"खाद्य विभाग" के लिए 73 परिणाम मिले
रायपुर
गैस एजेंसियों पर छापा : रायपुर में गैस एजेंसियों पर शिकंजा, हजार के करीब सिलेंडर जांच के दायरे में
रायपुर में खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई के दौरान तीन गैस एजेंसियों में स्टॉक और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी सामने आई है। नरहदा स्थित मौर्य गैस एजेंसी से 883 घरेलू और 53 व्यावसायिक सिलेंडर बरामद किए गए, जिनका रिकॉर्ड दस्तावेजों में नहीं मिला। कान्हा और लक्ष्मी गैस एजेंसी में भी ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर पाया गया। मामले में गैस कालाबाजारी और बड़े नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
बिलासपुर
डीजल बिक्री में बड़ा खेल : बिलासपुर में डीजल वितरण पर सवाल, कलेक्टर ने मांगा पेट्रोल पंपों से जवाब
बिलासपुर जिले में डीजल की असामान्य मांग और बिक्री को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है। जांच में कुछ पेट्रोल पंपों पर औसत मासिक खपत से 100 से 337 प्रतिशत तक अधिक डीजल बिक्री सामने आने के बाद कलेक्टर संजय अग्रवाल ने चार पेट्रोल पंप संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। प्रशासन को आशंका है कि उपभोक्ता श्रेणी का डीजल औद्योगिक उपयोगकर्ताओं तक पहुंचाया जा रहा है। खाद्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अब पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।
रायपुर
फल मार्केट में छापा : रायपुर में 40 किलो खराब फल नष्ट, कारोबारियों में मचा हड़कंप।
रायपुर के लालपुर होलसेल फल मार्केट में खाद्य सुरक्षा विभाग ने औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने तरबूज, आम, अनार और मौसंबी समेत पांच फलों के नमूने जांच के लिए जब्त किए। निरीक्षण के दौरान करीब 40 किलो सड़े-गले फल पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया।
सुशासन तिहार : बस्तर में विकास और सुशासन की नई तस्वीर, अड़ेंगा शिविर में करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन
सुशासन तिहार के तहत कोंडागांव जिले के केशकाल विकासखंड के ग्राम अड़ेंगा में समाधान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। शिविर में लगभग 1.06 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभ वितरित किया गया।
रायपुर
योजनाओं का लाभ : सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण का आयोजन
सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। शिविर में 2310 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 272 का तत्काल निराकरण किया गया। किसानों को ट्रैक्टर अनुदान, बोर खनन सहायता, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड तथा अन्य विभागीय लाभ वितरित किए गए।
छत्तीसगढ़
गैस घोटाला : डेढ़ करोड़ की LPG चोरी मामले में भाजपा का प्रदेश पदाधिकारी पंकज चंद्राकर गिरफ्तार
1.5 करोड़ रुपए के LPG गैस चोरी कांड में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव, मनीष चौधरी और भाजपा नेता पंकज चंद्राकर ने सुनियोजित साजिश के तहत 90 मीट्रिक टन LPG से भरे 6 गैस कैप्सूल अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सौंप दिए। दिसंबर 2025 में दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस ने सभी गाड़ियों को जब्त किया था। मामले में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जबकि ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स के मालिक संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
छत्तीसगढ़
बड़ा खुलासा : 77 लाख की सरकारी गैस डकारने वाला ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स का काला खेल उजागर, 1 गिरफ्तार, संचालक फरार
महासमुंद जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जब्त किए गए 6 एलपीजी कैप्सूल ट्रकों से लगभग 87 टन गैस चोरी का बड़ा मामला सामने आया है। ये ट्रक सुरक्षा के लिए ठाकुर पेट्रोकेमिकल्स को सुपुर्द किए गए थे, लेकिन आरोप है कि कंपनी के संचालकों ने इन्हें खाली कर अवैध रूप से गैस बेच दी। जांच में सामने आया कि कागजों में 47 टन गैस खरीद दिखाकर 107 टन बिक्री दर्ज की गई, जिससे लगभग 60 टन गैस का गबन उजागर हुआ। मामले में आपराधिक साजिश, कालाबाजारी और रिकॉर्ड छिपाने के आरोप लगे हैं।
छत्तीसगढ़
क्लीन स्वीप : कॉस्मेटिक दुकानों से लेकर नकली पनीर फैक्ट्रियों तक हड़कंप
Raipur में खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने जन-स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। शहर के बंजारी रोड और गोल बाजार में कॉस्मेटिक दुकानों पर छापेमारी कर एक्सपायरी डेट, लेबलिंग और बिलिंग की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर सख्त चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही मिलावटी पनीर के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई हुई, जिसमें दो डेयरी इकाइयों से लगभग 1060 किलो संदिग्ध पनीर जब्त कर नष्ट किया गया। जांच में गंदगी, अनियमितता और मिलावट के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थ मिले हैं।
छत्तीसगढ़
हरकत में आया प्रशासन : जरूरतमंद तक पहुँची राहत
गरियाबंद जिले के एक वृद्ध हितग्राही की समस्या पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तुरंत संज्ञान लिया। उनके निर्देश के बाद प्रशासन ने तेजी दिखाते हुए लंबित पेंशन, ई-केवाईसी और राशन की समस्या का समाधान कर दिया। वृद्ध हितग्राही को तीन माह की पेंशन, 01 क्विंटल चावल और नियमित राशन की सुविधा तत्काल उपलब्ध कराई गई।
छत्तीसगढ़
कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में दिए सख्त निर्देश, ई-ऑफिस, जनगणना और जल संरक्षण अभियानों में तेजी लाने पर जोर
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई समय-सीमा बैठक में जिले की शासकीय योजनाओं और प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी कार्यालयों में आधार आधारित उपस्थिति और ई-ऑफिस प्रणाली को पूर्ण रूप से लागू करने, बिना अनुमति मुख्यालय से बाहर न रहने तथा परीक्षा ड्यूटी में अनिवार्य उपस्थिति के निर्देश दिए। बैठक में जनगणना 2027 के तहत स्वगणना फॉर्म भरने, सार्वजनिक वितरण प्रणाली में चावल भंडारण एवं वितरण, तथा लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्य शीघ्र शुरू करने और “मोर गांव मोर पानी अभियान 2.0” के तहत बड़े पैमाने पर जल संरक्षण संरचनाएं बनाने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने सभी विभागों को समन्वय के साथ समयबद्ध कार्य करने और शासन की प्राथमिकताओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में LPG गैस की आपूर्ति सामान्य, अफवाहों से बचने की अपील
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या भ्रम पर ध्यान न दें।
चावल उत्सव: तीन माह का राशन वितरण शुरू
जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर चावल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें तीन महीने का चावल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, निगरानी समिति के सदस्य, मितानिन, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। खाद्यान्न वितरण पारदर्शी और समय पर सुनिश्चित किया गया, जिससे हितग्राहियों को राशन की चिंता से राहत मिली। जिला प्रशासन ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न भंडारण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया और भविष्य के वितरण के लिए अग्रिम भंडारण किया गया।