"छत्तीसगढ़" के लिए 2472 परिणाम मिले
कांकेर (उत्तर बस्तर)
मनरेगा घोटाला : पूर्व CEO समेत 8 अधिकारियों पर कार्रवाई, 18 साल बाद EOW ने दाखिल की 6000 पन्नों की चार्जशीट
कांकेर में मनरेगा योजना से जुड़ी वित्तीय अनियमितता के 18 साल पुराने मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व CEO समेत 8 अधिकारियों के खिलाफ विशेष अदालत में 6000 पन्नों की चार्जशीट पेश की गई है। जांच में करीब 1.69 करोड़ रुपये की शासकीय राशि के दुरुपयोग और नियमों के उल्लंघन का आरोप सामने आया है। मामले में केंद्रीकृत खरीदी प्रक्रिया को नियम विरुद्ध बताया गया है।
रायपुर
मौसम अपडेट : बारिश का दौर जारी, किसानों के लिए उम्मीद और चुनौती दोनों
छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। IMD ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। बारिश से किसानों को राहत मिली है, लेकिन ज्यादा बारिश से जलभराव और फसलों को नुकसान की आशंका भी बनी हुई है।
महासमुंद
महासमुंद : गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग, 4.64 लाख हस्ताक्षरों के साथ कलेक्टोरेट में सौंपा ज्ञापन
महासमुंद में गौ सेवा आह्वान समिति ने रैली निकालकर कलेक्टोरेट पहुंच ज्ञापन सौंपा। समिति ने गौ माता को राज्य माता घोषित करने, राष्ट्रमाता के सम्मान के लिए केंद्र को अनुशंसा भेजने सहित कई मांगें रखीं। अभियान के तहत 4 लाख 64 हजार हस्ताक्षर भी सौंपे गए।
महासमुंद
महासमुंद में 29 जुलाई को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 559 पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
महासमुंद में 29 जुलाई को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होगा। शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित इस मेले में छह निजी कंपनियां 10वीं, 12वीं, आईटीआई और स्नातक पास युवाओं के लिए 559 पदों पर भर्ती करेंगी।
धमतरी
तेज रफ्तार ने ली जान : धमतरी में रेलिंग से टकराई बाइक, युवक की मौके पर मौत
धमतरी के कुरूद-विशाखापट्टनम मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई, जिससे सारंगपुरी निवासी 50 वर्षीय भुनेश्वर सिंह दिवाकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
रायपुर
महाआंदोलन : स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन, रोजगार सुरक्षा को लेकर सरकार घिरी
स्मार्ट बिजली मीटर के विरोध में प्रदेशभर में प्रदर्शन तेज हो गया है। राजधानी रायपुर में मीटर रीडरों ने सीएसईबी मुख्यालय का घेराव किया, जबकि कांग्रेस ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। मीटर रीडरों का कहना है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था से उनका रोजगार खतरे में है। उन्होंने वैकल्पिक रोजगार, लंबित मानदेय का भुगतान और पूरे प्रदेश में समान कार्य व भुगतान नीति लागू करने की मांग की है।
रायपुर
नौकरी पर संकट : समग्र शिक्षा में प्रशिक्षकों की चिंता, नई एजेंसी से नौकरी जाने का डर
समग्र शिक्षा योजना के तहत कार्यरत व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने री-टेंडरिंग प्रक्रिया के कारण नौकरी पर संकट और दो महीने के लंबित वेतन का मुद्दा उठाया है। प्रशिक्षकों ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर हस्तक्षेप की मांग की। वहीं समग्र शिक्षा आयुक्त किरण कौशल ने कहा कि वे निजी एजेंसी के कर्मचारी हैं, लेकिन वेतन संबंधी शिकायतों की जांच कराई जाएगी और पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा गया है।
जगदलपुर (बस्तर)
शिकार पर लगाम : इंद्रावती टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स
बस्तर के वन्यजीवों को शिकारियों और तस्करों से बचाने के लिए छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना ने संयुक्त रणनीति बनाई है। बीजापुर में हुई बैठक के बाद तीनों राज्यों की ज्वाइंट टास्क फोर्स गठित करने का फैसला लिया गया है, जो सीमावर्ती जंगलों में संयुक्त गश्त कर वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
दुर्ग
AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक मौत मामला : गुरुग्राम डबल डेथ केस में नया मोड़, परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल
भिलाई निवासी AI इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक और उनकी सहकर्मी इशाका की मौत के मामले में परिवार ने निष्पक्ष जांच की मांग की है। पिता का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले श्रेष्ठ को दोषी ठहराना गलत है। परिवार पोस्टमार्टम, फोरेंसिक और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहा है।
रायपुर
अनुज शर्मा ट्रोलिंग केस : हाईकोर्ट ने मॉर्फ फोटो-वीडियो हटाने का दिया आदेश
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने विधायक और अभिनेता अनुज शर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे कथित ट्रोलिंग अभियान को गंभीर मानते हुए उनके और उनके परिवार से जुड़े मॉर्फ फोटो, एडिटेड वीडियो, अश्लील टिप्पणियां और अन्य आपत्तिजनक कंटेंट को तत्काल हटाने का अंतरिम आदेश दिया है। अदालत ने संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, अकाउंट संचालकों और कंटेंट क्रिएटर्स को नोटिस जारी कर जवाब भी तलब किया है।
दुर्ग
AI का दुरुपयोग : इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख मांगने वाला गिरफ्तार
दुर्ग में AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर एक महिला को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला की एडिटेड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की और पति की हत्या व तलाक के लिए भी दबाव बनाया। शिकायत के बाद छावनी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल व डिजिटल साक्ष्य जब्त कर उसे जेल भेज दिया।
रायपुर
CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार
CGPSC-2021 भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गई है। ED ने 47 लाख रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की है, जबकि CBI पहले ही 29 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियों को 500 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार की आशंका है और 12 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं जांच के दायरे में हैं।