"बारिश" के लिए 663 परिणाम मिले
राज्य सरकार
रिमझिम बारिश में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रायगढ़
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में करीब 200 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर नागरिक शहर की सड़कों पर निकले।
कबीरधाम
2.68 करोड़ की मरम्मत पहली बारिश में बेअसर, बेल्हारी बांध के तटबंध से बहने लगी मिट्टी, 162 एकड़ फसल पर खतरा
बेल्हारी बांध में 2.68 करोड़ रुपये से मरम्मत के महज तीन महीने बाद तटबंध की मिट्टी बहने और पानी रिसने की शिकायत सामने आई है। ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए तकनीकी जांच की मांग की है। तटबंध टूटने की स्थिति में करीब 162 एकड़ फसल प्रभावित होने की आशंका है।
रायपुर
आफत बनी बारिश : आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए संवेदनशील बताए गए हैं।
महासमुंद
महासमुंद में झमाझम बारिश के बीच गूंजे भारत माता की जय के नारे, स्कूली बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
महासमुंद में बारिश के बीच बच्चों ने उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। मिनी स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शामिल होकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया। पूरे मार्ग में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा।
बालोद
पहली बारिश में ही टूटा 19 लाख का रिटर्निंग वॉल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख रुपए की लागत से बनाया गया रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार टूटने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण लाखों रुपए की लागत से बना काम कुछ ही दिनों में खराब हो गया।
धर्म
खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा स्थगित, 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले नए श्रद्धालु जत्थे की रवानगी शनिवार को रोक दी गई। खराब मौसम और आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। अधिकारियों के अनुसार, मौसम की स्थिति पूरी तरह अनुकूल नहीं होने तक नए जत्थों को कश्मीर घाटी की ओर भेजने पर रोक रहेगी।
रायपुर संभाग
बारिश बनी आफत : गरियाबंद में बच्चों की मजबूरी, पानी भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर
छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और उत्तर छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र में भारी बारिश से कच्ची सड़कें जलमग्न हो गई हैं, जहां स्कूली बच्चे कमर तक पानी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। प्रदेश में अब तक औसत से 7 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है, लेकिन आने वाले दिनों में सक्रिय मानसूनी सिस्टम से बारिश बढ़ने की उम्मीद है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
बारिश से टूटी सड़क : कांकेर में 15 मीटर सड़क धंसी, ग्रामीणों ने लकड़ी से बनाया अस्थायी रास्ता
कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में लगातार बारिश के कारण कोतुलबेड़ा-कसादण्ड मार्ग की पाइप पुलिया बह गई है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से कोतुलबेड़ा, कसादण्ड और पुसावादी गांवों का ब्लॉक मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मरम्मत और स्थायी पुलिया निर्माण की मांग की है।
राष्ट्रीय
करोड़ों की लागत से बन रहे पुल में लेट-लतीफी, बारिश ने बढ़ाई 8 से ज्यादा गांवों की मुसीबतें
धार जिले के लोहारीखुर्द-आहू-धार मुख्य मार्ग पर 366.39 लाख रुपये की लागत से बन रहे पुल का अस्थायी डायवर्जन बारिश में बह गया। इसके चलते 8 से अधिक गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
धमतरी
बारिश के मौसम में बढ़ा सांपों का खतरा, बिस्तर में छिपे करैत के डसने से युवक की मौत
धमतरी जिले के परेवाडीह गांव में कॉमन करैत सांप के डसने से विक्रम साहू की मौत हो गई। सोते समय बिस्तर में छिपे सांप ने उसे काट लिया था। अस्पताल ले जाने के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। घटना के बाद गांव में डर और शोक का माहौल है।
महासमुंद
महासमुंद की प्रमुख सड़कें बेहाल, बारिश में कीचड़ और गर्मी में धूल बनी आफत
महासमुंद की बीटीआई रोड और तुमगांव रोड लंबे समय से खराब स्थिति में हैं। प्रमुख सरकारी कार्यालयों और अधिकारियों के आवास वाले इस मार्ग पर गड्ढे, धूल और उखड़ी सड़क लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोग स्थायी मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
रायपुर
मानसून मेहरबान : बालोद और कांकेर में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
बंगाल की खाड़ी में बने Deep Depression के असर से छत्तीसगढ़ में लगातार भारी बारिश हो रही है। बालोद और कांकेर में रेड अलर्ट, जबकि रायपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।