"सुरक्षा बल" के लिए 195 परिणाम मिले
रायपुर
भारतीय सेना में बनेगी बस्तर रेजिमेंट? रक्षा मंत्रालय ने शुरू की प्रस्ताव की समीक्षा
छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के युवाओं को भारतीय सेना में विशेष पहचान दिलाने की पहल तेज हो गई है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रस्ताव पर रक्षा मंत्रालय ने ‘बस्तर रेजिमेंट’ के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे युवाओं के रोजगार और क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
नारायणपुर
बैठक : सीमावर्ती इलाकों की सुरक्षा पर मंथन, CG-महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों ने बनाई संयुक्त योजना
नारायणपुर में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा व्यवस्था, नक्सल गतिविधियों पर नियंत्रण और संयुक्त अभियानों को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान और दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल बढ़ाने पर जोर दिया।
रायपुर
खुलासा : घर का रसोइया ही निकला चोर, 70 लाख की चोरी का सामान बरामद, नागपुर से गिरफ्तारी
रायपुर के मोवा स्थित कोयला कारोबारी पंकज अग्रवाल के घर हुई 70 लाख रुपए की चोरी का पुलिस ने 12 घंटे में खुलासा कर दिया है। मामले में कारोबारी का रसोइया महेंद्र कुमार यादव मास्टरमाइंड निकला, जिसे उसके साथी के साथ नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 51.50 लाख रुपए नकद, सोने-चांदी के जेवर समेत करीब 70 लाख रुपए का सामान बरामद किया है।
विदेश
मुज़फ़्फ़राबाद की ओर फिर बढ़ेंगे कदम : PoK में 26-27 जुलाई को महाजाम, इस्लामाबाद के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरी जनता
PoK में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) ने 26-27 जुलाई को बंद और मुज़फ़्फ़राबाद लॉन्ग मार्च का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि आंदोलन शांतिपूर्ण रहेगा, जबकि पिछले प्रदर्शनों में हुई झड़पों को देखते हुए पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
दुर्ग
आरोपी ने किया सरेंडर : रेलवे टिकट दलाली मामले का फरार आरोपी 15 साल बाद लौटा भारत
रेलवे टिकट दलाली के 22 साल पुराने मामले में फरार आरोपी तिजेंदर सिंह उर्फ टिंकू ने विशेष रेलवे न्यायालय रायपुर में सरेंडर कर दिया। आरोपी पिछले 15 वर्षों से दुबई में ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। आरपीएफ की लगातार कार्रवाई और परिवार के माध्यम से समझाइश के बाद वह भारत लौटा।
रायपुर
टिकट चेकिंग अभियान : भाटापारा में 212 यात्री पकड़े गए, रेलवे को ₹1.53 लाख का राजस्व
भाटापारा रेलवे स्टेशन पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल ने विशेष फोर्ट्रेस टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 212 यात्रियों पर कार्रवाई की। बिना टिकट, अनियमित टिकट और अतिरिक्त सामान के मामलों में कुल ₹1.53 लाख से अधिक जुर्माना वसूला गया। रेलवे ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर यात्रा करने और नियमों का पालन करने की अपील की।
रायपुर
दुर्ग स्टेशन हादसा : चलती ट्रेन पकड़ना पड़ा भारी, प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिरकर एरिया मैनेजर की मौत
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती सुपरफास्ट ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान 58 वर्षीय ओरिएंटल इंश्योरेंस के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गए। हादसे में उनका पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव से उनकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे ने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने-उतरने से बचने की अपील दोहराई।
बीजापुर
ठिकानों पर छिपेमारी : बीजापुर में माओवादियों के 6 गुप्त डंप ध्वस्त, IED बनाने का जखीरा बरामद
बीजापुर के पीड़िया-हिरमगुंडा जंगल में सुरक्षा बलों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान माओवादियों के छह गुप्त डंप नष्ट किए। कार्रवाई में आईईडी विस्फोटक, डिटोनेटर, कॉर्डेक्स वायर, गन पाउडर और रेडियो सेट समेत बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद हुई।
राष्ट्रीय
सीजेपी संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में , सौरव दास का बड़ा दावा
सीजेपी के संसद चलो मार्च के दौरान संस्थापक अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया। प्रवक्ता सौरव दास ने सांसदों से सड़कों पर उतरने की अपील की।
राष्ट्रीय
संसद भवन के पास प्रदर्शन : पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, सपा सांसद हिरासत में
संसद भवन के पास प्रदर्शनकारियों के पहुंचने पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। डिंपल यादव समेत कई सपा सांसद हिरासत में लिए गए।
बस्तर संभाग
बड़ा अवसर : बस्तर फाइटर्स में 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी, स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
बस्तर संभाग के युवाओं को रोजगार और सुरक्षा व्यवस्था से जोड़ने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने बस्तर फाइटर्स के 5,800 पदों पर भर्ती को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।
नारायणपुर
नक्सलियों की साजिश नाकाम : कदेर जंगल से 7 बंदूकें, गोला-बारूद और नक्सली सामग्री बरामद
नारायणपुर जिले के सोनपुर क्षेत्र में स्थित कदेर के जंगलों से सुरक्षाबलों (BSF की 133वीं वाहिनी) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान, नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों, गोला-बारूद और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।