"जगदलपुर" के लिए 142 परिणाम मिले
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर में ACB की कार्रवाई : 10 हजार की रिश्वत लेते महिला प्रधान आरक्षक रंगे हाथ गिरफ्तार
बस्तर के कोड़ेनार थाने में पदस्थ महिला प्रधान आरक्षक पिलेश्वरी साहू को ACB ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह जब्त ट्रैक्टर के दस्तावेज लौटाने और वाहन को सुपुर्दनामे पर छोड़ने के बदले पैसे मांग रही थीं। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।
जगदलपुर (बस्तर)
CCSH की बड़ी उपलब्धि : पैरालिसिस मरीज के इलाज को मिली नई दिशा, बस्तर में पहली बार हुई ब्रेन DSA
बस्तर के डिमरापाल स्थित CCSH अस्पताल में पहली बार ब्रेन डिजिटल सब्सट्रैक्ट एंजियोग्राफी (DSA) जांच सफलतापूर्वक की गई। पैरालिसिस से पीड़ित महिला मरीज के इलाज में इस जांच से बीमारी के कारणों की सटीक जानकारी मिली, जिससे उपचार को नई दिशा मिली।
जगदलपुर (बस्तर)
PM आवास योजना : नगर निगम के दावे और विपक्ष के आरोपों के बीच फंसे जरूरतमंद परिवार
जगदलपुर नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन और मकान आवंटन को लेकर विवाद बढ़ गया है। नगर निगम जहां हजारों आवेदनों की स्वीकृति और निर्माण कार्य शुरू होने का दावा कर रहा है, वहीं विपक्ष बड़ी संख्या में आवेदन रिजेक्ट और लंबित होने का आरोप लगा रहा है। दस्तावेजी प्रक्रिया और आवंटन में देरी के कारण कई जरूरतमंद परिवार अब भी अपने पक्के घर का इंतजार कर रहे हैं।
जगदलपुर (बस्तर)
नगर निगम : जलकर वसूली अभियान में तेजी, 214 कनेक्शन कटे, 138 अवैध नल हटाए
जगदलपुर नगर निगम ने जलकर बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 214 नल कनेक्शन काटे जा चुके हैं और 138 अवैध कनेक्शन हटाए गए हैं। निगम ने चेतावनी दी है कि बकाया नहीं चुकाने वालों के खिलाफ कुर्की सहित कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
जगदलपुर (बस्तर)
NEET में तीसरी बार असफल होने पर 20 वर्षीय छात्रा ने दी जान, कमरे से मिला सुसाइड नोट
जगदलपुर में NEET UG 2026 में लगातार तीसरी बार असफल होने के बाद 20 वर्षीय छात्रा ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है और मामले की जांच जारी है।
जगदलपुर (बस्तर)
रंग बदला, हालात नहीं बदले : मोबाइल मेडिकल यूनिट पर मरकाम का आरोप, बोले- मरीजों को नहीं मिल रही सुविधा
मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) व्यवस्था को लेकर पूर्व मंत्री मोहन मरकाम ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने डॉक्टरों की कमी, दवाओं और जांच सुविधाओं के अभाव का आरोप लगाते हुए व्यवस्था सुधारने की मांग की है।
जगदलपुर (बस्तर)
चाकूबाजी : चार्जर-माइक को लेकर विवाद के बाद युवक पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर में मोबाइल चार्जर और माइक वापस मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवक के पेट में वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने चाकू बरामद कर आरोपी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।
बिलासपुर
बिलासपुर नगर निगम में शोक : सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने की, मिला आत्महत्या सुसाइड नोट
बिलासपुर नगर निगम के सब इंजीनियर अमर सिंह चौहान ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट में मानसिक तनाव का जिक्र है, जबकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
राज्य सरकार
संस्कृति का संरक्षण : बस्तर की तुपकी को मिली नई उड़ान, महतारी वंदन योजना से महिला बनी आत्मनिर्भर
महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बस्तर की चंदा ने पारंपरिक तुपकी निर्माण में किया है। जगदलपुर के मांझीगुड़ा गांव की चंदा अब परिवार के साथ मिलकर गोंचा पर्व के लिए तुपकी तैयार कर रही हैं, जिससे आय बढ़ने के साथ बस्तर की लोक संस्कृति को भी बढ़ावा मिल रहा है।
रायपुर
मानसून की करवट : मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट, जानें पिछले साल के मुकाबले इस बार क्या हैं हालात
छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती सिस्टम के असर से अगले तीन से चार दिनों में प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।
जगदलपुर (बस्तर)
एक्शन : गंगानगर में युवक से मारपीट और लूट की कोशिश, 2 आरोपी पकड़े गए
जगदलपुर के गंगानगर इलाके में युवक से मारपीट और छीनाझपटी की कोशिश का वीडियो वायरल होने के बाद बोधघाट थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। मामले में वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है।
कोंडागांव
जंगल में घुसी अनियंत्रित बस : कार से टक्कर में एक की मौत और दो घायल
कोंडागांव जिले में रविवार सुबह तेज रफ्तार कांकेर रोडवेज बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।