"खुलासा" के लिए 1000 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
डिजिटल जालसाजी : मंत्रालय के फर्जी नियुक्ति पत्र से 1.5 करोड़ की ठगी, गुरुजी ही निकले मास्टरमाइंड
रायपुर (राखी थाना क्षेत्र) में एक बड़े फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसमें दो लोगों ने छत्तीसगढ़ सरकार के नाम से फर्जी भर्ती आदेश बनाकर व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर फैलाए। इन फर्जी दस्तावेजों में मंत्रालय और अधिकारियों के नकली डिजिटल साइन भी थे। नौकरी दिलाने के नाम पर उन्होंने करीब 34 बेरोजगार युवाओं से लगभग 1.5 करोड़ रुपये ठग लिए। पुलिस जांच में मुख्य आरोपी एक शिक्षक और उसका साथी क्लर्क निकले, जिन्हें साइबर सेल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। कंप्यूटर, मोबाइल और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं।
छत्तीसगढ़
हाईवे हॉरर : रिसदा बाईपास पर ट्रकों में तोड़फोड़ और ड्राइवरों से लूट, पुलिस ने 5 को दबोचा
बलौदाबाजार के रिसदा बाईपास पर तड़के करीब 5 बजे ओडिशा से आ रहे ट्रक चालकों को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने रोककर लूटपाट और मारपीट की। विरोध करने पर चालकों को पीटा गया, पत्थरबाजी की गई और ट्रकों के शीशे व GPS सिस्टम तोड़ दिए गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर 5 आरोपियों (3 युवक और 2 नाबालिग) को गिरफ्तार कर लिया। मामला दर्ज कर सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत सख्त कार्रवाई की जा रही है।
छत्तीसगढ़
अवैध संबंधों के शक में खूनी खेल, पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के कविराज टोलागांव में एक पति ने घरेलू विवाद और पत्नी पर शक के चलते कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। महिला सुबह शौचालय जा रही थी तभी आरोपी ने हमला किया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार, बाइक और खून से सने कपड़े बरामद किए और उसे जेल भेज दिया।
छत्तीसगढ़
IPL सट्टा : Silent 777 ऐप से चल रहा था कारोबार, 7 आरोपी गिरफ्तार
Indian Premier League के दौरान दुर्ग (छत्तीसगढ़) में ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। दो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर 7 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपी मोबाइल ऐप (‘Silent 777’) के जरिए मैच पर दांव लगवा रहे थे। एक एडमिन से ₹15,000 में सट्टा आईडी खरीदी गई थी। कुल मिलाकर मोबाइल फोन, नकदी और सट्टा रिकॉर्ड जब्त किए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
छत्तीसगढ़
ओवरटाइम स्कैम : शराब दुकानों में 115 करोड़ का घोटाला, ACB-EOW ने 7 आरोपियों को दबोचा
छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से जुड़े मैनपावर घोटाले में ACB-EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि 2019 से 2024 के बीच शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के नाम पर करीब 115 करोड़ रुपये “ओवरटाइम” के रूप में जारी किए गए, लेकिन यह राशि कर्मचारियों तक नहीं पहुंची और अधिकारियों व बिचौलियों ने फर्जी बिलों के जरिए आपस में बांट ली।
ग्लैमर
मुकेश खन्ना का बड़ा बयान : बोले- “जीवनसाथी किस्मत से मिलता है, मैं शादी में यकीन करता हूं”
मुकेश खन्ना ने 67 साल की उम्र में अपनी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वे शादी की संस्था में पूरा विश्वास रखते हैं, लेकिन जीवनसाथी मिलना किस्मत पर निर्भर होता है। मुकेश खन्ना ने यह भी कहा कि सच्चा प्यार जीवन में सिर्फ एक बार होता है और आज के रिलेशनशिप कल्चर में लोग रिश्तों को बहुत जल्दी बदल लेते हैं। उनके मुताबिक मर्दानगी अफेयर से नहीं, बल्कि सोच और चरित्र से तय होती है।
रायगढ़
हत्या : 5,000 रुपये के उधार ने ली जान, निर्माणाधीन मकान के पीछे मिली लाश, पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
