"पुलिस की कार्रवाई" के लिए 124 परिणाम मिले
रायपुर
IGKV Paper Leak: एक और परीक्षा रद्द, अब तक 3 एग्जाम कैंसिल, सितंबर में दोबारा होगा पेपर
IGKV Paper Leak: IGKV में कथित पेपर लीक के बीच फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स की परीक्षा भी रद्द कर दी गई है। अब तक तीन परीक्षाएं निरस्त हो चुकी हैं, जिन्हें सितंबर में दोबारा आयोजित किया जाएगा।
रायगढ़
रायगढ़ में गांजा तस्करी का खुलासा, ओडिशा से लखनऊ जा रहे यूपी के दो आरोपी 4.108 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
रायगढ़ के लैलूंगा में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 4.108 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल बोलेरो वाहन समेत करीब 10 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
राष्ट्रीय
पैलेट गन विवाद में राहुल गांधी का प्रदर्शन, FIR की मांग को लेकर थाने पहुंचे
पैलेट गन के कथित इस्तेमाल के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी 21 अगस्त को घायल छात्र साहिल लाछोब के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में FIR दर्ज करने, छात्र की चोटों की जांच और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की।
रायगढ़
रायगढ़ में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, गांजा और नशीले इंजेक्शन-टैबलेट के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ में पुलिस ने नशे के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। लैलूंगा में तीन आरोपियों से 3.3 किलो गांजा और कोतवाली क्षेत्र में एक युवक से नशीले इंजेक्शन व टैबलेट बरामद किए गए।
बिलासपुर
साइबर ठगी के पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर, होल्ड कराई गई रकम जल्द होगी वापस
बिलासपुर रेंज में साइबर ठगी के मामलों की समीक्षा के दौरान आईजी राम गोपाल गर्ग ने 15 दिनों से अधिक समय से लंबित होल्ड रकम के मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। फर्जी SIM, म्यूल अकाउंट और ठगी में इस्तेमाल डिजिटल माध्यमों पर भी कार्रवाई तेज करने को कहा गया है।
जगदलपुर (बस्तर)
तेज रफ्तार भारी वाहनों पर उठे सवाल, बस्तर में चार मौतों के बाद कार्रवाई की मांग
तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। पिछले दो हफ्तों में टिप्परों की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कोंडागांव में बस-ट्रक भिड़ंत में 10 यात्री घायल हुए हैं। अवैध रेत परिवहन में लगे बेलगाम टिप्परों पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है और प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की जा रही है।
महासमुंद
भंवरपुर और पिथौरा से 3 तस्कर गिरफ्तार, 20 लीटर महुआ शराब जब्त
महासमुंद जिले में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भंवरपुर और पिथौरा थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग कार्रवाई में पुलिस ने कुल 20 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
महासमुंद
कोमाखान और सरायपाली में 1.67 क्विंटल गांजा के साथ 1 करोड़ से ज्यादा का सामान जब्त
महासमुंद जिले में पुलिस ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल 167.250 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। कोमाखान थाना क्षेत्र में टाटा हैरियर कार से 114.260 किलो और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में बलेनो कार के गुप्त चेंबर से 52.990 किलो गांजा बरामद किया गया। दोनों मामलों में गांजा, वाहन, मोबाइल और नकद समेत करीब 1 करोड़ 3 लाख 94 हजार रुपये की मशरूका जब्त की गई है।
बिलासपुर
चलती कार की सनरूफ से स्टंटबाजी पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगा जवाब
सनरूफ से बाहर निकलकर रील बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। डिवीजन बेंच ने SSP रजनेश सिंह से व्यक्तिगत शपथपत्र देकर अब तक की कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी मांगी है। पुलिस ने वाहन और इसमें शामिल लोगों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रायपुर
चलती कार पर स्टंटबाजी का वीडियो वायरल, नवा रायपुर की सड़क पर युवकों की लापरवाही
नवा रायपुर में तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रील बनाने के चक्कर में युवकों ने अपनी और सड़क पर मौजूद लोगों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है, जबकि ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
महासमुंद
कार्रवाई : सरायपाली में अवैध महुआ शराब तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 25 लीटर शराब और बाइक जब्त
सरायपाली थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 25 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब और परिवहन में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित करीब 75 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
जगदलपुर (बस्तर)
बस्तर में 8.375 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, रायपुर ले जाने की थी तैयारी
बस्तर जिले के नगरनार थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8.375 किलोग्राम गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 4.20 लाख रुपये है। आरोपी की पहचान ओडिशा के मलकानगिरी निवासी प्रदीप बेपारी (26) के रूप में हुई है, जो गांजा लेकर रायपुर जाने की तैयारी में था। मुखबिर की सूचना पर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया।