"ग्राम पंचायत" के लिए 449 परिणाम मिले
राज्य सरकार
Water Supply Restored: शिकायत के 15 दिन बाद समस्या का समाधान, 200 परिवारों को राहत
Water Supply Restored: तपकरा में करीब 15 दिनों से जारी पेयजल समस्या का सीएम हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से समाधान किया गया। शिकायत के बाद नया मोटर लगाए जाने से जलापूर्ति बहाल हुई, जिससे करीब 200 परिवारों को राहत मिली।
महासमुंद
Seva Setu Camp: करहीडीह सरपंच के खिलाफ शिकायत, धारा 40 के तहत नोटिस के निर्देश
Seva Setu Camp: ग्राम पंचायत करहीडीह के प्रतिनिधियों ने सरपंच रामेश्वर साहू पर 35 दिनों से गांव से अनुपस्थित रहने और गांजा तस्करी मामले में नाम सामने आने का आरोप लगाते हुए कलेक्टर से शिकायत की। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम को पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
महासमुंद
Aangan Milan Seva: भलेसर के नयापारा में आंगन मिलन सोवा कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों के पोषण और योजनाओं पर हुई चर्चा
Aangan Milan Seva: महासमुंद के ग्राम नयापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और अन्न प्राशन के साथ महतारी वंदन व नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, प्रशांत श्रीवास्तव समेत ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
राज्य सरकार
Employment Opportunities: 8 हजार से अधिक पदों पर लगेगा रोजगार मेला
Employment Opportunities: छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर है। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में 7 और 8 अक्टूबर 2026 को राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। मेले में तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर नौकरी के अवसर मिलेंगे।
राज्य सरकार
IED Blast: पीड़ितों के लिए लगेंगे दिव्यांग सेवा शिविर, मिलेंगे कृत्रिम अंग
IED Blast: उप मुख्यमंत्री के अनुसार बस्तर संभाग में आईईडी विस्फोटों से प्रभावित दिव्यांगजनों की मदद के लिए अक्टूबर में दो बड़े निःशुल्क दिव्यांग सेवा शिविर लगाए जाएंगे। पहला शिविर 5 से 7 अक्टूबर तक जगदलपुर और दूसरा 15 से 17 अक्टूबर तक दंतेवाड़ा में आयोजित होगा। जगदलपुर शिविर के लिए बस्तर, कांकेर, नारायणपुर और कोंडागांव के 2,953 दिव्यांगजन चिन्हांकित किए गए हैं।
दुर्ग संभाग
Chhattisgarh News: बेमेतरा में आंगनबाड़ी का आंगन बना खुशियों का केंद्र, माताओं और बच्चों ने मनाया उत्सव
Chhattisgarh News: बेमेतरा के आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-1 में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में माताओं व बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का सम्मान भी किया गया।
राज्य सरकार
Solar Irrigation: सौर सुजला योजना से बदली खेती की तस्वीर, किसान आशीष टोप्पो ले रहे साल में तीन फसलें
Saur Sujala Yojana: ग्राम पंचायत कदमनारा के किसान आशीष टोप्पो सौर सुजला योजना से मिली सौर सिंचाई सुविधा का उपयोग कर करीब एक एकड़ जमीन पर खेती कर रहे हैं। सिंचाई की बेहतर व्यवस्था से वे धान, गेहूं, सरसों, उड़द और मूंगफली जैसी फसलें लेते हैं और साल में करीब तीन फसलें लेने का प्रयास कर रहे हैं।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: जल संरक्षण और स्वच्छता को लेकर पिपरखुटी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Seva Sankalp Abhiyan: ग्राम पंचायत पिपरखुटी के सोनकछार जलाशय क्षेत्र में स्वच्छता और जल स्रोत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान में जलाशय की सफाई, पेयजल स्रोतों की जांच, जल जन चौपाल और जनसंपर्क जैसी गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों को जल संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल के प्रति जागरूक किया गया।
राज्य सरकार
PM Janman Yojana: गेजी गांव के कमलेश को मिला पक्का घर, संघर्षों के बीच संवरने लगा परिवार का भविष्य
PM Janman Yojana: कोरिया जिले की ग्राम पंचायत गेजी में रहने वाले बैगा समुदाय के युवा कमलेश को पक्का आवास प्राप्त हुआ है। सीमित संसाधनों और मजदूरी पर निर्भर कमलेश और उनकी पत्नी का जीवन कच्चे मकान में चुनौतियों भरा था।
राज्य सरकार
PM Janman Yojana: मिट्टी की दीवारों से पक्की छत तक का सफर, पीएम जनमन से बदली अमरसाय की जिंदगी
PM Janman Yojana: ग्राम पंचायत लोसगी के जामझर पारा निवासी पहाड़ी कोरवा अमरसाय के परिवार को पीएम जनमन के तहत पक्का आवास मिला है। कभी कच्चे घर में छत टपकने और मिट्टी की दीवारें धंसने की चिंता रहती थी, लेकिन अब पक्के घर से परिवार को सुरक्षित और बेहतर जीवन का सहारा मिला है।
राज्य सरकार
Ayushman Card: स्वास्थ्य सुरक्षा की नई उम्मीद, बच्चों का आयुष्मान कार्ड बना परिवार का सहारा
Ayushman Card: सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के लोसगी गांव निवासी इंद्र कुमार पंडो के बेटों रामसुंदर और अन्नू का आयुष्मान कार्ड बनने से परिवार को इलाज के खर्च को लेकर राहत मिली है। पात्रता के अनुसार 5 लाख रुपए तक निःशुल्क उपचार की सुविधा मिलने से परिवार को बीमारी के समय आर्थिक परेशानी कम होने और समय पर इलाज कराने का भरोसा मिला है।
राज्य सरकार
Jal Jeevan Mission: जामगांव के 171 घरों में नल से पहुंच रहा पानी, छात्राओं को अब पढ़ाई के लिए मिल रहा अतिरिक्त समय
Jal Jeevan Mission: महासमुंद के जामगांव में जल जीवन मिशन से 171 घरों को नल कनेक्शन मिला है। स्कूल, आंगनबाड़ी और सामुदायिक शौचालय भी नल जल से जुड़े हैं। गांव की पांच महिलाएं पेयजल की गुणवत्ता की जांच कर रही हैं, जबकि ग्रामीण जल योजना के संचालन और रखरखाव में भी भागीदारी निभा रहे हैं।