"पुलिस की कार्रवाई" के लिए 176 परिणाम मिले
सूरजपुर
Chhattisgarh News: पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को पहनाई जूतों की माला, गांव में निकाला जुलूस
Chhattisgarh News: सूरजपुर जिले के आमगांव में पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
बिलासपुर
Road Accident: ड्यूटी पर जा रहे इंजीनियर को कार ने मारी टक्कर, CCTV फुटेज आया सामने
Road Accident: बिलासपुर की स्वर्णिमा एरा कॉलोनी में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार इंजीनियर समीर खान को टक्कर मार दी। हादसे में समीर उछलकर कार की छत पर जा गिरा और कार बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटती चली गई। इंजीनियर के पैर में गंभीर चोट आई है।
विदेश
Germany Robot Case: 16 साल की लड़की से रोबोट पर छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया जब्त
Germany Robot Case: जर्मनी के कोलोन में 16 वर्षीय लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक रोबोट जब्त किया है। मामले में 16 और 19 साल के दो युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने रोबोट के साथ उनके मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।
कांग्रेस
NSUI Protest: हिरासत के दौरान गंभीर दुर्व्यवहार का आरोप, राहुल गांधी बोले-हिंसा करने वाले किसी भी शख्स को नहीं बख्शा जाएगा
NSUI Protest: दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं ने हिरासत के दौरान दिल्ली पुलिस पर कथित मारपीट और दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं। राहुल गांधी ने छात्रों का समर्थन करते हुए घटना से जुड़े डिजिटल सबूत सुरक्षित रखने की अपील की। पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने का इंतजार है।
अन्य
Jantar Mantar Protest: CJP के दो नेता तिहाड़ भेजे गए, विपक्ष ने सरकार पर बोला हमला
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने की कोशिश के मामले में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की खबर है। इस कार्रवाई पर राहुल गांधी और विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस की कार्रवाई को निषेधाज्ञा के उल्लंघन से जुड़ा बताया गया है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
Crime News: भानुप्रतापपुर शराब मिलावट मामले में पुलिस ने रायपुर से पुरुषोत्तम गुप्ता और इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
अन्य
रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप
CJP: 50 हजार रुपए के मुचलके पर रिहा होने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली पुलिस और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी ने हिरासत में कथित उत्पीड़न, बंगला साहिब गुरुद्वारे में अनादर और IB की निगरानी का मुद्दा उठाया। नेताओं ने विपक्षी एकजुटता का समर्थन करते हुए आरोपों की निष्पक्ष जांच की मांग की।
महासमुंद
Road Accident: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने युवक को कुचला, इलाज के दौरान रायपुर में मौत
Road Accident: महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्र में एनएच-53 पर झलप हाई स्कूल के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय कार्तिक खड़िया गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रायपुर के डी.के.एस. सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में इलाज के दौरान 3 अगस्त 2026 को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 106(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार
CG Crime News: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। भगवानपुर गांव में विवाद के दौरान 31 वर्षीय वंश बहादुर सिंह ने अपने पिता बिरन सिंह पर लाठी से हमला कर दिया। हमले में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद बिरन सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
धमतरी
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
Animal Smuggling Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया है। एक पिकअप डाभा-दोनर मार्ग पर पलटी मिली, जबकि दूसरी में भी मवेशी भरे हुए थे। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण
Ganja Destruction: रायगढ़ में NDPS एक्ट के 16 मामलों में जब्त 415.991 किलो गांजा, 3 गांजा पौधे और 637 नशीली दवाइयों का नियमानुसार नष्टीकरण किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 2.08 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है।
रायपुर
Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार
Ganja Smuggling: जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 440.63 किलो गांजा बरामद कर प्रयागराज निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा मिर्ची की बोरियों के नीचे छिपाकर उड़ीसा से प्रयागराज ले जाया जा रहा था। पुलिस ने गांजे और मिनी ट्रक समेत 2.40 करोड़ रुपए से अधिक की सामग्री जब्त की है।