"रायपुर" के लिए 1641 परिणाम मिले
रायपुर संभाग
गोढ़ी में ड्रोन से दवा छिड़काव का लाइव डेमो : नई तकनीक देखने खेत पहुंचे सैकड़ों किसान, खेती होगी आसान
आरंग के गोढ़ी में सहकारिता सप्ताह के तहत ड्रोन से कीटनाशक छिड़काव का लाइव प्रदर्शन किया गया। किसानों को आधुनिक तकनीक के फायदे बताए गए। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के कलाकारों के लिए मौका : संस्कृति विभाग ने मांगे आवेदन, वार्षिक आयोजनों में मिलेगा प्रदर्शन का मंच; 15 जुलाई अंतिम तिथि
छत्तीसगढ़ संस्कृति एवं राजभाषा संचालनालय ने वर्ष 2026-27 के वार्षिक सांस्कृतिक आयोजनों के लिए कलाकारों और सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक कलाकार 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर राज्य स्तरीय मंचों पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़
बड़ी राहत : छत्तीसगढ़ में सस्ता हुआ कमर्शियल LPG सिलेंडर, 19 किलो सिलेंडर के दाम में ₹183.50 की कटौती
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती की है। रायपुर में अब यह सिलेंडर 3,163 रुपये में मिलेगा। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
रायपुर
फैक्ट्री में करंट से मजदूर की मौत : 2 साथी झुलसे, मुआवजे की मांग पर गेट के सामने धरने पर बैठे परिजन और ग्रामीण
धरसींवा क्षेत्र स्थित जरौदा की नूतन इस्पात फैक्ट्री में करंट लगने से एक मजदूर अनिल यादव की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण फैक्ट्री गेट पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिवार को 40 लाख रुपये मुआवजा और बच्चों के भविष्य की जिम्मेदारी लेने की मांग की।
गाइए और छा जाइए
गाइए और छा जाइए : ग्रैंड फिनाले 5 जुलाई को, सुरों के सबसे बड़े मुकाबले का इंतजार
कीर्तिमान मीडिया का सिंगिंग रियलिटी शो गाइए और छा जाइए अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। 108 प्रतिभागियों के बीच हुए मुकाबले के बाद अब ग्रैंड फिनाले 5 जुलाई 2026 को सुबह 7 बजे कीर्तिमान मीडिया के फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होगा। प्रोफेशनल मंच और शानदार प्रस्तुतियों से सजे इस शो ने प्रदेश की उभरती गायन प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सफल प्रयास किया है।
छत्तीसगढ़
हनीट्रैप का जाल : शराब पिलाकर खींचीं आपत्तिजनक तस्वीरें, 6 महीने तक युवक से 2.17 लाख रुपए की उगाही
रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में हनीट्रैप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दो महिलाओं ने नशीली शराब पिलाकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींचीं और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर छह महीने में 2.17 लाख रुपये वसूल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रायपुर संभाग
ठगी : एक होटल में मेहमान बनकर आया शातिर, लाखों का बिल और लैपटॉप लेकर हुआ फरार
रायपुर के होटल हयात में ठहरे एक व्यक्ति ने होटल प्रबंधन का भरोसा जीतकर करीब 2 लाख रुपये की ठगी कर दी। आरोपी 63,755 रुपये का होटल बिल और करीब 1.48 लाख रुपये का किराये का लैपटॉप लेकर फरार हो गया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।
रायपुर
सुरक्षा में बड़ी चूक : प्लेटफॉर्म पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई कार
रायपुर रेलवे स्टेशन पर एक इनोवा कार के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पार कर रेलवे ट्रैक तक पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद RPF ने चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। इस घटना ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिबंधित क्षेत्र में वाहन की एंट्री को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शिक्षा
एडमिशन पर उठे सवाल : कम अंक वाले छात्रों को नहीं मिल रहा सरकारी स्कूलों में प्रवेश
10वीं एवं 12वीं का रिजल्ट खराब होने के डर से कुछ सरकारी स्कूलों द्वारा दूसरे स्कूल के कम अंक वाले बच्चों को प्रवेश नहीं दिए जाने की शिकायतें मिली है। इसको लेकर मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र लिखा गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं के नतीजे कई स्कूलों में कमजोर आए हैं। खराब नतीजों को लेकर उच्चाधिकारी नाराज हैं।
दुर्ग
बड़ी कार्रवाई : 5.189 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस का बड़ा प्रहार
दुर्ग पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए 5.189 किलोग्राम अवैध गांजा की तस्करी कर रहे रायपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल समेत कुल 2.80 लाख रुपये की सामग्री जब्त की।
छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार हर बार दुष्कर्म नहीं
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अहम फैसले में कहा है कि लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले वयस्कों के बीच बने शारीरिक संबंध सामान्यतः सहमति पर आधारित माने जाएंगे। केवल बाद में शादी से इनकार करने के आधार पर दुष्कर्म का मामला नहीं बनता।
रायपुर
प्रशासनिक फेरबदल : आदिम जाति विकास विभाग में 33 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई जिलों के जनपद CEO
छत्तीसगढ़ सरकार ने आदिम जाति विकास विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 33 अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अधिकारियों को 15 दिनों के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।