"छत्तीसगढ़" के लिए 3420 परिणाम मिले
कांग्रेस
Chhattisgarh Smart Meter: बिना टेंडर टाटा पावर को काम देने की तैयारी, मीटर ठेके पर बवाल
Chhattisgarh Smart Meter: छत्तीसगढ़ में करीब 4,000 उच्च दाब (HT) औद्योगिक उपभोक्ताओं के परिसरों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि बिना ओपन टेंडर के यह काम टाटा पावर को सौंपने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने पावर कंपनी के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और प्रस्तावित प्रक्रिया रद्द करने की मांग की है। कांग्रेस ने मौजूदा AMR सिस्टम का हवाला देते हुए हितों के टकराव की आशंका जताई है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं माने जाने पर ऊर्जा मंत्री, राज्यपाल और हाई कोर्ट का रुख किया जाएगा।
रायगढ़
Adani Foundation: माँ चंद्रहासिनी मंदिर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर, 687 श्रद्धालुओं को मिला उपचार
Adani Foundation: शारदीय नवरात्रि के दौरान माँ चंद्रहासिनी देवी मंदिर, चंद्रपुर में अदाणी फाउंडेशन की ओर से 11 से 19 अक्टूबर तक नौ दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मेडिकल टीम ने चौबीसों घंटे सेवाएं देते हुए कुल 687 श्रद्धालुओं को स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श, प्राथमिक उपचार और निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
धर्म
History of Bastar Dussehra: न रावण दहन, न रामलीला, फिर 75 दिनों तक क्यों मनता है यह पर्व, जानिए 600 साल पुरानी परंपरा का रहस्य
History of Bastar Dussehra: छत्तीसगढ़ का बस्तर दशहरा लगभग 75 दिनों तक चलने वाला अनूठा पर्व है, जो मां दंतेश्वरी की आराधना को समर्पित है। देश के अन्य हिस्सों की तरह यहां रावण दहन और रामलीला की परंपरा नहीं है। विशाल लकड़ी का रथ, जोगी की नौ दिवसीय साधना और सदियों पुरानी आदिवासी परंपराएं इस उत्सव को खास बनाती हैं।
बस्तर संभाग
Road Accident: केशकाल में अनियंत्रित बोलेरो पेड़ से भिड़ी, एक जवान की मौत, पांच घायल
Road Accident: छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र में गट्टीपलना मोड़ के पास दशहरा उत्सव देखने जा रही बोलेरो पेड़ से टकरा गई। हादसे में सेना के जवान सुंदरलाल नेताम की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान मनीष नेताम समेत पांच लोग घायल हो गए।
राज्य सरकार
PM Janman Awas Yojana: आवास के नाम पर 7.49 लाख की ठगी का आरोप, ठेकेदार के खिलाफ FIR दर्ज
PM Janman Awas Yojana: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम दुलदुला में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत तीन हितग्राहियों से आवास निर्माण के नाम पर 2.40 लाख रुपए लेने और मकान का निर्माण पूरा नहीं करने के आरोप में ठेकेदार शेख निजामुद्दिन उर्फ निक्की खान के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
दुर्ग
Crime News: बकरी पालने पर विवाद बना जानलेवा, महिला की मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के चुनकट्टा गांव में बकरी पालन को लेकर हुए विवाद में 52 वर्षीय कुमारी बाई साहू गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौt हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अर्जुन साहू को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग संभाग
Food Safety Action: एक्सपायरी दूध से बन रहा था पनीर, गंदगी के बीच तैयार हो रही थीं मिठाइयां, 2500 किलो माल नष्ट
Food Safety Action: छत्तीसगढ़ के भिलाई में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। जांच के दौरान एक्सपायरी दूध से पनीर बनाने, अस्वच्छ वातावरण में मिठाइयां तैयार करने और बिस्किट पैकेट पर भविष्य की तारीख डालने जैसी अनियमितताएं सामने आईं। विभाग ने करीब 2500 किलो मिठाई और 1000 लीटर दूध नष्ट कराया। गंभीर गड़बड़ियां मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री के निर्माण पर रोक लगाई गई है।
रायपुर संभाग
CG Politics: मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की उपस्थिति में कांग्रेस नेत्री प्रीति मिश्रा एवं कांग्रेस नेता ललित मनहरे के नेतृत्व मे सैकड़ों लोगों ने थामा भाजपा का दामन
CG Politics: आरंग विधानसभा क्षेत्र में प्रीति मिश्रा और ललित मनहरे के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और भाजपा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विकास नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ने की बात कही गई।
कबीरधाम
Fraud Case: कबीरधाम में बीमा क्लेम का फर्जीवाड़ा, जिंदा ग्रामीणों को कागजों में मृत दिखाया
Fraud Case: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में फर्जीवाड़े की जांच कबीरधाम तक पहुंच गई है। तीन ग्रामीणों के नाम पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र के जरिए दो-दो लाख रूपए के बीमा क्लेम निकालने का आरोप है। इनमें से दो ग्रामीण जीवित मिले हैं, जबकि तीसरे के रायपुर में होने की जानकारी परिजनों ने दी है।
राज्य सरकार
Chhattisgarh Seva Setu: डिजिटल सुविधाओं से आसान हुई सरकारी सेवाएं, 16,773 केंद्रों के जरिए मिल रही सुविधा
Chhattisgarh Seva Setu: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित सेवा सेतु के माध्यम से 38 विभागों की 939 शासकीय सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके लिए प्रदेश में 16,773 सेवा केंद्रों का नेटवर्क तैयार किया गया है। अब तक ऑनलाइन प्राप्त 55 लाख से अधिक आवेदनों पर कार्रवाई जारी है।
महासमुंद
Congress protest: वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, दो जगह पुतला दहन
Congress protest: बागबाहरा में कथित वोट चोरी और मतदाता सूची में अनियमितताओं के विरोध में विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर प्रदर्शन किया। स्टेशन चौक और झलप चौक पर पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और मतदाता सूची की निष्पक्ष जांच की मांग की।
सूरजपुर
Crime News: सूरजपुर डबल मर्डर केस का खुलासा, पैसों के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या
Crime News: सूरजपुर में शिक्षिका रजनी बरेठ और उनके 18 वर्षीय बेटे सुजल बरेठ की हत्या के मामले में पुलिस ने प्रवेश कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 19 लाख रुपये के लोन की जानकारी के बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। मामले में कार, मोबाइल, गहने और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।