ताज़ा खबरें
4770 समाचार
रायगढ़
पहले शादी का भरोसा, फिर धोखा : खुद को अविवाहित बताकर महिला से संबंध बनाए, आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में एक महिला ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार आरोपी ने खुद को अविवाहित बताकर महिला के साथ संबंध बनाए, लेकिन बाद में उसके पहले से विवाहित होने का खुलासा हुआ। महिला की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
शिक्षा
शिक्षा विभाग सख्त : शराब के नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, जांच के बाद तत्काल निलंबित
मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला सोनपुरी में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी महाजन राम जाटवर के खिलाफ शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ग्रामीणों की लगातार शिकायतों, विभागीय जांच और मेडिकल परीक्षण में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने यह आदेश जारी किया।
रक्षा
बड़ा ख़ुलासा : ISI की नई साज़िश TTH, गैंगस्टर्स के सहारे भारत में प्रॉक्सी वॉर की तैयारी
सुरक्षा एजेंसियों की जांच में दावा किया गया है कि पाकिस्तान कथित तौर पर 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' (TTH) के नाम से भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर की रणनीति पर काम कर रहा है। जांच में ग्राफिटी, सोशल मीडिया नेटवर्क, स्थानीय अपराधियों और ड्रोन के जरिए हथियार व फंडिंग से जुड़े इनपुट सामने आए हैं।
दुर्ग
पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार
भिलाई की सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन IPL सट्टा और म्यूल अकाउंट नेटवर्क से जुड़े एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज सट्टा गिरोह तक पहुंचाता था। मामले में अब तक पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों व संदिग्ध लेन-देन की जांच कर रही है।
रक्षा
युवाओं को रोजगार : शिवपुरी में बनने जा रहा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा प्राइवेट मिसाइल हब
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के पाली गांव में दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा निजी मिसाइल इकोसिस्टम विकसित किया जाएगा। 2,500 करोड़ रुपये के इस डिफेंस प्रोजेक्ट से 10 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद है और यह भारत को रक्षा उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
सरकारी सूचना
किसान ने दिखाई नई राह : ढैंचा की खेती से मिट्टी होगी उपजाऊ, बसना के किसान ने पेश की मिसाल
महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के प्रगतिशील किसान हिमांशु बंजारे ने 0.80 हेक्टेयर क्षेत्र में ढैंचा की हरी खाद की फसल लगाकर जैविक एवं टिकाऊ खेती की दिशा में पहल की है। कृषि विभाग के अनुसार हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता, नाइट्रोजन की उपलब्धता, जलधारण क्षमता और फसल उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार होता है।
रायपुर
मानसून : सावन की दस्तक के साथ बदला मौसम, पूरे प्रदेश में बारिश का दौर शुरू
छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून के चलते मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेशभर में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। रायपुर, महासमुंद, बस्तर, बिलासपुर समेत कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
दुर्ग
भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा
दुर्ग के सुपेला थाना क्षेत्र में दो साल से केयरटेकर के रूप में काम कर रही एक युवती ने अपने प्रेमी की आर्थिक मदद के लिए मालिक के घर से 24 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर युवती और उसके प्रेमी को रायपुर से गिरफ्तार कर 23,500 रुपये नकद व दो मोबाइल बरामद किए हैं।
रायपुर
छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन
पद्म विभूषण और विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार गनियारी गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। संघर्षों से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचने वाली तीजन बाई ने पंडवानी को विश्वभर में नई पहचान दिलाई।
महासमुंद
बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा
जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और 15 निर्वाचित सदस्यों ने सीईओ हेमंत नंदनवार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर कलेक्टर को सात सूत्रीय शिकायत सौंपी है। जनप्रतिनिधियों ने बैठकों में देरी, योजनाओं की जानकारी नहीं देने और विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
बिलासपुर
परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
बिलासपुर के ग्राम भाड़म में खेत की घेराबंदी करते समय करंट लगने से मां और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर
ड्रग्स नेटवर्क : ड्रग्स क्वीन नाव्या केस की जांच अब ईडी के हाथ
रायपुर के चर्चित ड्रग्स क्वीन नाव्या मामले की जांच अब ईडी करेगी। पुलिस ने एफआईआर, केस डायरी, जब्ती पंचनामा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज एजेंसी को सौंप दिए हैं। ईडी अब ड्रग्स नेटवर्क, मनी ट्रेल और अवैध कमाई से जुड़े आर्थिक लेनदेन की गहन जांच करेगी।