"छत्तीसगढ़ सरकार" के लिए 201 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Housing Scheme: किफायती आवास मॉडल के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय सम्मान
Housing Scheme: ईडब्ल्यूएस-एलआईजी परिवारों के लिए भूमि आरक्षण और एएचपी मॉडल के जरिए किफायती आवास उपलब्ध कराने की कार्यप्रणाली को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय स्तर पर ‘बेस्ट प्रैक्टिस’ के रूप में सम्मानित किया है।
रायपुर
Chhattisgarh Ration Card: Navratri से पहले राहत, एक साथ मिलेगा सितंबर-अक्टूबर का चावल
Chhattisgarh Ration Card: छत्तीसगढ़ सरकार ने राशन कार्ड धारकों को राहत देते हुए सितंबर और अक्टूबर महीने का चावल एक साथ लेने की सुविधा दी है। पहले राशन लेने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी, जिसे बढ़ाकर अब 15 अक्टूबर 2026 कर दिया गया है। पात्र हितग्राही राज्य में उपलब्ध कोर पीडीएस व्यवस्था के तहत निर्धारित अवधि में दोनों महीनों का राशन ले सकते हैं।
राज्य सरकार
Sports Event: बहतराई के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, बढ़ाया हौसला
Sports Event: बिलासपुर के बहतराई खेलो इंडिया उत्कृष्टता केंद्र में अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों संजू देवी, मधु सिदार और गीता यादव को सम्मानित किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मान राशि और सहायता पैकेज देने की घोषणा की गई। वहीं, 21 अक्टूबर से 1 नवंबर तक छत्तीसगढ़ में पुरुष हॉकी लीग आयोजित करने की जानकारी दी गई।
राज्य सरकार
Flood Relief: बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत से पुनर्वास तक हरसंभव मदद का भरोसा
Flood Relief: बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत और पुनर्वास में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मकान, फसल और पशुधन की क्षति का जल्द आकलन कर पात्र लोगों को नियमानुसार सहायता देने के साथ पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया है।
राष्ट्रीय
Mahanadi Water Dispute: समाधान की उम्मीद में आज दिल्ली में जुटेंगे दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री, अमित शाह करेंगे अध्यक्षता
Mahanadi Water Dispute: 1 अक्टूबर को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में अहम बैठक होगी। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के मुख्य सचिव और तकनीकी अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहेंगे। चर्चा का केंद्र महानदी के जल बंटवारे और प्रबंधन को लेकर आपसी सहमति बनाने पर रहेगा।
रायपुर संभाग
Arang News: नवरात्रि पर गूंजेंगे अनुज शर्मा के जसगीत, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से होगा भव्य आयोजन
Arang News: आरंग के महामाया पारा में शारदीय नवरात्रि के पंचमी पर्व पर 15 अक्टूबर 2026 को प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी कलाकार अनुज शर्मा का जसगीत कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राज्य सरकार
Mahasamund News: मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना से प्रशिक्षण लेकर, दिव्यांग रमेश बने आत्मनिर्भर
Mahasamund News: जन्म से दोनों पैरों से दिव्यांग रमेश ने कठिन परिस्थितियों के बावजूद हिम्मत नहीं हारी। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत सिलाई प्रशिक्षण लेकर उन्होंने नया हुनर सीखा और आज अपने घर पर सिलाई केंद्र चलाकर आत्मनिर्भर बने हैं।
राज्य सरकार
Dhan Kharidi Kendra: छत्तीसगढ़ में अब सैटेलाइट से होगी धान के रकबे की निगरानी, खरीदी व्यवस्था होगी और पारदर्शी
Dhan Kharidi Kendra: छत्तीसगढ़ सरकार ने धान की खेती के क्षेत्रफल का सटीक आकलन करने के लिए तकनीक आधारित नई पहल शुरू की है। खाद्य विभाग और छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के बीच हुए समझौते के तहत सैटेलाइट मैपिंग, GIS डेटा और डिजिटल क्रॉप सर्वे की मदद से धान के वास्तविक रकबे की पहचान की जाएगी। इससे धान उपार्जन व्यवस्था अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनेगी।
रायपुर संभाग
Farmer Debate: किसान नेता पारसनाथ साहू ने सरकार को दी खुली बहस की चुनौती, MSP समेत 10 मुद्दों पर मांगा जवाब
Farmer Debate: नेता पारसनाथ साहू ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर छत्तीसगढ़ सरकार को खुली बहस की चुनौती दी है। उन्होंने MSP, धान खरीदी, खाद, बिजली, सिंचाई और गौठान सहित 10 प्रमुख विषयों पर सरकार से जवाब मांगा है।
रायपुर संभाग
Seva Sankalp Abhiyaan: खौली स्कूल के छात्रों ने सेवा, स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का लिया संकल्प
Seva Sankalp Abhiyaan: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खौली में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान न्योता भोज, पेंटिंग, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने सेवा एवं सहयोग का संदेश दिया।
सेहत
CG Health Department: कैंसर को लेकर सरकार सख्त, अब हर मरीज का रिकॉर्ड होगा दर्ज
CG Health Department: छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ते कैंसर मामलों को देखते हुए इसे नोटिफाइड डिजीज घोषित कर दिया है। अब सभी सरकारी-निजी अस्पतालों, लैब और स्वास्थ्य संस्थानों को कैंसर के हर पुष्ट या संदिग्ध मामले की जानकारी तय समय में सरकार को देनी होगी। नई व्यवस्था से कैंसर का सटीक डेटा तैयार होगा, जिससे रोकथाम, इलाज और स्वास्थ्य योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
राज्य सरकार
DP World Nava Raipur Open 2026: छत्तीसगढ़ में पहली बार दिखा प्रोफेशनल गोल्फ का बड़ा मंच
नवा रायपुर में आयोजित DP World Nava Raipur Open 2026 के साथ छत्तीसगढ़ ने प्रोफेशनल गोल्फ के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह आयोजन प्रदेश को देश-दुनिया के प्रमुख गोल्फ डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा। प्रतियोगिता में 132 प्रोफेशनल खिलाड़ी शामिल हुए, जिनमें 18 विदेशी खिलाड़ी भी हैं