"कारोबार" के लिए 978 परिणाम मिले
कोरिया
खुलासा : रेत खदान विवाद से जुड़े तिहरे हत्याकांड में चार और आरोपी पहुंचे पुलिस की शरण में
कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में भाजपा नेता भारत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत तीन लोगों को कार में जिंदा जलाकर हत्या किए जाने के चर्चित मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। इससे पहले चार आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
धमतरी
बड़ी कार्रवाई : 90 हजार की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक-नकदी भी जब्त
धमतरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक समेत कुल 2.30 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।
अर्थव्यवस्था
Gold-Silver : लगातार दूसरे दिन गिरावट, खरीदारी का बहुत हि अच्छा मौका
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बीच शनिवार को भी सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना करीब 1.46 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी लगभग 2.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार कर रही है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, मजबूत डॉलर और वैश्विक तनाव कम होने से सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग घटी है।
राज्य सरकार
आत्मनिर्भरता : पीएम स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी, छोटे व्यापारियों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना महासमुन्द जिले के छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। आसान ऋण सुविधा के जरिए हितग्राही अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह योजना लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
कांग्रेस
माफियाराज की आग में जलता छत्तीसगढ़ : भाजपा शासन में कानून व्यवस्था ध्वस्त, सत्ता संरक्षण में फल-फूल रहा अपराध - डॉ. रश्मि चंद्राकर
भाजपा नेता को कथित रूप से जिंदा जलाने की घटना पर कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में माफियाराज और अपराध बढ़ रहे हैं तथा कानून व्यवस्था पूरी तरह कमजोर हो गई है। डॉ. चंद्राकर ने मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है।
बलौदाबाज़ार
कार्रवाई : बाइक से 235 पाव शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
सुहेला पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक बाइक से 235 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की, जिसकी कीमत करीब 26 हजार रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
महासमुंद
खुलासा : 912 किलो गांजे के केस में मास्टरमाइंड यूपी से दबोचा गया
महासमुंद जिले की बसना पुलिस ने 4.5 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। 17 अप्रैल को पलसापाली बैरियर पर 912.760 किलो गांजा जब्त किया गया था, जिसे केलों की आड़ में ओडिशा से उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा था। जांच में इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड विनय शर्मा उर्फ ‘पंडित जी’ सामने आया, जिसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के शामली से गिरफ्तार कर लिया।
रायगढ़
ठगी : सस्ते एल्युमिनियम का लालच पड़ा भारी, व्यापारी से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी
रायगढ़ जिले के लैलूंगा में एल्युमिनियम व्यापारी विजय राणा से 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को रायपुर की एक फर्म का प्रोपराइटर बताकर सस्ते दाम में एल्युमिनियम सप्लाई करने का झांसा दिया और एडवांस राशि लेकर फरार हो गया। जांच में फर्म और पहचान फर्जी निकली।
अर्थव्यवस्था
शांति का असर : $80 के नीचे फिसला कच्चा तेल, पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की उम्मीद
मिडिल ईस्ट में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की सहमति के संकेत मिलने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड 1.33% लुढ़ककर 78.79 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। हालांकि भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम फिलहाल स्थिर हैं।
राज्य सरकार
मामला : ट्रांसपोर्ट को-ऑपरेटिव बैंक में ₹22 लाख की धोखाधड़ी
वर्तमान स्थिति निजी बैंक की सख्त सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद हुई इस धोखाधड़ी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों ने और कितने व्यापारियों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है।
राष्ट्रीय
कार्रवाई : कुदपुरा गांव में अवैध शराब का खुलासा, 2 पेटी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के तारादेही थाना क्षेत्र के कुदपुरा गांव में भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 2 पेटी अवैध शराब के साथ एक कथित तस्कर को पकड़ा गया, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी पर पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज होने की बात सामने आई है।
जांजगीर-चांपा
निरीक्षण : एसपी पाण्डेय ने सीसीटीएनएस व लंबित मामलों की ली समीक्षा
जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) ने गुरुवार को कोतवाली जांजगीर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों, मालखाना, शस्त्रागार और सीसीटीएनएस प्रणाली की विस्तृत समीक्षा की। एसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट और पारदर्शी पुलिसिंग पर जोर दिया।