"कार्रवाई" के लिए 2839 परिणाम मिले
राज्य सरकार
पनीर की गुणवत्ता पर सख्ती, नमूना असुरक्षित मिलने पर वैद्य फूड्स की फैक्ट्री सील
महासमुंद में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में वैद्य फूड्स का पनीर नमूना असुरक्षित मिलने के बाद खाद्य पदार्थ नष्ट कर फैक्ट्री सील की गई। वहीं बसना के कश्यप ऑर्गेनिक के पनीर और दही के नमूने अवमानक पाए गए हैं। कई अन्य प्रतिष्ठानों की रिपोर्ट अभी लंबित है।
जांजगीर-चांपा
अकलतरा में कपड़ा दुकान में लगी आग, पुलिस ने 14 लोगों को सुरक्षित निकाला
अकलतरा थाना क्षेत्र में देर रात एक कपड़ा दुकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल रही थी और दुकान के ऊपर बने मकानों तक पहुंचने का खतरा बना हुआ था। समय रहते अकलतरा पुलिस ने मोर्चा संभाला और पांच परिवारों के 14 सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकालकर बड़ी जनहानि टाल दी।
कोंडागांव
विश्रामपुरी में इंजेक्शन लगने के बाद महिला की मौत, लैब टेक्नीशियन पर लगे गंभीर आरोप
जिले के विश्रामपुरी क्षेत्र में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद एक महिला की तबीयत बिगड़ने और मौत होने का गंभीर मामला सामने आया है। मृतका की पहचान ग्राम पिटेचुआ कोटवारपारा निवासी 32 वर्षीय मिथिला नेताम के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, 18 अगस्त की सुबह मिथिला की तबीयत खराब थी।
राज्य सरकार
बस्तर में बदलाव की नई तस्वीर, सेवा डेरा से महिलाओं को मिलेगा रोजगार
ग्राम पंचायत कामानार के सेवा डेरा का निरीक्षण कर सीईओ खन्ना ने ग्रामीणों को एक ही स्थान पर शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। महिलाओं के इमली और महुआ लड्डू प्रसंस्करण इकाई के प्रस्ताव पर भी सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।
अंबिकापुर (सरगुजा)
सरगुजा के छात्रावासों की बदहाल तस्वीर, छत टपकी तो बेड हटाकर सोए छात्र
सरगुजा जिले के आदिवासी छात्रावासों में बदहाल व्यवस्थाओं का मामला सामने आया है। 12 से अधिक हॉस्टल और आश्रमों में बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की शिकायत है। कुन्नी छात्रावास में विद्यार्थी बिस्तर हटाकर रात गुजारने को मजबूर हैं, जबकि रसोई की सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बिलासपुर संभाग
काली मंदिर में चोरों ने बोला धावा, नकदी और जेवरात किए पार, सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध
बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित काली मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। कालीबाड़ी क्षेत्र में स्थित मंदिर में बीती रात करीब दो बजे दो संदिग्धों ने प्रवेश किया और दानपेटी में रखी नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
दुर्ग संभाग
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत
भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान भारी वस्तु गिरने से 40 वर्षीय मजदूर राजेश निलवरकर की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों और साथी मजदूरों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। भिलाई-3 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन, दिल्ली में हटाए गए बैरिकेड और ढांचे
दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई कर तय सीमा से बाहर बने ढांचों और बैरिकेडिंग को हटा दिया। यह कदम इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर हुई ऐसी ही कार्रवाई के कुछ दिन बाद उठाया गया, जिसके चलते इसे जवाबी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।
जगदलपुर (बस्तर)
बच्चों की सेहत पर खतरा : बस्तर में मैंगो आइस कैंडी पर प्रतिबंध, जांच में मिली अनियमितताएं
बच्चों के बीच लोकप्रिय रंग-बिरंगी आइस कैंडी को लेकर बस्तर जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला की जांच में ‘भीम का माँगो पैकेट ग्रीन कलर मैंगो आइस कैंडी’ को सेवन के लिए असुरक्षित पाया गया। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद विभाग ने पूरे जिले में इस उत्पाद की बिक्री, वितरण और भंडारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।
संपादकीय
बंदूक के बाद अब दिमाग की लड़ाई
बस्तर में हथियारबंद नक्सलवाद कमजोर होने के बाद अब वैचारिक नेटवर्क पर बहस शुरू हुई है। लेख लोकतांत्रिक असहमति और माओवादी हिंसा में फर्क रखते हुए शिक्षा, रोजगार और विकास को स्थायी शांति का रास्ता बताता है।
कांग्रेस
अपनों से नाराज खड़गे! CWC बैठक में बोले- हल्द्वानी मामले में नहीं मिला नेताओं का साथ
हल्द्वानी में कांग्रेस की सभा के बाद कथित शुद्धिकरण विवाद को लेकर पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC बैठक में वरिष्ठ नेताओं की प्रतिक्रिया पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि इस संवेदनशील मामले को पार्टी के बड़े नेताओं ने अपेक्षित मजबूती से नहीं उठाया।
रायपुर
टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार
गरियाबंद पुलिस ने ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए मेटाडोर के छह टायरों में छिपाकर ले जाया जा रहा 151.50 किलो गांजा जब्त किया। करीब 75.50 लाख रुपए के गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया।