ताज़ा खबरें
10601 समाचार
रायपुर
कार्रवाई : दुर्गा धर्मकांटा के पीछे जुआ फड़ का भंडाफोड़, 7 जुआरी गिरफ्तार, केस दर्ज
रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र के गंगानगर इलाके में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में आरोपी “काट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। मौके से 65,300 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश, प्लास्टिक की बोरी और सफेद कपड़ा जब्त किया गया।
सीजफायर बेअसर : होर्मुज में जारी अमेरिका-ईरान की ताकत की जंग, समुद्री मार्ग पर बढ़ा खतरा
अमेरिका और ईरान के बीच घोषित सीजफायर के बावजूद होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव लगातार बना हुआ है। ईरान द्वारा समुद्री मार्ग में बारूदी सुरंगें बिछाने और जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने के दावों के बीच सैकड़ों व्यापारिक जहाज फंस गए हैं। वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने पिछले तीन सप्ताह में 70 व्यावसायिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने का दावा किया है। दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में शामिल होर्मुज में बढ़ते तनाव से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और समुद्री व्यापार पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है।
सेहत
रजोनिवृत्ति : मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग है खतरे की घंटी, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
पीरियड्स के समय के अलावा होने वाली ब्लीडिंग को सामान्य मानकर नजरअंदाज करना महिलाओं के लिए जोखिम भरा साबित हो सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार दो पीरियड्स के बीच ब्लीडिंग, संबंध बनाने के बाद रक्तस्राव, अत्यधिक मासिक धर्म या मेनोपॉज के बाद ब्लीडिंग जैसी स्थितियां कई बार गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकती हैं। खासकर 40 वर्ष की उम्र के बाद इस तरह के लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए।
बिलासपुर संभाग
वारदात : विधवा महिला से दुष्कर्म, दो देवरों पर अलग-अलग FIR दर्ज
छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र में एक विधवा महिला ने अपने दो देवरों पर अलग-अलग समय पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग FIR दर्ज की है। पीड़िता का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद वह अकेली रह रही थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
रायगढ़
अभियान : रायगढ़ में तंबाकू के खिलाफ एकजुट हुए लोग, जागरूकता रैली से फैलाया संदेश
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रायगढ़ में समाज कल्याण विभाग द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सियान गुड़ी जतन केंद्र से निकली इस रैली में नागरिकों, युवाओं और वरिष्ठों ने भाग लेकर तंबाकू व धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाई।
जशपुर
मामला : फर्जी आय प्रमाण पत्र से बेटी को उत्कर्ष योजना में प्रवेश दिलाने वाला शिक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक सरकारी शिक्षक को फर्जी आय प्रमाण पत्र के जरिए अपनी बेटी को पंडित जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना में कक्षा 6वीं में निःशुल्क प्रवेश दिलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि शिक्षक ने अपनी वास्तविक वार्षिक आय 6.79 लाख रुपये होने के बावजूद केवल 75 हजार रुपये दर्शाकर फर्जी दस्तावेज तैयार करवाए।
लाइफ स्टाइल
सुपरफास्ट लाइफ से तौबा : स्लो लिविंग और नर्वस सिस्टम हीलिंग का बढ़ा क्रेज, जानें क्या है नया ट्रेंड
दुनिया भर में लाइफस्टाइल का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। लोग अब दिखावे, अत्यधिक व्यस्तता और परफेक्शन की दौड़ से दूर होकर मानसिक शांति, सादगी और संतुलित जीवन को प्राथमिकता दे रहे हैं। "स्लो मॉर्निंग्स" और "सॉफ्ट इवनिंग्स" जैसी आदतें लोकप्रिय हो रही हैं, जहां लोग दिन की शुरुआत और अंत बिना डिजिटल व्यवधान के शांत माहौल में बिताना पसंद कर रहे हैं।
ग्लैमर
न्यू फैशन : अलविदा क्वाइट लग्जरी, स्वागत है लाउड ड्रेसिंग का! जानें समर के ये 5 सबसे बड़े ट्रेंड्स
इस साल का समर फैशन सादगी वाले "क्वाइट लग्जरी" ट्रेंड से आगे बढ़कर बोल्ड रंगों, नॉस्टेल्जिक स्टाइल्स और पर्सनल एक्सप्रेशन पर केंद्रित है। ओवरसाइज्ड जिंघम प्रिंट्स, सफारी-चिक आउटफिट्स, कार्गो पैंट्स, बैलून ट्राउजर्स, F1-प्रेरित स्पोर्टी फैशन, कैपरी पैंट्स और जॉर्ट्स की वापसी ने फैशन जगत में नई ऊर्जा भर दी है।
मनोरंजन
जवां दिखने की चाहत : गलत प्लास्टिक सर्जरी ने छीनी आंखों की नींद, 6 साल से खुली आंखों से सोने को मजबूर है महिला
चीन की वांग नामक महिला की जिंदगी एक कॉस्मेटिक सर्जरी के बाद पूरी तरह बदल गई। वर्ष 2020 में सूजौ के एक क्लिनिक में कराई गई डबल आईलिड सर्जरी के दौरान हुई कथित मेडिकल लापरवाही से उनकी आंखों की अश्रु ग्रंथियां क्षतिग्रस्त हो गईं और पलकें सामान्य रूप से झपकना बंद हो गईं।
राज्य सरकार
उत्पादन : नैनो उर्वरकों से किसान को मिला बेहतर उत्पादन, लागत में आई कमी
ग्राम कोसरंगी के प्रगतिशील किसान भूषण साहू ने अपनी धान की फसल में नैनो डीएपी और नैनो यूरिया प्लस का उपयोग कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए हैं। कृषि विभाग और इफको महासमुंद के सहयोग से किए गए डेमोंस्ट्रेशन के बाद उन्होंने पाया कि इन तरल उर्वरकों से फसल स्वस्थ रही और उत्पादन पारंपरिक खेती के समान रहा, जबकि दानेदार खाद की खपत में कमी आई।
तकनीक
वर्ल्ड अपडेट्स : बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर सख्त दुनिया, कई देश ला रहे सोशल मीडिया प्रतिबंध
बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच मलेशिया ने 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। इसके तहत फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स को उम्र सत्यापन सुनिश्चित करना होगा। मलेशिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और ब्राजील भी बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को नियंत्रित करने के लिए सख्त नियम लागू कर चुके हैं या उनकी तैयारी कर रहे हैं।
रक्षा
ऑपरेशन सिंदूर : पाकिस्तान की नई तैयारी, रॉकेट फोर्स पर फोकस
दक्षिण एशिया में बदलते सुरक्षा परिदृश्य के बीच पाकिस्तान अपनी सैन्य रणनीति और प्रतिरोध क्षमता की समीक्षा कर रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की नई सैन्य नीति, सटीक हमले करने की क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ आक्रामक रुख ने पाकिस्तान को पारंपरिक मिसाइल और रॉकेट बल को मजबूत करने की दिशा में सोचने के लिए मजबूर किया है। इसी क्रम में पाकिस्तान द्वारा रॉकेट फोर्स के गठन और मिसाइल परीक्षणों में तेजी को देखा जा रहा है।