"पुलिस की कार्रवाई" के लिए 176 परिणाम मिले
धमतरी
धमतरी पुलिस की कार्रवाई, 388 किलो से अधिक ड्रग्स का किया गया नष्टीकरण
धमतरी पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के 18 मामलों में जब्त 388.392 किलोग्राम मादक पदार्थों का नियमानुसार नष्टीकरण किया। जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में पूरी प्रक्रिया कानूनी और पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए संपन्न हुई। पुलिस ने इसे नशे के खिलाफ अभियान और नशामुक्त समाज की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
रायपुर
रायपुर में गांजा तस्करी पर पुलिस की कार्रवाई, 1.5 किलो गांजे के साथ महिला गिरफ्तार
रायपुर के मोतीबाग चौक में गोलबाजार पुलिस ने 1 किलो 500 ग्राम गांजे के साथ अफसाना बी उर्फ गुड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले भी नशे से जुड़े मामलों में शामिल रह चुकी है। पुलिस अब उसके खिलाफ हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है और गांजे की सप्लाई चेन की जांच में जुटी है।
बलौदाबाज़ार
पुलिस की कार्रवाई : 10 किलो से अधिक गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पल्सर बाइक भी जब्त
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के थाना लवन क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मेन रोड पर घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा, जो पल्सर बाइक से गांजा की तस्करी कर ग्राहक तलाश रहे थे। तलाशी के दौरान उनके बैग से 10.204 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ, पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किए हैं।
राजनांदगांव
पुलिस की कार्रवाई : 66 वर्षीय बुजुर्ग गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से ला रहा था 6 किलो से ज्यादा गांजा
बसंतपुर थाना क्षेत्र के देवार मोहल्ला में एक युवक ने घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अन्ना सिंह मरकाम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
देश
पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा
सागर में मकरोनिया थाना पुलिस ने 1500 पेटी बॉम्बे व्हिस्की से भरा एक आयशर ट्रक जब्त किया है। ड्राइवर और हेल्पर के मुताबिक शराब की खेप बड़वाह से रीवा भेजी जा रही थी। सफर के दौरान ड्राइवर को नींद आने पर हेल्पर ने गूगल मैप के सहारे ट्रक चलाया, लेकिन रास्ता भटककर सागर पहुंच गया। पुलिस ने ट्रक और शराब को कब्जे में लेकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
पुलिस की कार्रवाई : तमनार चौक पर 14.7 टन संदिग्ध कबाड़ जब्त, 31 लाख से ज्यादा की संपत्ति सील
रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत तमनार चौक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वाहनों में लदा 14 टन 700 किलो संदिग्ध लोहा और टीना कबाड़ जब्त किया। धरमजयगढ़ और घरघोड़ा क्षेत्र से आ रहे इन वाहनों की जांच के दौरान चालकों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिसके बाद सभी वाहन और माल को पुलिस ने सील कर दिया। कुल मिलाकर करीब 31 लाख 23 हजार 800 रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध कबाड़ और संदिग्ध माल के नेटवर्क पर सख्ती से रोक लगाना है।
रायपुर
पुलिस की कार्रवाई : संदिग्ध ट्रक से 19 भैंसें बरामद, अंतरराज्यीय पशु तस्करी की आशंका
आरंग पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ट्रक से 19 भैंसें बरामद की हैं। ग्राम गुल्लू और गुदगुदा के बीच मुख्य मार्ग पर खड़े यूपी पासिंग वाहन की जांच में भैंसों को अमानवीय तरीके से ठूंसकर ले जाया जा रहा था। चालक और अन्य लोग मौके से फरार मिले। पुलिस ने सभी पशुओं को सुरक्षित कांजीहाउस में रखा है और वाहन जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला अंतरराज्यीय पशु तस्करी से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
सक्ती
Gambling Case: जुआ रेड दौरान युवक की मौत के बाद सक्ती SP का एक्शन, प्रशिक्षु SI निलंबित, जांच के दिए आदेश
Gambling Case: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी के बाद तालाब में कूदे युवक महेश राम केंवट का शव मिला।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Fake Baba: अंबिकापुर में अंधविश्वास का खेल, बाबा के खिलाफ थाने पहुंचे मोहल्लेवासी
Fake Baba: अंबिकापुर के रसूलपुर में खुद को रूहानी ताकतों का मालिक बताने वाले फर्जी बाबा पर बीमारी ठीक करने, संतान और नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का आरोप लगा है। मोहल्लेवासियों ने ऑनलाइन भुगतान के सबूतों के साथ कोतवाली थाने में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
सक्ती
CG News: जुआ रेड के दौरान पुलिस से बचने तालाब में कूदा ग्रामीण, डूबने से मौत
CG News: सक्ती जिले में जुआ खेलने के दौरान पुलिस की दबिश से बचने के लिए महेश राम केंवट ने तालाब में छलांग लगा दी। सोमवार सुबह उसका शव तालाब से बरामद हुआ। वहीं, परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।
रायपुर
Raipur Jail: हत्या के मामले में सजा काट रहा बंदी पैरोल के बाद हुआ फरार, 18 साल बाद कार्रवाई
Raipur Jail: रायपुर में हत्या के मामले में सजा काट रहा गणेश देवांगन 10 दिन की पैरोल पर केंद्रीय जेल से बाहर आने के बाद पिछले 18 साल से फरार है। 23 जुलाई 2008 को पैरोल पर रिहा होने के बाद वह तय समय पर जेल नहीं लौटा।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Ambikapur News: चोरी की जांच में ढिलाई पर भड़के मंत्री, टीआइ से बोले- व्यापारियों ने मुझे बंधक बना लिया है, छुड़वाने आइए
Ambikapur News: अंबिकापुर में लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस की कार्रवाई में देरी से नाराज पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने कोतवाली प्रभारी अखिलेश सिंह को फोन किया। व्यापारियों के सामने उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि 40-50 लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया है और पुलिस आकर उन्हें छुड़ाए। TI ने दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिया। इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।