ताज़ा खबरें
10241 समाचार
राज्य सरकार
Senior Journalist: प्रेरणास्रोत पंकज शर्मा को मिली स्मृति में नई पहचान
Senior Journalist: रायपुर के पंकज गार्डन में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
रायपुर संभाग
Arang News: तीन महीने से Jio नेटवर्क ठप, फोन लगाना भी हुआ मुश्किल, ऑनलाइन काम और जरूरी सेवाएं प्रभावित
Arang News: ग्राम कुकरा में पिछले तीन महीने से Jio नेटवर्क की खराब स्थिति से ग्रामीण परेशान हैं। कमजोर कनेक्टिविटी के कारण कॉल, इंटरनेट, ऑनलाइन भुगतान, बैंकिंग और जरूरी सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने जियो प्रबंधन से जल्द नेटवर्क दुरुस्त कराने की मांग की है।
रायपुर
Raipur News: माना कैम्प आंगनबाड़ी का आंगन बना खुशियों का घर, छलकी ममता और सेवा की भावनाएं
Raipur News: आंगनबाड़ी का आंगन उस समय खुशियों से भर उठा, जब यहां मातृत्व की नई उम्मीद और बच्चों के जीवन की नई शुरुआत एक साथ उत्सव में बदल गई। वार्ड क्रमांक 6, नई जमीन 4थी बटालियन, माना कैम्प स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-7 में आयोजित ‘आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम’ में गोद भराई और अन्नप्राशन की रस्मों ने पूरे माहौल को भावनाओं, अपनत्व और खुशियों से भर दिया।
महासमुंद
Mahasamund Tourism: चित्रकोट बाइकर्स मीट-अप में महासमुंद की खास भागीदारी, 1000+ राइडर्स होंगे शामिल
Mahasamund Tourism: बस्तर के चित्रकोट में होने वाले मेगा बाइकर्स मीट-अप में महासमुंद बाइकर्स ब्रदरहुड सक्रिय भागीदारी करेगा। देशभर से 1000 से अधिक बाइकर्स के इस आयोजन में पहुंचने की उम्मीद है। महासमुंद का क्लब जिले के प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन स्थलों को प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजन में शामिल होगा।
विदेश
Sri Lanka US relations: अमेरिका की धमकी और ईरान का साथ, वैश्विक कूटनीति के चक्रव्यूह में फिर फंसा श्रीलंका
Sri Lanka US relations: हिंद महासागर में श्रीलंका के तट के पास फंसे ईरानी जहाजों को मानवीय सहायता देने के मुद्दे पर अमेरिका और श्रीलंका के बीच तनाव बढ़ गया है। अमेरिका ने संभावित प्रतिबंधों की चेतावनी दी है, जबकि श्रीलंका के सामने मानवीय जिम्मेदारी, संप्रभुता और आर्थिक हितों के बीच संतुलन बनाने की चुनौती है।
धमतरी
CG News: धमतरी में डायल 112 के आरक्षक की मौत, कंट्रोल रूम में मिला शव
CG News: धमतरी जिले से डायल 112 में तैनात एक आरक्षक की मौत का मामला सामने आया है। रुद्री थाना क्षेत्र स्थित डायल 112 के कंट्रोल रूम में आरक्षक ओमप्रकाश सोनवानी का शव मिला है। ओमप्रकाश सोनवानी कुरूद का निवासी था और डायल 112 में आरक्षक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहा था।
सेहत
Mental Health Awareness: बाहर से खुश, अंदर से परेशान, जानिए क्या है मास्क डिप्रेशन
Mental Health Awareness: कई लोग बाहर से खुश और सामान्य नजर आते हैं, लेकिन अंदर से तनाव या अवसाद से जूझ रहे होते हैं। ऐसी स्थिति को मास्क डिप्रेशन कहा जाता है। जानिए इसके प्रमुख लक्षण, युवाओं में बढ़ते मानसिक दबाव के कारण और समय रहते मदद लेने का महत्व।
राज्य सरकार
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर के 277 दिव्यांग हितग्राही कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण के लिए जगदलपुर रवाना
Seva Sankalp Abhiyan: कांकेर जिले के 277 दिव्यांग हितग्राहियों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उन्हें जगदलपुर रवाना किया गया। विधायक आशाराम नेताम, कलेक्टर कुन्दन कुमार समेत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर 6 वाहनों को रवाना किया।
रायगढ़
Raigarh Scrap Case: GST जांच में खुली गड़बड़ी, रायगढ़ में 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप जब्त
Raigarh Scrap Case: पूंजीपथरा में GST की ई-वे बिल जांच के दौरान 32.5 टन संदिग्ध स्क्रैप से लदा 16 चक्का ट्रक पकड़ा गया। पुलिस ने ट्रक और स्क्रैप समेत करीब 26.50 लाख रुपए की संपत्ति जब्त कर चालक के खिलाफ FIR दर्ज की है।
रक्षा
Submarine Missile Test: फ्रांस ने किया M51.3 बैलिस्टिक मिसाइल का पहला समुद्री परीक्षण
Submarine Missile Test: फ्रांस ने पहली बार परमाणु ऊर्जा से चलने वाली पनडुब्बी से उन्नत M51.3 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। परीक्षण में परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसे फ्रांस की रणनीतिक परमाणु प्रतिरोधक क्षमता के आधुनिकीकरण की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
राज्य सरकार
Sanskrit Education: छात्रहित में बेहतर योजनाओं पर जोर, संस्कृत विद्यामण्डल की बैठक आयोजित
Sanskrit Education: संस्कृत विद्यामण्डल, रायपुर में 5 अक्टूबर को प्राच्य संस्कृत विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत ने संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रहित में प्रभावी योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया।
दुर्ग
Patan Jewelers Fraud: नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 सदस्य गिरफ्तार
Patan Jewelers Fraud: नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख रुपए की ठगी करने वाले राजस्थान के अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले असली सोना गिरवी रखकर व्यापारियों का भरोसा जीतते थे और बाद में नकली सोना देकर लाखों रुपए ऐंठते थे।