"काशी" के लिए 131 परिणाम मिले
राज्य सरकार
वर्षा ऋतु की मनोहारी छटा से सजेगा ‘पावस प्रसंग’, शास्त्रीय नृत्य-संगीत की प्रस्तुतियां 21 से 25 अगस्त तक
रायपुर में 21, 22, 24 और 25 अगस्त को ‘पावस प्रसंग’ सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। मुक्ताकाशी मंच पर शास्त्रीय नृत्य और संगीत के जरिए बारिश, प्रकृति और मानवीय भावनाओं को प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन शाम 7 बजे से शुरू होगा।
रायपुर
छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार तेज, हाईवे पर फंसे वाहन, बांधों से छोड़ा जा रहा अतिरिक्त पानी
छत्तीसगढ़ में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मुंगेली के लोरमी में 200 ग्रामीण 24 घंटे तक फंसे रहे, जिन्हें SDRF ने नावों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं खुड़िया और कोडार बांध लबालब भरने के बाद अतिरिक्त पानी छोड़ा जा रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक बारिश और कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
सरगुजा संभाग
बिजली गिरने से घायल 3 मरीज पहुंचे अस्पताल, डॉक्टर नदारद इलाज के लिए भटके परिजन
सरगुजा जिले के लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। आकाशीय बिजली गिरने से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उस समय ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं थे और एक ही स्टाफ नर्स के भरोसे मरीजों की देखभाल चल रही थी।
रायपुर
आफत बनी बारिश : आज भी झमाझम बरसेंगे बादल, कई जिलों में भारी वर्षा और बिजली गिरने का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है। मौसम विभाग ने 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई है। अगले 24 से 48 घंटे उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों के लिए संवेदनशील बताए गए हैं।
राज्य सरकार
रामलला दर्शन योजना के तहत 850 श्रद्धालु अयोध्या रवाना, अम्बिकापुर से निकली भारत गौरव ट्रेन
रामलला दर्शन योजना के तहत सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन अम्बिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी विश्वनाथ धाम के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास, सुरक्षा और चिकित्सा जैसी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए राज्य सरकार का आभार जताते हुए इसे वर्षों पुराने सपने के पूरा होने जैसा बताया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा में इंजीनियर के सूने घर 20 लाख की चोरी, सीसीटीवी मशीन भी ले गए चोर
सरगुजा के रेसिडेंस कॉलोनी में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने नेशनल हाईवे विभाग में पदस्थ सब इंजीनियर रितेश सिंह के सूने मकान को निशाना बनाते हुए करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए।
रायपुर संभाग
सावन में शिवभक्ति की मिसाल : बैद्यनाथ धाम जलाभिषेक के लिए निकले सात शिवभक्त, गांव में भक्तिमय माहौल
सावन माह में ग्राम नारा, भानसोज और कुकरा के सात श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की कठिन डाक बम यात्रा पर रवाना हुए। श्रद्धालु बिना रुके 24 घंटे में धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे और इसके बाद काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे।
ग्लैमर
fashion : डेली वेयर से फंक्शन तक, झुमका डिजाइन हैं परफेक्ट चॉइस
10 ग्राम में बनने वाले हल्के और ट्रेंडी झुमका डिजाइन महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। कमल, मिनी, लक्ष्मी मोटिफ, पोल्की और बीड्स वाले झुमके डेली वेयर से लेकर शादी और फंक्शन तक हर मौके के लिए शानदार विकल्प हैं।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे भारी, 16 जिलों में भीषण गरज-चमक का अलर्ट : मौसम विभाग ने जारी की गंभीर चेतावनी
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने अत्यंत गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है। अगले 3 घंटे में 16 जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, भीषण गरज-चमक, तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है।
राष्ट्रीय
बिजली का कहर : खेतों में काम कर रहे किसानों समेत 3 की मौत, कई झुलसे; अस्पताल में डॉक्टर न मिलने से उपजा आक्रोश
शहडोल जिले में रविवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में 11 वर्षीय बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग झुलस गए। एक मामले में अस्पताल में डॉक्टर मौजूद न होने के कारण समय पर इलाज नहीं मिल सका।
अंबिकापुर (सरगुजा)
चोरी : सीतापुर में ज्वैलर्स को दिनदहाड़े चूना, करोड़ों के जेवरात लेकर भागा शातिर
सरगुजा जिले के सीतापुर में काशी विश्वनाथ ज्वैलर्स के संचालक अरुण देव के करीब ₹1 करोड़ मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात से भरे बैग की दिनदहाड़े उठाईगिरी हो गई। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है।
महासमुंद
नाकाम हुई गौ तस्करी : गौ सेवकों और पुलिस की मुस्तैदी से 13 गौवंश सुरक्षित, 3 आरोपी गिरफ्तार
सांकरा थाना क्षेत्र में पुलिस और स्थानीय गौ सेवकों की संयुक्त कार्रवाई में अवैध गौ तस्करी का मामला पकड़ा गया। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर गाय, बैल और बछड़ों सहित 13 गौवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया गया। कार्रवाई में गौ सेवकों की सक्रिय भूमिका रही, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।