रायगढ़ के कुम्हिचुआ गांव में 30 वर्षीय देवव्रत तुरी की हत्या का मामला सामने आया। उनका शव घर के पीछे बाड़ी में मिला, और पोस्टमार्टम में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। जांच में पता चला कि गांव के ही करमसाय नगेसिया ने 6 साल पुराने ₹5,000 के कर्ज विवाद के चलते गुस्से में आकर हत्या की। उसने शादी से लौटते वक्त देवव्रत को अकेला पाकर उसका गला दबा दिया और शव को छिपाने की कोशिश की। पुलिस ने जांच और पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
छत्तीसगढ़
IPL सट्टा का पर्दाफाश : 2 करोड़ का हिसाब मिला, मुख्य सरगना की तलाश जारी
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) में पुलिस ने IPL के दौरान चल रहे एक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। शिकारीपारा इलाके में छापेमारी कर श्याम यादव नाम के आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा गया, जो मोबाइल के जरिए सट्टा लगा रहा था। जांच में उसके फोन से करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा के डिजिटल लेन-देन का खुलासा हुआ। पुलिस ने मोबाइल, एक की-पैड फोन और नकदी जब्त की है। इस मामले में राकेश कुमार उमरे नाम का एक और व्यक्ति मास्टरमाइंड बताया गया है, जो फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।
शिक्षा
एक मां, दो पिता : मेडिकल साइंस ने कैसे सुलझाया जुड़वां बच्चों का रहस्य
विज्ञान कई बार ऐसी सच्चाइयों से पर्दा उठाता है, जो आम समझ से परे होती हैं। ‘हेटेरोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन’ उसी का एक उदाहरण है जो बताता है कि प्रकृति के नियम कभी-कभी हमारी कल्पना से भी ज्यादा जटिल हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़
बैंक में सेंधमारी : डिप्टी मैनेजर ने पति के साथ मिलकर रचा ₹1.38 करोड़ का गोल्डन घोटाला
छत्तीसगढ़ के मंगला स्थित ICICI बैंक शाखा में करीब ₹1.38 करोड़ की बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसमें बैंक की डिप्टी ब्रांच मैनेजर और उसके पति पर आरोप है कि उन्होंने ग्राहकों के सोने के गहने बदलकर नकली रख दिए और असली सोना बेच दिया। इसके अलावा ₹87.95 लाख के फर्जी ट्रांजेक्शन और एक ग्राहक की ₹30 लाख FD से ₹28.29 लाख की अवैध निकासी भी की गई। यह घोटाला अगस्त 2024 से सितंबर 2025 के बीच धीरे-धीरे किया गया।
सेहत
औचक निरीक्षण : जिला अस्पताल कीअव्यवस्थाओं पर कांग्रेस ने उठाएं गंभीर सवाल
शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला और पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर कई गंभीर अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पेयजल व्यवस्था, वेस्टर्न टॉयलेट, दवाओं की कमी, सोनोग्राफी सेवा बंद होना और सीटी स्कैन मशीन न होने जैसी समस्याएं सामने आईं। इसके अलावा एम्बुलेंस के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाया गया और अस्पताल प्रबंधन पर संसाधनों के गलत उपयोग का सवाल उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने तत्काल सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जल्द सुधार न होने पर आंदोलन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़
मास्टरमाइंड चोर : दिन में करता था घरों की रेकी, रात को बदल देता था हुलिया, 45 लाख के माल के साथ गिरफ्तार
बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक शातिर चोर सूरज काछी को गिरफ्तार किया है, जो दिन में AC मैकेनिक बनकर बंद घरों की रेकी करता था और रात में चोरी की वारदातें अंजाम देता था। आरोपी बेहद योजनाबद्ध तरीके से CCTV और मोबाइल ट्रैकिंग से बचते हुए चोरी करता था। पूछताछ में पता चला कि वह ऑनलाइन सट्टे में लगभग 30 लाख रुपये हार चुका था, जिसके बाद कर्ज चुकाने के लिए उसने अपराध का रास्ता चुना। पुलिस ने 1000 से अधिक CCTV फुटेज और साइबर जांच के बाद उसे गिरफ्तार किया।