"बड़ी कार्रवाई" के लिए 520 परिणाम मिले
महासमुंद
बड़ी कार्रवाई : कंपनी के सामान की आड़ में ले जाया जा रहा 3.12 करोड़ का गांजा जब्त
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और ANTF ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा माजदा वाहन से 600 किलो अवैध गांजा जब्त किया है, जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में महाराष्ट्र के ठाणे निवासी महबूब बादशाह शेख (65) को गिरफ्तार किया गया है।
मुंगेली
चोरी का खुलासा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री चोरी मामले में 4 आरोपी जेल भेजे गए
लोरमी पुलिस ने नवलपुर स्थित बंद गुड़ फैक्ट्री में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से मशीनरी चोरी कर मुंगेली के कबाड़ी को बेची गई थी। बाद में दोबारा चोरी की कोशिश के दौरान एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोरबा
बड़ी कार्रवाई : सुशासन तिहार शिविर में ACB ने पकड़ा रिश्वतखोर कर्मचारी
कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के तुमान क्षेत्र में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए BEO कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल के लंबित विभागीय कार्य को निपटाने के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत शिक्षक ने ACB बिलासपुर में दर्ज कराई थी।
रायपुर
रायपुर : हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी पर निगम की बड़ी कार्रवाई, कुछ ही घंटों में बदली तस्वीर
रायपुर के तात्यापारा स्थित हांडी तालाब में गंदगी और जलकुंभी फैलने की शिकायत मिलते ही नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 ने त्वरित कार्रवाई की। जोन 7 की अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा और जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और लगभग 15 सफाई कर्मियों की विशेष गैंग ने तालाब में सफाई अभियान चलाया। कुछ ही घंटों में जलकुंभी और गंदगी हटाकर तालाब की स्थिति में सुधार किया गया।
राजनांदगांव
बड़ी कार्रवाई : अंतरराज्यीय नक्सली नेटवर्क पर करारा प्रहार, हथियार व विस्फोटक जब्त
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। घने जंगलों में माओवादियों द्वारा संचालित हथियार निर्माण केंद्र और छिपाए गए विस्फोटक डंप का भंडाफोड़ किया गया।
रायगढ़
बड़ी कार्रवाई : बच्चों को नशे की लत लगाने वाला दुकानदार गिरफ्तार
रायगढ़ के जूटमिल थाना क्षेत्र में ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस ने एक किराना दुकान पर छापेमारी कर नाबालिग बच्चों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले दुकानदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 52 सोल्यूशन ट्यूब बरामद कीं और दुकान संचालक संतोष वाधवानी को हिरासत में लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से बच्चों को अधिक कीमत पर सोल्यूशन बेचकर नशे की ओर धकेल रहा था।
बलौदाबाज़ार
शराब तस्करी : अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 50 पाव देशी मसाला शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बलौदाबाजार जिले के सुहेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर घेराबंदी की और आरोपियों की कार का करीब 15 किलोमीटर तक फिल्मी अंदाज़ में पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।
कोरबा
फलों पर नजर : खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, कोरबा के बाजारों में चला सघन निरीक्षण अभियान
कोरबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष अभियान के तहत पुराना बस स्टैंड, पावर हाउस रोड और बुधवारी बाजार क्षेत्र में 11 फलों की दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में खराब फल पाए जाने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही लाइसेंस, भंडारण व्यवस्था और कार्बाइड जैसे रसायनों के उपयोग की भी जांच की गई। जिन दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं थे, उन्हें तत्काल नियम पालन के निर्देश दिए गए।
दुर्ग संभाग
बड़ी कार्रवाई : मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 गिरफ्तार
खुर्शीपार इलाके में पुलिस और ACCU टीम ने मकान में चल रहे हाईप्रोफाइल जुआ फड़ पर छापा मारकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में करीब 16.70 लाख रुपए की नगदी, कार, बाइक, मोबाइल और जुआ खेलने का सामान जब्त किया गया। वहीं छावनी थाना क्षेत्र में भी 7 जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए गए।
बिलासपुर
कोयला हेराफेरी : कोयला घोटाले पर हिर्री पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिपो संचालक समेत 5 जेल भेजे गए
बिलासपुर जिले की हिर्री थाना पुलिस ने कोयला हेराफेरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए कोल डिपो संचालक, वाहन मालिक और तीन ट्रेलर चालकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उच्च गुणवत्ता वाले जी-6 कोयले को रास्ते में निकालकर उसकी जगह निम्न गुणवत्ता वाला कोयला भरकर भारी मुनाफा कमा रहे थे। पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि पूरे रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की जांच जारी है।
कोरबा
बड़ी कार्रवाई : आईपीएल सट्टे का डिजिटल खेल पकड़ा गया, मोबाइल और रिकॉर्ड जब्त
कबीरधाम पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले एक युवक को ग्राम बैहरसरी से गिरफ्तार किया है। साइबर जांच में मोबाइल से सट्टा लिंक, व्हाट्सएप चैट और डिजिटल लेनदेन के सबूत मिले। आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज कर मोबाइल, सिम और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।
राजनांदगांव
बड़ी कार्रवाई : जुआ फड़ पर छापेमारी, 5 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, बीएनएसएस के तहत भी कसा शिकंजा
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ग्राम चौथना में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर ताश के पत्ते और नकदी जब्त की। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है।