"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
राज्य सरकार
रायपुर में गूंजी शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां, कथक-भरतनाट्यम ने सजाई सांस्कृतिक संध्या
संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के विभागीय आयोजन-2026 के तहत रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में ‘पावस प्रसंग’ का आयोजन किया गया। मुक्ताकाशी मंच पर शास्त्रीय गायन, भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों के जरिए वर्षा ऋतु की भावभूमि को जीवंत किया गया। युवा कलाकारों के साथ डॉ. आरती सिंह और उनके विद्यार्थियों की कथक प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
महासमुंद
कोमाखान में सरस्वती साइकिल योजना के तहत 75 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल
सरस्वती साइकिल योजना के तहत कोमाखान के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिन्दी माध्यम विद्यालय की 75 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।
रायपुर
रायपुर में बेटी से मिलने आई मां और भाई की करंट लगने से मौत, बालकनी में कपड़े उतारते समय फैला करंट
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के छत्तीसगढ़ नगर में बालकनी में कपड़े समेटने के दौरान करंट की चपेट में आने से 54 वर्षीय महिला और उनके 23 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विंडो कूलर से लोहे के पाइप और रेलिंग में करंट फैल गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रायपुर
क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर कोचिंग संचालक से 1.55 करोड़ की ठगी, एक ही परिवार के 5 लोगों पर FIR दर्ज
रायपुर में क्रिप्टो करेंसी और USDT ट्रेडिंग में हर महीने भारी मुनाफे और तय रिटर्न का लालच देकर एक कोचिंग संचालक से करीब 1.55 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, पीड़ित के पूर्व छात्र ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पहले कुछ समय तक रिटर्न देकर भरोसा जीता और बाद में बड़ी रकम निवेश कराई। रकम वापस मांगने पर कथित आरोपी फरार हो गए। आजाद चौक पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिक्षा
कृषि शिक्षक भर्ती में बीएड छूट की आस लगाए अभ्यर्थियों को हाई कोर्ट से झटका, याचिका खारिज
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने कृषि शिक्षक भर्ती में B.Ed की अनिवार्य योग्यता से एक बार छूट देने की मांग वाली 65 अभ्यर्थियों की याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने कहा कि भर्ती के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता तय करना सरकार और संबंधित नियम बनाने वाली संस्था के अधिकार क्षेत्र में है। अदालत अपनी ओर से पात्रता नियमों में छूट नहीं दे सकती। भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 सितंबर 2026 निर्धारित है।
राज्य सरकार
सुकमा में 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया, प्रशासन ने सुरक्षित संरक्षण में लिया
सुकमा जिले के तोंगपाल क्षेत्र में प्रशासन की तत्परता से 16 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया गया। सूचना मिलने पर महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई, चाइल्ड लाइन और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। बालिका की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे सुकमा लाया गया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रक्रिया पूरी होने तक सखी सेंटर में सुरक्षित आश्रय दिया गया।
कोरबा
नशे में धुत कार चालक ने मवेशियों को रौंदा, तीन की मौके पर मौत, एक गंभीर रूप से घायल
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। उरगा थाना क्षेत्र के भैसमा पॉवर जनरेट ऑफिस के सामने एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर मौजूद चार मवेशियों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मवेशी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था।
राज्य सरकार
धमतरी में 12 मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, 6 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेजे
धमतरी में नकली, अमानक और संदिग्ध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त टीम ने 12 औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 6 दवाओं के सैंपल जांच के लिए रायपुर भेजे हैं। एक मेडिकल स्टोर में अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
रायपुर
शक्कर हुई महंगी: 43 से बढ़कर 71 रुपए किलो पहुंचा भाव, त्योहारों पर बढ़ेगी मिठाई की कीमत
त्योहारी सीजन से पहले शक्कर के दाम में तेज बढ़ोतरी हुई है। डेढ़ महीने में थोक भाव 42-43 रुपये से बढ़कर 69-71 रुपए किलो तक पहुंच गया। कम आवक, सीमित स्टॉक और एथेनॉल उत्पादन के असर को कीमत बढ़ने की प्रमुख वजह बताया जा रहा है। इसका असर आने वाले दिनों में मिठाई और बेकरी उत्पादों की कीमतों पर भी पड़ सकता है।
शिक्षा
छात्राओं के लिए खुशखबरी : अजीम प्रेमजी फाउंडेशन दे रहा हर साल 30 हजार की स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की स्कॉलरशिप योजना के तहत पात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए हर साल 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के पहले चरण में आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 है।
रायगढ़
रायगढ़ में मवेशियों से भरी पिकअप पलटी, 9 पशु घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला
रायगढ़ के लैलूंगा क्षेत्र में मवेशियों से भरी पिकअप पलटने से 9 पशु घायल हो गए। पुलिस ने तस्करी की आशंका पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राज्य सरकार
बीजापुर में वन्यजीव शिकार पर वन विभाग की कार्रवाई, 6 आरोपी पकड़े गए
बीजापुर के इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन विभाग ने वन्यजीव शिकार के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नीतिकाकलेर क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान वन्यप्राणी का मांस, संभावित रूप से नीलगाय का मांस, और शिकार में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की गई। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।