"बैठक" के लिए 1054 परिणाम मिले
छत्तीसगढ़
कार्ययोजना : ग्राम पंचायत स्तर पर बनेगी योजना, सीएसआर फंड के उपयोग पर जोर
छत्तीसगढ़ के मंत्रालय महानदी भवन में मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य जलवायु परिवर्तन स्टियरिंग समिति की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन के अनुकूल बनाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर कार्ययोजना तैयार करने और सीएसआर फंड का उपयोग जलवायु कार्यक्रमों में करने पर जोर दिया गया। बैठक में राज्य की जलवायु कार्ययोजना, कार्बन क्रेडिट कार्यक्रम, और जलवायु परिवर्तन प्राधिकरण के गठन पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, ई-वाहन और सौर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है।
खेल
बड़ा बदलाव : 21 की जगह 15 अंकों का नया स्कोरिंग सिस्टम मंजूर, खेल होगा और तेज़ व रोमांचक
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने खेल को तेज़ और अधिक रोमांचक बनाने के लिए नए स्कोरिंग सिस्टम को मंजूरी दी है। इसके तहत अब मैच 21 की बजाय 15 अंकों तक खेले जाएंगे, हालांकि फॉर्मेट best of 3 ही रहेगा। इस बदलाव का उद्देश्य मैच की गति बढ़ाना, हर अंक का महत्व बढ़ाना और दर्शकों की रुचि को बेहतर करना है। यह फैसला खिलाड़ियों और विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, लेकिन इसे खेल के भविष्य के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है।
अन्य
राज्यपाल रमेन डेका ने रेडक्रॉस सदस्यता अभियान तेज करने 8 मई को कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यता अभियान को गति देने और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। राज्यपाल ने 8 मई को विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य और जिला स्तर पर बड़े कार्यक्रम आयोजित करने, दान संग्रह अभियान चलाने तथा छात्रों को जूनियर और यूथ रेडक्रॉस से जोड़ने के निर्देश दिए। इसका उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करना है।
यात्रा
छत्तीसगढ़ का गौरव : बारनवापारा में काले हिरणों की वापसी को मिली राष्ट्रीय पहचान
छत्तीसगढ़ के बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में काले हिरणों (ब्लैकबक) के सफल पुनर्स्थापन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सराहा गया, जिससे राज्य के संरक्षण प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान मिली। 1970 के दशक के बाद अतिक्रमण और आवास क्षरण के कारण यहां से काले हिरण लगभग विलुप्त हो गए थे, लेकिन 2018 में राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्वीकृति के बाद पुनर्स्थापन योजना शुरू की गई। वैज्ञानिक प्रबंधन, बेहतर आवास व्यवस्था, पशु चिकित्सा देखभाल और निरंतर निगरानी के कारण इनकी संख्या बढ़कर लगभग 200 तक पहुंच गई है।
छत्तीसगढ़
सट्टेबाज : क्रेटा में गुरु 777 एप से दांव लगवाता युवक गिरफ्तार
दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सट्टेबाज को गिरफ्तार किया। आरोपी इरफान पाशा अपनी हुंडई क्रेटा कार को ही “कंट्रोल रूम” बनाकर ‘गुरु 777’ ऐप के जरिए सट्टा चला रहा था। पुलिस ने उसे मौके से पकड़कर लैपटॉप, महंगे मोबाइल और अन्य डिजिटल सामान जब्त किए, जिनकी कीमत लाखों में है।
तकनीक
एआई का दौर : नौकरियां जाएंगी या बनेंगी? जानिए वो कोर्स जो दिला सकते हैं हाई सैलरी करियर
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया बदल रहा है। जहां एक ओर नौकरी जाने का डर है, वहीं दूसरी ओर नए और बेहतर अवसर भी बन रहे हैं। इस खोजपरक रिपोर्ट में जानिए एआई क्या है, यह कैसे काम करता है, और कौन से कोर्स आपको भविष्य में मजबूत करियर और शानदार सैलरी दिला सकते हैं।
विदेश
मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच भारत-यूएई की कूटनीतिक सक्रियता तेज
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत और यूएई के बीच कूटनीतिक संपर्क तेज हो गया है। एनएसए अजीत डोभाल की यह मुलाकात न सिर्फ रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देने का संकेत है, बल्कि ऊर्जा सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर दोनों देशों की साझा चिंता और सहयोग को भी दर्शाती है।
यात्रा
यात्रा 2026 : दर्शन के साथ आस्था, रहस्य और आध्यात्म के इस अनूठे संगम को बनाएं यादगार
बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते ही चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो चुका है और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। यदि आप भी इस पवित्र यात्रा पर जा रहे हैं, तो मुख्य मंदिर दर्शन के साथ आसपास स्थित व्यास गुफा, भीम पुल, वसुधारा झरना, तप्त कुंड और भविष्य बद्री जैसे आध्यात्मिक स्थलों के दर्शन अवश्य करें। ये स्थान न केवल पौराणिक महत्व रखते हैं, बल्कि यात्रा को अधिक सार्थक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध भी बनाते हैं।
खेल
भारत ने 2038 एशियाई खेलों की मेज़बानी के लिए दावेदारी की, अहमदाबाद हो सकता है प्रमुख शहर
छत्तीसगढ़
शिक्षा व्यवस्था सुधार की कवायद तेज, सुशासन तिहार की तैयारियों के बीच अधिकारियों को सख्त निर्देश
महासमुंद में शिक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए हुई बैठक में सुशासन तिहार, बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता, आधार-अपार आईडी अपडेट, स्कूल सुविधाएं और नियम पालन को लेकर सख्त और समयबद्ध निर्देश जारी किए गए।
छत्तीसगढ़
ग्राम बड़ेडाभा का मामला : मीटिंग और महासभा के नाम पर लगातार पैसे मांगने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
ग्राम बड़ेडाभा (बसना) में समाज में मिलाने के नाम पर लगातार पैसे मांगने और बहिष्कार करने का गंभीर आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता Manoj Patel ने आरोप लगाया कि समाज के कुछ पदाधिकारी लगातार मीटिंग और महासभा के नाम पर उनसे 6500 रुपये, 6000 रुपये और बाद में 9500 रुपये तक की मांग करते रहे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें समाज में शामिल नहीं किया गया।
छत्तीसगढ़
खेलों में समग्र विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ की मजबूत पहल, श्रीनगर चिंतन शिविर में हुई अहम चर्चा
श्रीनगर में आयोजित राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर में देश के खेल भविष्य को लेकर व्यापक मंथन हुआ। पहले दिन ‘मेडल स्ट्रेटजी’, ‘खेलो भारत नीति’ और केंद्र-राज्य समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही 2047 तक भारत को खेल महाशक्ति बनाने और 2048 तक ओलंपिक पदक तालिका में शीर्ष 5 देशों में शामिल करने के लक्ष्य पर रोडमैप तैयार करने पर जोर दिया गया।