"किसान" के लिए 712 परिणाम मिले
विदेश
भारत : चीनी नीति से नेपाल परेशान, बाजार में कमी और महंगाई की आशंका
भारत ने घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने के लिए 30 सितंबर तक चीनी निर्यात पर रोक लगा दी है। इस फैसले से नेपाल में त्योहारों से पहले चीनी की कमी और महंगाई बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
महासमुंद
आसमान से बरसी आफत : आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर खाक, बाल-बाल बचा परिवार
महासमुंद जिले के बाघामूड़ा गांव में बीती रात तेज आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से प्रज्ञानंद देवांगन का घर जलकर राख हो गया। घटना रात करीब 3:30 बजे हुई, जब बिजली मकान के किचन हिस्से पर गिरी और देखते ही देखते भीषण आग फैल गई। परिवार के पांच सदस्य समय रहते बाहर निकल गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग में मकान, नगदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान और व्यापारिक स्टॉक सहित करीब 15 से 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
रायपुर
मौसम का मिजाज : बारिश और ठंडी हवाओं के बीच अब हीटवेव की आहट!
छत्तीसगढ़ में मौसम लगातार बदल रहा है। महासमुंद समेत कई जिलों में शुक्रवार सुबह से बादल छाए रहे और हल्की बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है।
महासमुंद
ईंधन संकट गहराया : दोपहिया को 2 लीटर, चारपहिया को तय सीमा में पेट्रोल
नगर में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई बाधित होने से पेट्रोल पंपों पर सीमित मात्रा में ईंधन वितरण किया जा रहा है। दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहनों के लिए अलग-अलग सीमा तय की गई है ताकि उपलब्ध स्टॉक सभी उपभोक्ताओं तक पहुंच सके। सप्लाई 4–5 दिन देरी से मिलने के कारण पंपों में लगातार कमी बनी हुई है, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की किसी पाबंदी का आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है और यह व्यवस्था पंप संचालकों ने स्वयं लागू की है।
धान निराकरण और खरीफ तैयारी पर फोकस, सहकारिता समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश
महासमुंद में जिला सहकारिता एवं उद्योग विकास समिति की बैठक में उपार्जित धान के निराकरण, अंतिम लेखा मिलान तथा खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभापति रामदुलारी सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने अधिकारियों को किसानों से जुड़े मामलों का समय-सीमा में निराकरण करने तथा खाद-बीज का वितरण शासन के निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बिजली बिल हुआ आसान : मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026” से लाखों उपभोक्ताओं को राहत
छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 बीपीएल, घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत योजना है। इसके तहत पुराने बकाया बिजली बिलों पर लगने वाला सरचार्ज पूरी तरह माफ किया जा रहा है और मूल राशि को एकमुश्त या आसान किस्तों में जमा करने की सुविधा दी जा रही है।
सुशासन की मिसाल : समाधान शिविर बना उम्मीद का केंद्र, ग्रामीणों को मिली त्वरित राहत
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के चिचिरदा ग्राम पंचायत में सुशासन तिहार अभियान के तहत विशाल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। “जनता के द्वार पर दस्तक” पहल के अंतर्गत आयोजित इस शिविर में 17 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।
कारोबार
सरकार का बड़ा तोहफा : 14 खरीफ फसलों की MSP में भारी बढ़ोतरी, अब धान ₹2,441 के पार
केंद्र सरकार ने खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान समेत 14 फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। सामान्य धान का MSP ₹72 बढ़ाकर ₹2,441 प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जबकि सूरजमुखी बीज और कपास में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। सरकार का कहना है कि सभी फसलों का MSP उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक तय किया गया है, जिससे किसानों की आय बढ़ाने, फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने और खाद्य तेल-दालों के आयात पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।
कारोबार
महंगाई का एक और झटका : अमूल दूध आज से ₹2 महंगा, जानें अब क्या होंगे नए दाम
Amul ने 14 मई 2026 से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ा दिए हैं। बढ़ोतरी की वजह पशु चारे, पैकेजिंग और ईंधन की बढ़ती लागत बताई गई है। साथ ही किसानों को अधिक भुगतान देने के लिए खरीद मूल्य भी बढ़ाया गया है। नई कीमतों के अनुसार अमूल गोल्ड, ताज़ा, काउ मिल्क और भैंस दूध सभी महंगे हो गए हैं। इस फैसले का असर आम लोगों के रसोई बजट पर पड़ेगा और दही, पनीर, घी जैसी डेयरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अब दूसरी डेयरी कंपनियां भी कीमतें बढ़ा सकती हैं।
छत्तीसगढ़
यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश
महासमुंद जिले में यूरिया उर्वरक वितरण में अनियमितता के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। कृषि विभाग ने 4 निजी उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि इन फर्मों ने मार्च 2026 में नियमों के विपरीत यूरिया का वितरण किया। इससे पहले भी 26 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
विदेश
एल नीनो का असर : यूरोप में चलेगी भीषण लू, ऑस्ट्रेलिया में सूखे का खतरा, वैज्ञानिकों की बड़ी चेतावनी
एल नीनो के सक्रिय होने से दुनिया के कई हिस्सों में मौसम का संतुलन बिगड़ने की आशंका बढ़ गई है। यूरोप में भीषण लू और जंगलों में आग का खतरा बढ़ सकता है, जबकि ऑस्ट्रेलिया में सूखे और जल संकट की स्थिति बन सकती है। वैज्ञानिकों ने इसे जलवायु परिवर्तन का गंभीर संकेत बताया है।
देश
AI : IMD ने लॉन्च किए AI आधारित मौसम सिस्टम, अब 1 किलोमीटर दायरे तक मिलेगी सटीक भविष्यवाणी
IMD ने AI आधारित नया मौसम सिस्टम लॉन्च किया है, जिससे अब 1 किलोमीटर के दायरे तक सटीक मौसम पूर्वानुमान मिल सकेगा। यह तकनीक किसानों, आम लोगों और आपदा प्रबंधन के लिए मददगार होगी। फिलहाल इसका पायलट प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश में शुरू किया गया है।