"कार्रवाई" के लिए 3567 परिणाम मिले
अन्य
Jantar Mantar Protest: बिना अनुमति प्रदर्शन करने पहुंचे CJP नेता हिरासत में, पुलिस ने थमाया तीन नए मैदानों का विकल्प
Jantar Mantar Protest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख सौरभ दास और सह-संयोजक आशुतोष रांका समेत कई कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस की नई पाबंदियों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया।
राष्ट्रीय
Uttar Pradesh Sweets Rule: अब खुली मिठाइयों पर भी लिखनी होगी यूज बाय डेट, 15 अक्टूबर से बदलेगा नियम
Uttar Pradesh Sweets Rule: उत्तर प्रदेश में 15 अक्टूबर 2026 से पैक्ड और खुली मिठाइयों पर ‘यूज बाय डेट’ प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) के इस आदेश के तहत मिठाई विक्रेताओं को बिक्री स्थल पर उपयोग की अंतिम तिथि स्पष्ट रूप से दिखानी होगी। मिठाई की प्रकृति, सामग्री और भंडारण के आधार पर कारोबारी इसकी उपयोग अवधि तय करेंगे।
रायपुर
ED Investigation: रामगोपाल अग्रवाल की ₹9.06 करोड़ की संपत्ति कुर्क, ED ने दाखिल की पूरक शिकायत
ED Investigation: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की रायपुर स्थित दो अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनकी कीमत 9.06 करोड़ रुपए बताई गई है। ED ने 9 अक्टूबर को विशेष PMLA अदालत में उनके खिलाफ पूरक अभियोजन शिकायत भी दाखिल की। जांच एजेंसी का दावा है कि कथित शराब सिंडिकेट से जुड़ी 860 से 880 करोड़ रुपए की नकदी रायपुर स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचाई गई थी। इस मामले में अब तक जब्त, फ्रीज या कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 610.34 करोड़ रुपए बताया गया है।
रायगढ़
Raigarh Police: त्योहारों पर कड़ा पहरा, गरबा पंडालों में सादे कपड़ों में घूमेगी पुलिस
Raigarh Police: रायगढ़ में नवरात्रि, दुर्गा उत्सव और विजयादशमी को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने गरबा पंडालों की निगरानी, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई, फरार वारंटियों की गिरफ्तारी और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती के निर्देश दिए हैं।
महासमुंद
road accident: घर के बरामदे में बैठे अधेड़ को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत
road accident: महासमुंद के टोंगोपानी गांव में तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से 50 वर्षीय प्रेमलाल ठाकुर की मौत हो गई। कोमाखान पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तकनीक
Kawasaki Z300 Unveiled: पहली झलक आई सामने, जल्द शुरू होगी बुकिंग, जानें संभावित कीमत और फीचर्स
Kawasaki Z300 Unveiled: Z300 की पहली झलक सामने आई है। बाइक में 296cc इंजन, TFT डिस्प्ले और डुअल-चैनल ABS मिलने की संभावना है। इसकी संभावित कीमत 3 लाख रूपए से कम हो सकती है।
रायपुर
Cyber crime: जंगल में चल रहा था जुआ, पुलिस ने 13 लोगों को पकड़ा 11.50 लाख का सामान जब्त
cyber crime: रायपुर के सारागांव में जुए के फड़ पर पुलिस ने दबिश देकर 13 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 3.50 लाख रुपए नकद और 9 वाहन समेत 11.50 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। पूर्व उप सरपंच उमेश साहू फरार है।
जशपुर
CG Road Accident: जशपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
CG Road Accident: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बगीचा-बतौली स्टेट हाइवे पर मैनी चौक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार माता-पिता और उनके 16 वर्षीय बेटे की मौत हो गई। तीनों सरडीह से अपने गांव सामरबार लौट रहे थे। हादसे के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
रायपुर
Crime News: दूसरे ब्रांड की पैकेजिंग में आटा-बेसन बेचने के आरोप में पिता-पुत्र गिरफ्तार
Crime News: माना क्षेत्र में दूसरे ब्रांड के ट्रेडमार्क से मिलती-जुलती पैकेजिंग में आटा और बेसन बेचने के आरोप में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान दो फर्मों से आटे के 23 पैकेट, बेसन की 91 बोरियां और पैकेजिंग सामग्री जब्त की गई।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: शराब मिलावट केस में बड़ा अपडेट रायपुर से दो आरोपी गिरफ्तार
Crime News: भानुप्रतापपुर शराब मिलावट मामले में पुलिस ने रायपुर से पुरुषोत्तम गुप्ता और इंद्रजीत गुप्ता उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक 10 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
बिलासपुर
Bilaspur Theft Case: चोरी गिरोह का पर्दाफाश, क्रेटा-बुलेट समेत लाखों का सामान जब्त
Bilaspur Theft Case: पुलिस और एसीसीयू ने दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने क्रेटा कार, बुलेट, अन्य मोटरसाइकिल, करीब 6 लाख रुपए के जेवरात और नकदी जब्त की है।
धमतरी
Gangrel Dam Protest: धमतरी में डुबान प्रभावितों का जल सत्याग्रह, भूमि की मांग पर अड़े ग्रामीण
Gangrel Dam Protest: धमतरी जिले में गंगरेल बांध के डुबान प्रभावित ग्रामीण भूमि और उचित पुनर्वास की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बांध तट पर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह शुरू करते हुए मांगों पर कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।