"महाराष्ट्र" के लिए 222 परिणाम मिले
रायपुर
45 करोड़ के निवेश और ब्लैक मनी को नोट में बदलने के नाम पर 1.13 करोड़ की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह की दो महिलाएं गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने 45 करोड़ रुपये के निवेश और केमिकल से ब्लैक मनी को असली नोट में बदलने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने नागपुर से दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले 15 साल से इस तरह की जालसाजी में सक्रिय थीं।
यात्रा
वादियों का जादू : इस मानसून महाबलेश्वर की यात्रा और आसपास की 5 सबसे खास जगहें
महाराष्ट्र के महाबलेश्वर में प्रकृति, इतिहास और रोमांच का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां के आसपास पंचगनी, प्रतापगढ़ किला, तपोला, लिंगमाला वॉटरफॉल और वेन्ना लेक जैसी खूबसूरत जगहें पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। हरे-भरे पहाड़, झरने, झीलें और ऐतिहासिक स्थल महाबलेश्वर की यात्रा को यादगार बना देते हैं।
रायपुर
करोड़ की ठगी : 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर फरार हुए शातिर, रायपुर पुलिस जांच में जुटी
रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में फर्म संचालक से 1.13 करोड़ रुपये ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 45 करोड़ रुपये के नकली नोट देने का झांसा देकर रकम ले ली और फरार हो गए। पुलिस होटल सीसीटीवी, कॉल डिटेल और बैंक लेन-देन की जांच कर संभावित नकली नोट गिरोह का पता लगा रही है।
क्रिकेट
टी20 में कमाल : 85 रन के स्कोर का बचाव कर गयाना ने रचा इतिहास, फाइनल में जीत
ग्लोबल सुपर लीग फाइनल में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने रोमांचक मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्नस को 6 रन से हराकर खिताब जीत लिया। गयाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 85 रन बनाए, लेकिन उसके गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैन फ्रांसिस्को की पूरी टीम को 79 रन पर समेट दिया। ड्वेन प्रीटोरियस, मोहम्मद नबी और इमरान ताहिर की घातक गेंदबाजी ने टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई।
रायपुर संभाग
पीएमश्री योजना : पुणे में होने वाली राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए रायपुर जिले के 11 शिक्षकों का चयन
रायपुर जिले के 11 पीएमश्री शिक्षकों का चयन पुणे स्थित IISER में 3 से 6 अगस्त तक आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला के लिए हुआ है। प्रशिक्षण में आधुनिक शिक्षण तकनीकों, विज्ञान आधारित नवाचार और गतिविधि-आधारित शिक्षा पर विशेष फोकस रहेगा।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल के बाद अब CJP प्रमुख ने भी मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा
जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।
क्रिकेट
फैसला : अजिंक्य रहाणे ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट का मैदान, बोले- हर चीज का एक अंत होता है
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर, परिवार, बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल फ्रेंचाइजी का धन्यवाद किया।
रायपुर
सोने का लालच पड़ा भारी : रायपुर के तीन लोगों से लाखों ठगे, अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा
रायपुर में पुराने सोने का झांसा देकर 22.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी पहले असली सोने का टुकड़ा दिखाकर पीड़ितों का भरोसा जीतते थे और बाद में पीतल के नकली हार बेचकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड शंभू राय समेत तीन आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नकदी, नकली आभूषण और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
राष्ट्रीय
डबल मनी मामला : मास्टरमाइंड सोमेंद्र की दो लक्जरी कारें जब्त, हिरासत में लिए गए संदिधों से SIT की पूछताछ जारी
डबल मनी प्रकरण में SIT ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सोमेंद्र कंकरायने की दो लग्जरी गाड़ियां टाटा हैरियर और टोयोटा इनोवा जब्त की हैं। हैरियर ग्वालियर और इनोवा महाराष्ट्र के गोंदिया से बरामद हुई। SIT अब वाहन मालिकों और उनसे जुड़े लोगों से पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
रायपुर
खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी
रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 70 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में कारोबारी का रसोइया महेंद्र कुमार यादव मास्टरमाइंड निकला, जिसे उसके साथी के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 70 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
जगदलपुर (बस्तर)
शिकार पर लगाम : इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स
बस्तर के वन्यजीवों को शिकारियों और तस्करों से बचाने के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना ने संयुक्त रणनीति बनाई है। बीजापुर में हुई बैठक के बाद तीनों राज्यों की ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया गया है, जो सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
दुर्ग संभाग
ऑनलाइन फॉरेक्स निवेश विवाद : लॉन्ग एशिया प्लेटफॉर्म पर ठगी का आरोप, निवेशकों ने डोंगरगढ़ में किया हंगामा
डोंगरगढ़ में लॉन्ग एशिया नामक फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अरबों रुपये की कथित ठगी का आरोप लगाते हुए देश के 10 राज्यों से आए 100 से अधिक निवेशकों ने प्रदर्शन किया। निवेशकों का दावा है कि फरवरी 2026 से निकासी बंद होने के कारण उनकी रकम फंस गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई और कानूनी प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी। फिलहाल मामले में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।