ताज़ा खबरें
10798 समाचार
छत्तीसगढ़
भगवान परशुराम प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया, परशुराम चौक नामकरण पट्टिका का हुआ लोकार्पण
बागबाहरा में भगवान परशुराम प्रकटोत्सव श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शोभायात्रा, सामूहिक पूजन और महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान ह्यूमन प्राइड स्कूल के सामने प्रस्तावित “भगवान परशुराम चौक” नामकरण पट्टिका का विधायक द्वारिकाधीश यादव और नगर पालिका पदाधिकारियों की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया। अपने संबोधन में विधायक ने भगवान परशुराम के पराक्रम और ब्राह्मण समाज के ज्ञान एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की।
अन्य
AAP में बड़ी टूट का दावा : राघव चड्ढा के इस्तीफे और BJP में जाने की अटकलों ने बढ़ाया सियासी पारा
दिल्ली की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब खबरें सामने आईं कि आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कथित तौर पर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और कई अन्य सांसदों के साथ बीजेपी में शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, राघव चड्ढा ने पार्टी पर आरोप लगाया कि AAP अपने मूल सिद्धांतों से भटक गई है और अब व्यक्तिगत हितों के लिए काम कर रही है। बताया गया कि उनके साथ स्वाति मालीवाल, संदीप पाठक, अशोक मित्तल, राजेंद्र गुप्ता और हरभजन सिंह जैसे कई सांसद भी शामिल हो सकते हैं।
छत्तीसगढ़
खूनी तांडव : कांग्रेस नेता के घर में घुसकर बेटे की हत्या, छोटे भाई की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा के करही गांव में गुरुवार देर रात कांग्रेस नेता सम्मेलाल कश्यप के घर पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में उनके 19 वर्षीय बेटे आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 16 वर्षीय छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।
छत्तीसगढ़
महासमुंद में पांडुलिपि संरक्षण को बढ़ावा, “ज्ञान भारतम” ऐप से जुड़ने की अपील
महासमुंद जिला में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आर्ष ज्योति गुरुकुल कोसरंगी में संरक्षित प्राचीन पांडुलिपियों का निरीक्षण किया। यहाँ रामायण, चार वेद और आयुर्वेद से जुड़ी महत्वपूर्ण पांडुलिपियाँ सुरक्षित हैं। उन्होंने “ज्ञान भारतम” ऐप के जरिए इन धरोहरों के डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए नागरिकों से जुड़ने की अपील की। इस पहल के तहत पांडुलिपियों को जमा करने की जरूरत नहीं, केवल उनकी फोटो अपलोड करनी होती है, जिससे संरक्षण और दस्तावेजीकरण आसान हो सके।
देश
बंगाल चुनाव : रिकॉर्ड मतदान ने बढ़ाई सियासी हलचल, किसके सिर सजेगा ताज?
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 152 सीटों पर 92.88% रिकॉर्ड मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव से करीब 10% ज्यादा है। महिलाओं ने पुरुषों से अधिक भागीदारी दिखाई और कई जिलों में 90% से ज्यादा वोटिंग दर्ज हुई। इस भारी मतदान ने टीएमसी और बीजेपी के बीच मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। दोनों दल अपने-अपने समर्थन आधार पर जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन इतना ज्यादा मतदान किसके पक्ष में जाएगा, यह साफ नहीं है। अब सभी की नजर चुनाव परिणामों पर टिकी है, जो तय करेंगे कि सत्ता में वापसी होगी या बदलाव।
छत्तीसगढ़
बड़ा फैसला : आंगनबाड़ी समय घटाकर 2 घंटे, सुबह 7 से 9 बजे तक ही उपस्थिति तय
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते खतरे को देखते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के निर्देश पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में अस्थायी बदलाव किया गया है। 01 अप्रैल से 30 जून 2026 तक केंद्र सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक खुलेंगे, जबकि 23 अप्रैल से 30 जून के बीच बच्चों की उपस्थिति केवल 7:00 से 9:00 बजे तक सीमित रहेगी। इस अवधि में बच्चों को ECCE गतिविधियां और पूरक पोषण आहार नियमित रूप से दिया जाएगा। साथ ही कार्यकर्ता गृहभेंट के माध्यम से पोषण परामर्श भी देंगी। बच्चों की सुरक्षा, समय पर घर पहुंचाने और व्यवस्थाओं की निगरानी पर विशेष जोर दिया गया है। 01 जुलाई से केंद्र फिर सामान्य समय पर संचालित होंगे।
