बी-1 और अन्य भूमि दस्तावेज नागरिकों को ऑनलाइन और व्हाट्सएप के माध्यम से आसानी से उपलब्ध होंगे। करीब 12.89 करोड़ पृष्ठों के डिजिटलीकरण के साथ राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता और तेजी आएगी।
रायपुर
CGPSC घोटाला : ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को किया गिरफ्तार
CGPSC भर्ती घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व अध्यक्ष टामन सोनवानी को गिरफ्तार कर लिया है। एजेंसी उन्हें विशेष अदालत में पेश कर रिमांड की मांग कर सकती है। ED अब भर्ती प्रक्रिया से जुड़े आर्थिक लेन-देन और मनी ट्रेल की जांच कर रही है, जबकि इस मामले की जांच पहले से CBI कर रही है।
बस्तर संभाग
बड़ा अवसर : बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
रायपुर
महतारी वंदन योजना : 27 हजार अपात्र महिलाओं से होगी राशि की वसूली, 9 करोड़ रुपये वापस
छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना में KYC जांच के दौरान 27 हजार महिलाएं अपात्र पाई गई हैं। सरकार अब तक 9 करोड़ रुपये की वसूली कर चुकी है और करीब 8 करोड़ रुपये की अतिरिक्त रिकवरी की तैयारी है। वहीं, जल्द ही नए पात्र हितग्राहियों के लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भर बन रहे युवा : कौशल विकास से छत्तीसगढ़ में 4.94 लाख युवाओं को मिला प्रशिक्षण
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत अब तक 4 लाख 94 हजार से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें 2 लाख 74 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा जा चुका है। आधुनिक तकनीक आधारित पाठ्यक्रमों और उद्योगों से साझेदारी के जरिए युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया जा रहा है।
राज्य सरकार
कृषि नवाचार को मिली नई उड़ान : प्रगतिशील किसान भानुप्रताप ने जुगाड़ तकनीक से तैयार की सीड ड्रिल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के किसान भानुप्रताप उर्फ भानु रंगीला ने जुगाड़ तकनीक से पारंपरिक कृषि उपकरण को सीड ड्रिल में बदलकर कम लागत में वैज्ञानिक खेती का उदाहरण पेश किया है। उनके इस नवाचार से मूंगफली की बुवाई में समय, श्रम और बीज की बचत हो रही है।
राज्य सरकार
बड़ी सौगात : सीएम साय ने जारी की महतारी वंदन की 29वीं किश्त, महिलाओं को मिला आर्थिक सहारा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महतारी वंदन योजना की 29वीं किश्त जारी कर प्रदेश की 66 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 626.25 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं के सम्मान, आर्थिक स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।
रायपुर
गृह विभाग का आदेश : 15 पदोन्नत पुलिस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के 15 पदोन्नत अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। दो डीएसपी और 13 सहायक सेनानियों को एसटीएफ, विशेष शाखा और विभिन्न पुलिस बटालियनों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।