ताज़ा खबरें
10601 समाचार
राष्ट्रीय
डिजिटल कदम : अब एक क्लिक में मिलेगा भूला हुआ बैंक, बीमा और म्यूचुअल फंड का पैसा
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग ने एक नया एकीकृत डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया है, जिससे नागरिक अपने पुराने बैंक खाते, बीमा पॉलिसी, म्यूचुअल फंड और शेयर डिविडेंड में फंसे या भूले हुए पैसे आसानी से खोज सकेंगे। इस पोर्टल पर नाम, PAN या मोबाइल नंबर के जरिए सर्च किया जा सकता है और संबंधित वित्तीय संस्थान से सीधे क्लेम किया जा सकता है।
रायपुर
बड़ी वारदात : मैनेजर के घर से लाखों की चोरी, CCTV खंगाल रही पुलिस
रायपुर के टाटीबंध स्थित पार्थिवी पैसिफिक कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5.55 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। आमानाका पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
बस्तर संभाग
पुलिस का शिकंजा : गांव में चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा था युवक, पुलिस ने तुरंत किया गिरफ्तार
बस्तर जिले के करपावंड थाना क्षेत्र के ग्राम चिउरगाव में हाथ में धारदार चाकू लेकर लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक संतोष कुमार मंडल को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज किया गया।
बस्तर संभाग
शराब तस्कर गिरफ्तार : पुलिस का बड़ा एक्शन, 30.425 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और एक्टिवा जब्त
भानपुरी पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी संजय कुमार गुप्ता को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30.425 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा जब्त की गई। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर बेडागुड़ा चौक पर घेराबंदी कर की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया।
कोरबा
भीषण गर्मी : जल संकट पर बालको की बड़ी पहल, वार्ड 40-41-42 को मिली राहत
भीषण गर्मी के दौरान वार्ड क्रमांक 40, 41 और 42 में उत्पन्न जल संकट को देखते हुए Bharat Aluminium Company Limited ने पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कर स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की। नियमित जल आपूर्ति से क्षेत्रवासियों की परेशानी कम हुई और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना की।
फिल्में
कंगना रनौत : फिल्म भारत भाग्य विधाता का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज
कंगना रनौत की आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता का दमदार मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पताल कर्मचारियों की बहादुरी और बलिदान पर आधारित बताई जा रही है। पोस्टर में उन अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि दी गई है, जिन्होंने संकट के समय सैकड़ों लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी थी।
राष्ट्रीय
जनरल अनिल चौहान : भावुक विदाई, बोले- आखिरी बार वर्दी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया
देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को चार दशक से अधिक लंबे सैन्य करियर को अलविदा कहा। नई दिल्ली में उन्हें त्रि-सेवा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। विदाई समारोह के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि वर्दी में यह उनका अंतिम पुष्पचक्र अर्पण था।
मुंगेली
चोरी का खुलासा : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री चोरी मामले में 4 आरोपी जेल भेजे गए
लोरमी पुलिस ने नवलपुर स्थित बंद गुड़ फैक्ट्री में चोरी के मामले का खुलासा करते हुए तीन चोरों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि फैक्ट्री से मशीनरी चोरी कर मुंगेली के कबाड़ी को बेची गई थी। बाद में दोबारा चोरी की कोशिश के दौरान एक आरोपी रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसने पूरे गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
खेल
खेलों की गूंज : कांकेर डीआरजी बनी उपविजेता, टीम वर्क ने जीता दिल
बीजापुर पुलिस द्वारा आयोजित “कोड़सा बीजापुर प्रतियोगिता-2026” में कांकेर डीआरजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता स्थान हासिल किया। 25 से 27 मई तक चले इस रेंज स्तरीय टूर्नामेंट में बस्तर रेंज, CAF और STF की टीमों ने हिस्सा लिया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सेहत
रसोई के मसाले : सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत भी बढ़ा सकते हैं,आंत, दिमाग और मेटाबॉलिज्म पर दिखा असर
हल्दी, काली मिर्च, दालचीनी, अदरक, लाल मिर्च, रोजमेरी और ओरेगैनो जैसे आम मसाले शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद माने जा रहे हैं। नए अध्ययनों में सामने आया है कि इनमें मौजूद पॉलीफेनॉल और एंटीऑक्सीडेंट आंतों के अच्छे बैक्टीरिया, सूजन नियंत्रण, दिमागी सेहत और मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं।
रायगढ़
आंधी का कहर : एकता क्लब परिसर में गिरा विशाल पेड़, ODRAF ने हटाया मलबा
राउरकेला में हाल ही में आई तेज आंधी और भारी बारिश के बाद कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित हुआ। डेली मार्केट स्थित एकता क्लब परिसर में विशाल पेड़ जड़ समेत गिरने से मार्ग बाधित हो गया और अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स (ODRAF) की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पेड़ को हटाकर यातायात बहाल किया। स्थानीय लोगों ने राहत कार्य की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
कोरबा
व्हाट्सएप से जॉब फ्रॉड : कोरबा में युवाओं से ठगी करने वाले दो गिरफ्तार
कोरबा में बेरोजगार युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों को केआईपीएल कंपनी सहित अन्य जगहों पर नौकरी का लालच देते थे और उनसे अलग-अलग किश्तों में पैसे वसूलते थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने जांच कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया है और उनके मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।