"सड़क हादसा" के लिए 148 परिणाम मिले
महासमुंद
Mahasamund News: पुरुषोत्तम कौशिक की 96वीं जयंती पर संगोष्ठी, साथियों ने साझा किए संस्मरण
Mahasamund News: शांत्रीबाई कॉलेज परिसर में जुटे समाजसेवी और समाजवादी विचारधारा से जुड़े लोग, वक्ताओं ने कहा—कौशिक जी का जीवन आज भी सामाजिक संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणा
राष्ट्रीय
Satna Accident: बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलटी, दो छात्र घायल
Satna Road Accident: जैतवारा थाना क्षेत्र में बच्चों से भरी ज्ञान स्थली स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय वैन में करीब 19-20 छात्र सवार थे। ग्रामीणों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना में दो बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। पुलिस ने वैन को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
रायगढ़
Raigarh Bus Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, 20 से अधिक यात्री घायल
Raigarh Bus Accident: रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़-खरसिया मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयलर इलाके में यात्रियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 से 30 यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रायपुर संभाग
Abhanpur News: महानदी पुल पर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Abhanpur News: गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के महानदी पुल पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। राजिम से नवापारा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवकों को पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और दोनों युवक अलग-अलग दिशाओं में जा गिरे।
बालोद
Balod Bus Accident: कर्मचारियों से भरी बस पलटी, एक युवक की मौत 20 से ज्यादा घायल
Balod Bus Accident: बालोद जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर करहीभदर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। यह घटना बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
बिलासपुर
Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान
Bilaspur Road Accident: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के भटगांव में तेज रफ्तार मालवाहक वाहन ने घर के सामने खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वाहन जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश जारी है।
रायगढ़
Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर
Raigarh News: धरमजयगढ़ में मंगलवार रात तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया। हादसे में पिकअप सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें रायगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है।
दुर्ग
Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल
Durg Road Accident: ग्राम झीट में मंगलवार रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मोतीपुर के पास गाय को बचाने के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी फेंसिंग से टकरा गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धमतरी
Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
Road Accident: धमतरी जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-30 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार बस में फंस गया और वाहन उसे करीब 5 किलोमीटर तक घसीटता हुआ टोल प्लाजा तक ले गया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय
Singrauli Accident: कोयला लोड ट्रेलर का टायर फटने से दर्दनाक हादसा, चालक की मौत, दो घायल
Singrauli Accident: कोयले से लदे ट्रेलर का टायर बदलते समय अचानक ब्लास्ट हो गया। तेज धमाके में चालक अनिल साहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
Jhalap Bagbahara Road Accident: गोद से उछलकर सड़क पर गिरा डेढ़ साल का मासूम, सिर पर आए टांके
Jhalap Bagbahara Road Accident: सड़क के गहरे गड्ढे के कारण बाइक हादसा हो गया, जिसमें डेढ़ साल का मासूम भावेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। तीजा पर्व के लिए परिवार के साथ जा रहे बच्चे के सिर और हाथ में चोट आई, जिसके बाद उसे झलप के सहकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बदहाल सड़क को लेकर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द मरम्मत की मांग की है।
कोरिया
Cg Accident News: कोरिया में स्कूल बस की चपेट में आने से दूसरी कक्षा की छात्रा की मौत
Cg Accident News: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। स्कूल जाने के लिए बस पकड़ने निकली बच्ची अचानक उसी स्कूल की बस की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।