केदारनाथ धाम में तोड़फोड़, सरकारी संपत्ति को नुकसान; अज्ञात तत्वों पर मुकदमा दर्ज
केदारनाथ यात्रा के बीच धाम क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस
डीके शिवकुमार ने दिया बड़ा संकेत, कहा सिर्फ ताजी हवा के लिए नहीं आया दिल्ली
कर्नाटक की सियासत में हलचल के बीच उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार का दिल्ली दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है। उन्होंने शीर्ष नेताओं से मुलाकात की पुष्टि तो की, लेकिन बातचीत का विवरण साझा करने से साफ इनकार कर दिया। दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत करते हुए शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की है, लेकिन वे इन बैठकों का विवरण सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, मैं अपना काम करता रहूंगा, लेकिन मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैं किन-किन नेताओं से मिला हूं।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में ‘हॉलिडे घोटाला’ का खुलासा: 67.60 करोड़ के फंड में अनियमितता का आरोप
छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में कथित “हॉलिडे घोटाले” का खुलासा जांच एजेंसियों (ACB और EOW) की जांच के दौरान हुआ है। आरोप है कि शनिवार-रविवार और त्योहारों के नाम पर ओवरटाइम और बोनस भुगतान में करीब 67.60 करोड़ रुपये की अनियमितता की गई। इसमें लगभग 3000 कर्मचारियों के नाम पर फर्जी या गलत भुगतान दिखाकर राशि का दुरुपयोग किए जाने का दावा है। रिपोर्ट के अनुसार करीब 50 करोड़ रुपये छुट्टी के दिन काम के नाम पर और 17.60 करोड़ रुपये बोनस के रूप में दर्ज किए गए थे, जिन्हें कथित रूप से वास्तविक कर्मचारियों तक पहुंचाने के बजाय कुछ अधिकारियों द्वारा हेरफेर कर बांट लिया गया। जांच अभी जारी है और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।
ग्लैमर
ननद भौजाई का स्वैग : ब्लैक ब्यूटी सारा और वेलवेट क्वीन सानिया तेंदुलकर की ग्लैमरस जोड़ी ने लूटी महफिल
GQ मोस्ट इनफ्लुएंशियल यंग इंडियन अवॉर्ड 2026 में सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा और बहू सानिया चंडोक ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया। ब्लैक और वेलवेट लुक में दोनों ने ऐसा ग्लैमर बिखेरा कि हीरोइन्स भी फीकी नजर आईं। दोनों का लुक एक-दूसरे को परफेक्टली कॉम्प्लिमेंट करता दिखा—एक तरफ सारा का मिनिमल और स्ट्रॉन्ग स्टाइल, तो दूसरी तरफ सानिया का सॉफ्ट और रिच फैशन। यही वजह रही कि रेड कार्पेट पर दोनों की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चा में रही।
छत्तीसगढ़
महिला आरक्षण : 30 अप्रैल को विशेष सत्र, कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाएगी साय सरकार
छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल को बुलाया गया है। महिला आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा के साथ सरकार कांग्रेस के रुख के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पेश करेगी, जिससे सियासी तापमान बढ़ने के आसार हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पहले ही संकेत दे चुके हैं कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर विपक्ष, खासकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के रुख के खिलाफ सरकार निंदा प्रस्ताव लाएगी। माना जा रहा है कि इस प्रस्ताव के जरिए भाजपा कांग्रेस पर महिलाओं के अधिकारों को लेकर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाएगी।
देश
मीना का तेल खजाना : कूटनीति का नया खेल, भारत-चीन करीब, ट्रंप के बयान से बढ़ी वैश्विक हलचल
अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट में बाधा के बीच भारत ने MENA क्षेत्र के ऊर्जा संसाधनों पर फोकस बढ़ाया है। इसी दौरान भारत-चीन की अहम मुलाकात और ट्रंप के विवादित बयान ने वैश्विक राजनीति को और गर्मा दिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, चीन के मिडिल ईस्ट मामलों के विशेष दूत झाई जुन ने भारत की सचिव (दक्षिण) डॉ. नीना मल्होत्रा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने MENA क्षेत्र की ताजा परिस्थितियों और आपसी सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। यह संकेत देता है कि वैश्विक तनाव के बीच भारत और चीन व्यावहारिक कूटनीति के जरिए साझा हितों को साधने की कोशिश कर रहे हैं।