"श्रद्धांजलि" के लिए 103 परिणाम मिले
फिल्में
Kuku Kohli Death: फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Kuku Kohli Death: मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 1991 की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
राज्य सरकार
OP Chaudhary: नवा रायपुर में जमीन पर बैठ लिया देसी खाने का स्वाद
OP Chaudhary: नवा रायपुर की अम्मा की रसोई में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जमीन पर बैठकर देसी भोजन का स्वाद लिया। उन्होंने कहा कि माटी, देशी स्वाद, अपनापन और सादगी ही छत्तीसगढ़ की असली पहचान है। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल एवं अधोसंरचना विकास के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव भी मौजूद रहे।
केंद्र सरकार
भारत-जापान रक्षा सहयोग को नई मजबूती, समुद्री सुरक्षा पर अहम समझौता
भारत और जापान ने रक्षा सहयोग को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। नई दिल्ली में राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी की बैठक में समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई। दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर भी किए।
राज्य सरकार
रिमझिम बारिश में 200 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा रायगढ़
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रायगढ़ जिला मुख्यालय में रिमझिम बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी की मौजूदगी में करीब 200 फीट लंबा विशाल तिरंगा लेकर नागरिक शहर की सड़कों पर निकले।
रायपुर
आजादी की धुन में 100 युवा कलाकारों ने एक साथ छेड़ी देशभक्ति की तान, देशप्रेम से सराबोर हुआ माहौल
‘आजादी की धुन’ समारोह में 100 युवा कलाकारों ने विभिन्न वाद्ययंत्रों पर एक साथ देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया।
राष्ट्रीय
जबलपुर के बेटे प्रदीप सिंह रावत का निधन, महाभारत के अश्वत्थामा से गजनी के विलेन तक बनाई थी खास पहचान
हिंदी, तेलुगु, तमिल और नेपाली फिल्मों में अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रदीप सिंह रावत का निधन हो गया। जबलपुर में जन्मे रावत ने बैंक की नौकरी छोड़ अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। गजनी, लगान और महाभारत में उनके किरदार आज भी दर्शकों को याद हैं।
महासमुंद
पेंशनर्स एसोसिएशन बैठक में लंबित मांगों, संगठन विस्तार पर हुई चर्चा
बेमचा स्थित गायत्री मंदिर परिसर में पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष रामकुमार साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए सदस्यों का स्वागत किया गया और पेंशनरों की लंबित मांगों, महंगाई राहत भुगतान तथा 59 माह के पेंशन एरियर्स को लेकर हुई सरकारी चर्चा की जानकारी साझा की गई। बैठक में संगठन विस्तार, सक्रिय भागीदारी और सामाजिक गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
महासमुंद
मुंशी प्रेमचंद जयंती पर डाइट महासमुंद में साहित्यिक संगोष्ठी, ग्रामीण जीवन दर्शन पर हुई चर्चा
डाइट महासमुंद में मुंशी प्रेमचंद की 147वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य, ग्रामीण जीवन के चित्रण और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में कदंब का पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
महासमुंद
महासमुंद में कांग्रेस ने मनाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि, आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
महासमुंद में शहर कांग्रेस कमेटी ने लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके स्वतंत्रता संग्राम, शिक्षा और राष्ट्रनिर्माण में योगदान को याद किया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने तिलक के आदर्शों पर चलने और देश की एकता-अखंडता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
रायपुर
राष्ट्रपति भवन में बस्तर की संस्कृति का सम्मान, प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत बना यादगार पल
राष्ट्रपति भवन में बस्तर से पहुंचे जनजातीय प्रतिनिधिमंडल का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आत्मीय स्वागत कर शॉल और स्मृति-चिह्न भेंट किए। इस दौरान कलाकारों ने बस्तर की लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी, वहीं प्रतिनिधियों ने बदलते बस्तर, शांति और विकास के अनुभव साझा किए।
रायपुर
आतंकी हमला : आतंकियों ने फिर बहाया निर्दोष का खून, कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या
कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों ने गैर-स्थानीय मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ के एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
सुरक्षा बलों में शोक : नक्सलियों के खिलाफ जंग में जवानों के गुरु रहे ब्रिगेडियर पोनवार का निधन
छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के लिए जवानों को गुरिल्ला युद्ध की ट्रेनिंग देने वाले ब्रिगेडियर बसंत कुमार पोनवार का निधन हो गया। कांकेर स्थित जंगल वारफेयर कॉलेज के लंबे समय तक प्रमुख रहे ब्रिगेडियर पोनवार ने हजारों जवानों को जंगल युद्ध और नक्सल ऑपरेशन की रणनीतियों का प्रशिक्षण दिया। वर्ष 2005 में कॉलेज की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने सीमित संसाधनों के बीच प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत किया।