"ओडिशा" के लिए 345 परिणाम मिले
रायपुर
Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मुरासु का असर, 15 जिलों में येलो अलर्ट, बस्तर में ऑरेंज अलर्ट
Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान मुरासु का असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि बस्तर संभाग के 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। महासमुंद सहित मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। धान कटाई के सीजन में मौसम के इस बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बस्तर संभाग
Forest Department: 15 साल पुराने 50 नीलगिरी पेड़ काटने का आरोप, FIR की मांग
Forest Department: केशकाल के बड़े राजपुर वन परिक्षेत्र के बांसकोट में सरकारी जमीन पर लगे 45 से 50 नीलगिरी पेड़ों की अवैध कटाई और बिक्री का आरोप लगा है। पूर्व विधायक कृष्ण कुमार ध्रुव ने करीब 3 लाख रुपये में लकड़ी बेचे जाने का दावा करते हुए उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ FIR की मांग की है।
महासमुंद
Ganja Smuggling: एनएच-53 पर पकड़ाया 3.5 लाख का अवैध गांजा, नागपुर का तस्कर गिरफ्तार
Ganja Smuggling: महासमुंद के पिथौरा में एनएच-53 पर पुलिस ने 7 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र निवासी 53 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। स्कूटी और नकदी समेत 3.82 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया।
राष्ट्रीय
Ganja Smuggling: जबलपुर में 871 किलो गांजा जब्त, पेंट के 412 डिब्बों के बीच छिपाई थी 4.5 करोड़ की खेप
Ganja Smuggling: मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने बड़ी गांजा तस्करी का खुलासा करते हुए कंटेनर से 871 किलो 95 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने गांजे की 28 बोरियों को 412 पेंट के डिब्बों के बीच छिपाया था। जब्त गांजे की कीमत करीब 4.5 करोड़ रुपये बताई गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Mahasamund News: 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 53.73 लाख की संपत्ति जब्त
Mahasamund News: महासमुंद पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 किलो गांजा के साथ महाराष्ट्र के 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।
महासमुंद
Mahasamund News: 9 महीने में 50 करोड़ का गांजा जब्त, 501 तस्कर गिरफ्तार
Mahasamund News: पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत 9 महीने में करीब 50 करोड़ रुपए कीमत का 10 हजार किलो गांजा जब्त किया है। इस दौरान 177 मामले दर्ज कर 501 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जगदलपुर (बस्तर)
Bastar News: कोटपाड़ में बड़ी कार्रवाई 27 गायें बचाई गईं, 9 क्विंटल गौमांस मिला
Bastar News: ओडिशा के कोटपाड़ में पुलिस कार्रवाई के दौरान 27 गायों को बचाया गया और करीब 9 क्विंटल गौमांस बरामद होने की जानकारी सामने आई। बचाई गई गायों में से 19 को कुरंदी स्थित हैप्पी कामधेनु गौशाला और 8 को स्थानीय गौपालकों को सौंपा गया।
बालोद
Balod Police: 6 लाख की नशीली दवाइयां जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार
Balod Police: ANTF की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 1,500 नशीली टैबलेट जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ओडिशा के भुवनेश्वर से गोलियां लाकर बेचने की फिराक में थे। मामले में NDPS एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच की जा रही है।
राज्य सरकार
Vijay Sharma: नशा तस्करों पर सख्ती, अवैध संपत्तियों की होगी कुर्की
Vijay Sharma: छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने नशा तस्करी के नेटवर्क की पहचान, अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की कुर्की, वाहनों के राजसातीकरण और जब्त मादक पदार्थों के नष्टीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया।
विदेश
Japan India defense cooperation: भारत की जमीन से मिसाइल टेस्ट करेगा जापान? जानिए क्या है चीन के खिलाफ ड्रैगन और टोक्यो की इस नई चाल की पूरी कहानी
Japan India defense cooperation: जापान भारत में लंबी दूरी की टाइप-25 एंटी-शिप मिसाइल और छोटे हमलावर ड्रोन्स के परीक्षण की संभावनाएं तलाश रहा है। जापानी अधिकारियों के भारत दौरे की रिपोर्टों के बीच इस संभावित पहल को दोनों देशों के बढ़ते रक्षा सहयोग और हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा के संदर्भ में देखा जा रहा है। हालांकि, परीक्षण के स्थान, तारीख और अंतिम मंजूरी को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।
राष्ट्रीय
Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, कई राज्यों में हाई अलर्ट पर प्रशासन
Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम के इस बदलाव का असर छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में भी देखने को मिल सकता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, समुद्र तटों से दूर रहने और मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है।
रायपुर
CG Weather Update: रायपुर, महासमुंद समेत कई जिलों में बादलों का डेरा, तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में चक्रवातीय प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रायपुर, महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी और बलौदाबाजार में बादल छाने, बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। किसानों को कटी हुई धान की फसल सुरक्षित रखने और लोगों को बिजली चमकने के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।