"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
राज्य सरकार
राष्ट्रीय मंच पर छाईं बालोद की दो महिला सरपंच, गांव के विकास मॉडल की हुई सराहना
बालोद जिले की ग्राम पंचायत गुजरा और दुधली की महिला सरपंचों ने महाराष्ट्र के हिवरे बाजार में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। स्व-सहायता समूहों, आम पौधरोपण और युवाओं को स्थानीय रोजगार से जोड़ने की पहल ने छत्तीसगढ़ की पंचायतों के नवाचार को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई।
बिलासपुर
महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा, 11 अपात्र महिलाओं से होगी 1.24 लाख की वसूली
बिलासपुर के बिल्हा ब्लॉक में महतारी वंदन योजना के 11 अपात्र हितग्राही सामने आए हैं। जांच में इनके परिवारों में शासकीय सेवा से जुड़े होने की जानकारी मिली। अब योजना के तहत मिली 1.24 लाख रुपए की राशि की वसूली की जाएगी। समय पर राशि जमा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन से रिकवरी होगी।
शिक्षा
नकल के आरोप में पूरे सेमेस्टर की परीक्षा रद्द करने का मामला, हाई कोर्ट ने केंद्रीय विश्वविद्यालय को सजा की समीक्षा करने के दिए निर्देश
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय की MSW छात्रा कनक सोनी के हाथ पर कथित अक्षर मिलने के बाद उसका पूरा सेकंड सेमेस्टर निरस्त कर दिया गया था। छात्रा ने इस कार्रवाई को हाई कोर्ट में चुनौती दी। कोर्ट ने कहा कि सामग्री का मौजूद होना और उसका परीक्षा में वास्तविक इस्तेमाल होना अलग-अलग बातें हैं।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा की मशहूर कलाकार सोनाबाई की विरासत संकट में, संग्रहालय पर वर्षों से ताला
सरगुजा की प्रसिद्ध भित्तिचित्र कलाकार सोनाबाई की कला अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक पहचान बना चुकी है, लेकिन उनके गांव पुहपुटरा में उनकी विरासत संरक्षण के अभाव में उपेक्षित है। करीब 15 लाख रुपये की लागत से बना संग्रहालय वर्षों से बंद पड़ा है।
महासमुंद
87 हज़ार का बिल बकाया होने पर काट दी बिजली, तो कर्मचारी पर हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR
बसना के बंसुला डीपा में ₹87,241 का बिजली बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने के बावजूद कथित तौर पर अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के लिए पहुंची CSPDCL की टीम को मीटर की सील कटी और सीधे तार जोड़कर बिजली उपयोग किए जाने का मामला मिला। कार्रवाई के दौरान उपभोक्ता के बेटे पर JE और कर्मचारियों से गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप है।
बिलासपुर
फोन पर बात करता रहा पिता, तालाब में डूबने से दो मासूम भाइयों की मौत
बिलासपुर के चिल्हाटी गांव में तालाब में डूबने से 7 वर्षीय दीपू और उसके 4 वर्षीय भाई चींटू की मौत हो गई। छोटा भाई पानी में गिरा तो उसे बचाने के लिए बड़ा भाई भी तालाब में उतर गया। ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महासमुंद
जुए के फड़ में दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, 10,310 रुपए नकद और ताश जब्त
पिथौरा पुलिस ने बस स्टैंड बाजार के पीछे चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारकर 10 लोगों को पकड़ा। मौके से कुल 10,310 रुपए नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई की गई। मामला जमानतीय होने के कारण बाद में सभी आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया।
राज्य सरकार
पारदर्शिता की नई पहल: HMS पोर्टल के होम पेज पर दिखेगी आश्रम और छात्रावास के विद्यार्थियों की जानकारी
छत्तीसगढ़ के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों का विवरण अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ हर माह की उपस्थिति भी अपडेट की जाएगी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लाभार्थियों की जानकारी भी पोर्टल पर देखी जा सकेगी।
खेल
राज्य खेल अलंकरण 2025-26 की अंतरिम सूची जारी, 55 खिलाड़ियों का चयन
छत्तीसगढ़ खेल संचालनालय ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 की अंतरिम सूची जारी कर दी है। सूची में 55 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न खेल सम्मानों के लिए चयनित किया गया है। पहली बार खिलाड़ियों के प्राप्त अंकों को भी सूची में शामिल किया गया है। चयन को लेकर 23 अगस्त 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है, जबकि अंतिम सूची के बाद 29 अगस्त को सम्मान समारोह प्रस्तावित है।
बस्तर संभाग
हिंसा का रास्ता छोड़ अब परिवार बसाने की चाह... 200 से अधिक पूर्व माओवादी कराएंगे नसबंदी रिवर्सल
बस्तर में आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटे 200 से अधिक पूर्व माओवादी अब परिवार बसाने और पिता बनने की उम्मीद में नसबंदी रिवर्सल कराना चाहते हैं। प्रशासन विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने की तैयारी कर रहा है, जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी जांच और जरूरी सर्जरी करेंगे। पहले भी करीब 50 आत्मसमर्पित माओवादियों की ऐसी सर्जरी की जा चुकी है।
स्वामित्व योजना में धमतरी ने रचा नया कीर्तिमान, 50 हजार से ज्यादा ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का अधिकार
धमतरी जिले ने स्वामित्व योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ में पहला स्थान हासिल किया है। जिले के 50 हजार से अधिक पात्र परिवारों को आबादी भूमि के प्रॉपर्टी कार्ड दिए जा चुके हैं। 501 गांवों में ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है, जबकि 312 गांवों के अभिलेख डिजिटल कर पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं। योजना से ग्रामीणों को संपत्ति का कानूनी अधिकार मिलने के साथ बैंक ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाओं तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।
रायपुर
आईआईटी से केबीसी की हॉट सीट तक : 1.5 लाख की नौकरी ठुकराने वाले योगेश साहू ने जीते 50 लाख
भाटापारा के 23 वर्षीय IIT बॉम्बे ग्रेजुएट योगेश साहू ने KBC 18 में शानदार खेल दिखाते हुए 50 लाख रुपये जीते। 1.5 लाख रुपये महीने की नौकरी छोड़कर वह IAS बनने के लिए UPSC की तैयारी कर रहे हैं।