"कांकेर" के लिए 221 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Paddy Procurement: पहले दिन 94 केंद्रों में 224 किसानों ने कटवाया टोकन, 9,160 क्विंटल धान की होगी खरीदी
Paddy Procurement: जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 94 धान खरीदी केंद्रों में 224 किसानों ने 9,160 क्विंटल धान बेचने के लिए टोकन कटवाया। खरीदी केंद्रों में पूजा-अर्चना के बाद धान की खरीदी शुरू हुई। किसान तुंहर टोकन ऐप के जरिए टोकन लेकर परिवार के साथ केंद्रों में पहुंच रहे हैं।
बस्तर संभाग
Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप
Crime News: कांकेर के चौगेल गांव में शिक्षक विमल गोटा का शव घर के अंदर मिला। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, मौत दो से तीन दिन पहले हुई होगी। पुलिस FSL टीम की मदद से जांच कर रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
बस्तर संभाग
CG News: बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर कोंडागांव में हंगामा, 81 पद बढ़ाकर 204 करने की मांग
CG News: कोंडागांव में बेरोजगार युवाओं ने बस्तर फाइटर भर्ती के तहत जिले के लिए निर्धारित 81 पदों को बढ़ाकर 204 करने की मांग उठाई। युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री और गृहमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सांसद भोजराज नाग से जुड़ी नींबू काटने की घटना का हवाला देते हुए दो नींबू काटकर अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया।
रायपुर
DMF Fund Scam: ED ने 31.70 करोड़ की संपत्ति की कुर्क, 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
DMF Fund Scam: छत्तीसगढ़ के DMF फंड गबन और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 31.70 करोड़ रुपए की संपत्तियां कुर्क की हैं। एजेंसी ने सतपाल सिंह चाबड़ा, मंदीप चावला समेत 17 आरोपियों के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Sports News: बस्तर ओलंपिक में महिलाओं ने मारी बाजी, 6 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन
Chhattisgarh Sports News: छत्तीसगढ़ में आयोजित हो रहे तीसरे बस्तर ओलंपिक के लिए सात जिलों से 6 लाख 492 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया है। खास बात यह है कि 3.83 लाख से अधिक महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लेने के लिए पंजीयन कराया है, जो पुरुषों की संख्या से काफी ज्यादा है।
रायपुर
Ganja Smuggling: 48 घंटे में 884 किलो गांजा जब्त, 5.92 करोड़ का माल बरामद
Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के कांकेर, केशकाल और जगदलपुर में पुलिस ने पिछले 48 घंटों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 884 किलो 410 ग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। जगदलपुर के बोधघाट थाना क्षेत्र में सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई, जहां पिकअप से 476 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत कुल सात आरोपियों को पकड़ा है।
राज्य सरकार
Women Empowerment: दीपावली में लोकल उत्पादों की बढ़ी मांग, गोबर के दीये बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं ग्रामीण महिलाएं
Women Empowerment: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा विकासखंड के ग्राम भिलाई की सरगम उत्पादक समूह से जुड़ी महिलाएं गोबर के प्राकृतिक और पर्यावरण-अनुकूल दीये बनाकर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रही हैं। वर्ष 2016 में 10 महिलाओं से शुरू हुआ यह समूह आज 36 महिलाओं को रोजगार से जोड़ चुका है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: थाना प्रभारी को कुचलने की कोशिश कर फरार हुए तस्कर, 400 किलो गांजा बरामद
कांकेर में गांजा तस्करों और पुलिस के बीच करीब 30 किलोमीटर तक पीछा चला। इस दौरान तस्करों ने केशकाल थाना प्रभारी को कार से कुचलने की कोशिश की और फरार हो गए। पुलिस ने कचरे के ढेर से 400 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Agriculture: फार्म मशीनरी बैंक से बदली खेती की तस्वीर, बोधन कोरेटी को मिलेगी सालाना 3 लाख की अतिरिक्त आय
Chhattisgarh Agriculture: कांकेर जिले के ग्राम किरगापाटी के किसान बोधन कोरेटी ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग की फार्म मशीनरी बैंक योजना का लाभ लेकर 15 लाख रुपये की लागत से आधुनिक कृषि यंत्र बैंक स्थापित किया है।
राज्य सरकार
Award Ceremony: छत्तीसगढ़ की 36 प्रतिभाओं को मिला सम्मान, अमित शाह ने प्रदान किए राज्य अलंकरण पुरस्कार
Award Ceremony: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नवा रायपुर में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 36 विभूतियों एवं संस्थाओं को राज्य अलंकरण पुरस्कारों से सम्मानित किया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
CG Crime News: कांकेर के महादेव वार्ड में आपसी विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना CCTV में कैद हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
दुर्ग
Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन शेयर करने का मामला, दुर्ग में 6 पर कार्रवाई
Cyber Crime: बच्चों से जुड़ी अश्लील सामग्री ऑनलाइन साझा और अपलोड करने के मामलों में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। साइबर टिपलाइन से मिली सूचना के आधार पर पुरानी भिलाई, छावनी, जामुल, नेवई और बोरी थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।