"नए नियम" के लिए 67 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
मनरेगा का नया नाम और ज्यादा फायदा : आज से देश में लागू हुआ नया रोजगार कानून, अब साल में मिलेंगे 125 दिन काम
केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए कथित तौर पर नया रोजगार कानून लागू करने का दावा किया है, जिसके तहत मनरेगा की जगह नई योजना लाकर सालाना रोजगार गारंटी 100 से बढ़ाकर 125 दिन करने और मजदूरी बढ़ाने की बात कही गई है।
राज्य सरकार
बड़ा बदलाव : छत्तीसगढ़ में नगर निकाय संपत्ति नियम 2026 लागू, अब सभी बिक्री ई-टेंडर से होगी
छत्तीसगढ़ सरकार ने नगर निकायों की अचल संपत्तियों (जमीन, दुकान, भवन आदि) के लेनदेन को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ नगरपालिका (अचल संपत्ति व्ययन) नियम, 2026 लागू किए हैं। इसके तहत अब सभी संपत्तियों की बिक्री, पट्टे या हस्तांतरण के लिए अनिवार्य रूप से ई-निविदा प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसमें सबसे अधिक बोली लगाने वाले को संपत्ति दी जाएगी।
शिक्षा
बदलाव : 2026-27 से 75% उपस्थिति अनिवार्य, अभिभावकों तक पहुंचेगी रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने 2026-27 सत्र के लिए नया शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया है, जिसके तहत कॉलेजों में अनुशासन और पढ़ाई व्यवस्था को सख्त किया गया है। अब प्रत्येक विषय में 75% उपस्थिति अनिवार्य होगी और कम उपस्थिति होने पर अभिभावकों को सूचना भेजी जाएगी।
शेयर बाजार
ऐतिहासिक बदलाव : अब दुनियाभर के रिटेल निवेशक सीधे खरीद सकेंगे शेयर, RBI के इस मास्टरस्ट्रोक से आएंगे $70 बिलियन!
भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए RBI ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। अब दुनिया के किसी भी देश के रिटेल विदेशी निवेशक बिना FPI या फंड हाउस के सीधे NSE और BSE पर निवेश कर सकेंगे। इस फैसले का उद्देश्य बाजार में लिक्विडिटी बढ़ाना, रुपये पर दबाव कम करना और विदेशी मुद्रा भंडार को मजबूत करना है।
राष्ट्रीय
बड़ा बदलाव : कर्मचारियों के हक में झुकी सरकार, भरण-पोषण भत्ता रहेगा जारी, लेकिन शर्तें होंगी सख्त
मध्य प्रदेश सरकार अनुकंपा नियुक्ति (Compassionate Appointment) नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। नए प्रस्ताव के तहत नियमों को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जाएगा, साथ ही नौकरी की सुरक्षा भी बढ़ेगी।
अर्थव्यवस्था
पावर शॉक : 400 यूनिट तक तो राहत, लेकिन 500 से ऊपर बढ़ा बिल, फैक्ट्रियां पलायन के डर से सहमीं!
दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। DERC ने BRPL, BYPL और TPDDL को PPAC सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है, जिससे 500 यूनिट या उससे अधिक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं के बिल बढ़ जाएंगे। हालांकि 400 यूनिट तक बिजली उपयोग करने वालों को राहत दी गई है।
कारोबार
डीजल बिक्री पर बड़ा बदलाव : अब 200 लीटर की सीमा, थोक खरीद पर सख्ती लागू
केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल वितरण को नियंत्रित करने के लिए बड़ा आदेश जारी किया है। अब रिटेल पंपों से कॉमर्शियल और औद्योगिक इकाइयां ईंधन नहीं खरीद सकेंगी। आम ग्राहकों के लिए एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा तय की गई है और इसके पुनः विक्रय पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।
तकनीक
AI क्रांति : वर्चुअल असिस्टेंट से सुपर-इंटेलिजेंस तक, कैसे हमारी दुनिया को बदल रहा है आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया के लगभग हर क्षेत्र को बदल रहा है। मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग जैसी तकनीकों की मदद से AI अब केवल निर्देशों का पालन नहीं करता, बल्कि डेटा से सीखकर खुद को बेहतर बनाता है। हेल्थकेयर में रोगों की पहचान और दवा खोज, फाइनेंस में फ्रॉड डिटेक्शन और ऑटोमेटेड सेवाएं, तथा बिजनेस में ऑटोमेशन और डेटा विश्लेषण जैसे क्षेत्रों में इसका व्यापक उपयोग हो रहा है।
अर्थव्यवस्था
डॉलर का चक्रव्यूह : RBI के मिशन 75 बिलियन डॉलर से 100 के स्तर पर जाने की आशंकाएं ध्वस्त
रुपये में लगातार गिरावट को रोकने के लिए RBI ने कई बड़े नीतिगत कदम उठाए हैं, जिनमें सरकारी बॉन्ड बाजार में विदेशी निवेश की आसान पहुंच, NRI-OCI निवेश नियमों में ढील, FCNR-B जमा पर विशेष प्रोत्साहन और निर्यातकों के लिए विदेशी मुद्रा वापसी की समयसीमा कम करना शामिल है।
तकनीक
वर्ल्ड अपडेट्स : बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सख्त दुनिया, कई देश ला रहे सोशल मीडिया प्रतिबंध
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मलेशिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को उम्र सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। मलेशिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और ब्राजील भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू कर चुके हैं या उनकी तैयारी कर रहे हैं।
रायपुर
बदलाव : भ्रष्ट अफसरों पर अब नहीं चलेगी ढील, सरकार ने कड़े नियमों की शुरू की तैयारी
छत्तीसगढ़ सरकार सेवानिवृत्त भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। लोक सेवा आयोग की सिफारिश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से अभिमत मांगा है। सरकार अब भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के मामलों में दोषी अधिकारियों की पेंशन रोकने, कटौती करने और सरकारी धन की वसूली करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।
शिक्षा
पंचायत सचिव भर्ती : बदले नियम, अब मेरिट और कंप्यूटर स्किल से तय होगी नियुक्ति
छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों की नियुक्ति प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए नई सेवा शर्तें लागू की हैं। अब भर्ती मेरिट आधारित होगी, जिसमें 12वीं के अंक, कंप्यूटर कौशल, उच्च शिक्षा और कार्य अनुभव के आधार पर चयन किया जाएगा। शासन ने डेटा एंट्री/प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा अनिवार्य किया है। नए नियमों के साथ पुराने आदेश निरस्त कर दिए गए हैं।