"बड़ी कार्रवाई" के लिए 519 परिणाम मिले
राज्य सरकार
बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त
महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा ने निरीक्षण के दौरान बाल श्रम का मामला पकड़ा। एक पिकअप वाहन में बैंड पार्टी के माध्यम से 6 नाबालिग बच्चों को काम पर ले जाया जा रहा था, जिसे उन्होंने मौके पर ही रोक दिया। उनकी तत्काल पहल पर एसजेपीयू, डीपीओ और डीसीपीओ की टीम ने बच्चों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित थाना पहुंचाया।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : 90 हजार की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-नकदी भी जब्त
धमतरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक समेत कुल 2.30 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप, अध्यक्ष पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस
तिल्दा-नेवरा में खनिज अधिकारियों से कथित बदसलूकी और धमकी के मामले में नगर पालिका अध्यक्ष के पति डॉ. खुमान वर्मा पर एफआईआर दर्ज की गई है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.34 लाख की संपत्ति जब्त
धमतरी सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 137 पौवा देशी शराब, नगदी और दो वाहन सहित कुल ₹1,34,660 की संपत्ति जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में एक आरोपी और दूसरे मामले में दो आरोपियों को पकड़ा गया।
रायपुर
बड़ी कार्रवाई : 4.136 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नेटवर्क की जांच शुरू
रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी जनरैल सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा और उसके पास से 4.136 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी कीमत करीब 2.05 लाख रुपये आंकी गई है।
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : 815 नशीले कैप्सूल के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशीली दवाओं की तस्करी की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने 815 SPASMO PROXYVON Plus कैप्सूल, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन समेत 72,321 रुपये की संपत्ति जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिक्षा
बचपन : गरियाबंद में 75 में से 45 स्कूल बसें रडार पर, बड़ी कार्रवाई के संकेत
बड़ा एक्शन चेकिंग के दौरान अनुपस्थित पाई गईं 45 स्कूल बसों के संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
रायगढ़
बड़ी कार्रवाई : ट्रेलर किराये पर लेकर 5.20 लाख में बेचने वाला शातिर ठग गिरफ्तार
कोतरारोड़ पुलिस ने ट्रेलर वाहन को किराये पर लेकर उसे 5.20 लाख रुपये में बेचने वाले शातिर ठग सुदामा प्रधान उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने फर्जी पहचान, नकली किरायानामा और ब्लैंक चेक का इस्तेमाल कर वाहन मालिक से धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।
बलरामपुर-रामानुजगंज
बड़ी कार्रवाई : 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल भी जब्त
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के थाना पस्ता पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 प्रतिबंधित इंजेक्शन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम बासेन के कोदोडीपा कोलावाड़ी क्षेत्र में घेराबंदी कर अतिकुर रहमान (54) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से फेनिरामाइन मेलिएट और ब्यूप्रेनॉर्फिन के कुल 100 नशीले इंजेक्शन, एक मोबाइल फोन और बिना नंबर प्लेट की यामाहा मोटरसाइकिल जब्त की गई।
राजनांदगांव
पुलिस की छापेमारी : तुमडीबोड़ में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव जिले के चौकी तुमडीबोड़ क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर आरोपी सूरज राजपूत (25) को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब और 300 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिलासपुर
बड़ी कार्रवाई : 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ कोचिया गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
रतनपुर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम दफईपारा से एक शराब कोचिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 12 लीटर कच्ची महुआ शराब और बिक्री की रकम बरामद की गई। आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मगरलोड पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शराब परिवहन में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। कुल 22 हजार रुपये की संपत्ति जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।