"युवा" के लिए 1413 परिणाम मिले
राज्य सरकार
वन महोत्सव : भोरमदेव अभ्यारण्य में शुरू हुआ इको ट्रेल, जंगल सफारी से बढ़ेगा पर्यटन का आकर्षण
कबीरधाम जिले के भोरमदेव अभ्यारण्य में वन महोत्सव के साथ भोरमदेव इको ट्रेल की शुरुआत की गई। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ करीब 6 किलोमीटर जंगल ट्रेल का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि इको टूरिज्म से क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा और स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
राष्ट्रीय
टाटा सिंगूर परियोजना वापसी : बंगाल सरकार के साथ बातचीत शुरू, किसानों में जगी रोजगार की उम्मीद
पश्चिम बंगाल के सिंगूर में टाटा समूह की संभावित वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। उद्योग मंत्री तापस रॉय ने बताया कि कंपनी के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत जारी है। वहीं, लंबे समय से प्रभावित किसान अब दोबारा उद्योग आने और रोजगार मिलने की उम्मीद जता रहे हैं।
रायपुर
कार्रवाई : रायपुर में नकली पनीर का आरोप, कांग्रेस बोली- फैक्ट्री संचालक पर हो FIR
राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नकली पनीर बनाए जाने की शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए पनीर के सैंपल जब्त किए हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि संबंधित फैक्ट्री में बिना दूध के केमिकल की मदद से पनीर तैयार किया जा रहा था। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया गया है, जिसके बाद विवाद बढ़ गया है।
मनोरंजन
आंसुओं का सैलाब : इंटरनेट पर रो पड़ा हर वो शख्स, जिसने कभी काटी है हॉस्टल की जिंदगी
हॉस्टल में रहने वाले कुछ छोटे बच्चों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चे अपनी मां से फोन पर बात करते हुए भावुक होकर रोते नजर आ रहे हैं। मासूम बच्चों की भावनाओं ने लोगों को अपने हॉस्टल के शुरुआती दिनों की याद दिला दी है।
खेल
रचा इतिहास : बेमचा की हॉकी टीम ने लहराया परचम, गरियाबंद को हराकर जीता संभाग उपाधि
महासमुंद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा की बालक 17 वर्ष हॉकी टीम ने रायपुर में आयोजित संभाग स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में महासमुंद ने गरियाबंद को 3-1 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। टीम के 16 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जशपुर के लिए हुआ है।
रायपुर
शिक्षा का अवसर : रायपुर में JNM मेडिकल कॉलेज में बढ़ीं MBBS सीटें, अब 250 छात्रों को मिलेगा प्रवेश
रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में NMC ने 20 नई MBBS सीटों को मंजूरी दी है। अब 2026-27 सत्र से कॉलेज में 250 सीटों पर प्रवेश होगा।
स्टार्टअप
अपना स्टार्टअप : कम निवेश में शुरू करें ये 25 बिजनेस, घर से भी कर सकते हैं अच्छी कमाई
कम निवेश में भी अपना बिजनेस शुरू किया जा सकता है। इस लेख में 25 ऐसे छोटे बिजनेस आइडिया बताए गए हैं, जिन्हें घर से या सीमित पूंजी के साथ शुरू किया जा सकता है। पेपर बैग, अगरबत्ती, मोबाइल रिपेयरिंग, मसाला पैकिंग, ब्यूटी पार्लर और फूड वैन जैसे कारोबार सही योजना और मेहनत से अच्छी कमाई का जरिया बन सकते हैं।
राज्य सरकार
विकास की नई पहल : नक्सल इलाकों पर सरकार का फोकस, 50 गांवों में विकास को मिलेगी रफ्तार
उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित पुलिस विभाग की समीक्षा बैठक में नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नक्सल मामलों में जेल में निरुद्ध ऐसे आरोपियों, जिनके विरुद्ध गंभीर जनहानि के प्रकरण नहीं हैं
राष्ट्रीय
विवाद : सड़क मांग पर जनता की कार्रवाई! अनशनकारी नवनीत तोमर गिरफ्तार, प्रशासन पर उठे सवाल
मुरैना की दिमनी विधानसभा क्षेत्र में श्यामपुर खुर्द–जौहां मार्ग निर्माण की मांग को लेकर अनशन कर रहे नवनीत तोमर को पुलिस ने हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। चार दिनों से अन्न-जल त्यागकर धरने पर बैठे नवनीत तोमर की गिरफ्तारी के बाद ग्रामीणों और युवाओं में नाराजगी बढ़ गई है। लोगों ने सड़क निर्माण जल्द शुरू कराने और कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की है।
अन्य
बंगला में फिर बढ़ी हलचल : तृणमूल में बढ़ी खींचतान, ऋतब्रत गुट ने बिप्लब मित्र को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी अंदरूनी संघर्ष अब खुलकर सामने आ गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋतब्रत बनर्जी के गुट ने शुक्रवार को बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने कोलकाता के तपसिया स्थित एक होटल में लंबी बैठक की।
क्रिकेट
भारत-इंग्लैंड 5वां T20 : जीत जरूरी, वरना हाथ से जाएगी नंबर-1 पोजीशन
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती होगी। सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम अब जीत के साथ सम्मान बचाने उतरेगी। वहीं, हार मिलने पर इंग्लैंड टी20 रैंकिंग में भारत को पीछे छोड़कर नंबर-1 टीम बन सकता है।
फुटबॉल
फीफा वर्ल्ड कप : बेल्जियम को धूल चटाकर सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, अब फ्रांस से होगी महाभिड़ंत
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। मिकेल मेरिनो के निर्णायक गोल ने स्पेन को 2010 के बाद पहली बार विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचाया। अब स्पेन का सामना फ्रांस से होगा।