"घटनास्थल का निरीक्षण" के लिए 151 परिणाम मिले
बिलासपुर
सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी, लोको पायलट के घर से लाखों के आभूषण पार
रायपुर संभाग
रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम अर्जुनी खैरताल मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक पर देर रात एक युवक का सिर कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद आसपास के ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया।
रायपुर
रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र में ज्वेलरी दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा किया। दो महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 7.50 लाख रुपए के गहने और सामान बरामद किया गया।
कबीरधाम
बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव
कबीरधाम के बिजोराटोला में फंदे पर मिले प्रेमसिंह बैगा की मौत का मामला हत्या निकला। पुलिस के अनुसार झाड़-फूंक और बैगाई-गुनियाई को लेकर विवाद के बाद ससुर-दामाद ने हत्या की और शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की।
अंबिकापुर (सरगुजा)
भालू के हमलों से सहमे ग्रामीण: एक की गई जान, अलग-अलग घटनाओं में 3 घायल
सरगुजा संभाग में भालू के हमलों की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उदयपुर क्षेत्र में भालू के हमले से 55 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि कोरबा और शंकरगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग घायल हुए हैं। वन विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाते हुए ग्रामीणों से जंगल में अकेले न जाने की अपील की है।
रायगढ़
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मरीज ने की आत्महत्या, बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला शव
रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज करा रहे 55 वर्षीय मरीज नारद लहरे का शव गायनिक वार्ड के बाथरूम के बाहर फंदे से लटका मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
बालोद
दल्लीराजहरा-कुसुमकसा रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक की मौत
दल्लीराजहरा-कुसुमकसा के बीच रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 29 वर्षीय युवक सूर्यकांत कुल्हारा की मौत हो गई। अरमुरकसा निवासी युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।
जगदलपुर (बस्तर)
तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल, बस्तर में चार मौतों के बाद कार्रवाई की मांग
तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले दो हफ्तों में टिप्परों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत में 10 यात्री घायल हुए हैं। अवैध रेत परिवहन में लगे बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
रायपुर
रायपुर में सराफा दुकान में बड़ी चोरी, दीवार तोड़कर घुसे चोर ले गए 20 लाख से ज्यादा का माल
रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स में चोरों ने दीवार तोड़कर लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।
गरियाबंद
खेत जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर पलटने से चालक ने गंवाई जान
खेत की जुताई के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। अमाड़ गांव निवासी ट्रैक्टर चालक महेश्वर नागेश की ट्रैक्टर पलटने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर का पहिया दलदल में फंसने के बाद वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत
रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार जारी है। रविवार देर रात आबादी वाले इलाके में पहुंचे एक हाथी ने करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग ग्रामीण पर हमला कर दिया। हाथी के हमले में ग्रामीण की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
सक्ती
सक्ती के एकलव्य छात्रावास में 9वीं के छात्र की मौत, बाथरूम में फंदे पर मिला शव
सक्ती जिले के ग्राम पलाड़ी खुर्द स्थित एकलव्य आदर्श बालक छात्रावास में कक्षा 9वीं के छात्र उमेश कंवर का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना के बाद छात्रावास में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, वहीं परिजनों ने छात्रावास प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए हैं।