"अंतिम संस्कार" के लिए 73 परिणाम मिले
रायपुर
CG News: बेटे का अंतिम संस्कार किया, 17 दिन बाद जिंदा लौटा, आखिर किसका था वह शव
CG News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में परिवार ने लापता बेटे मोतीलाल विश्वकर्मा को मृत समझकर अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन 17 दिन बाद वह धमतरी में जिंदा मिला।
राष्ट्रीय
Indore News: चार बेटों ने नहीं निभाया मां का फर्ज, समाजसेवियों ने कराया अंतिम संस्कार
Indore News: एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद चारों बेटों के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लता बाई ने अपनी जमा पूंजी से फ्लैट खरीदा था, लेकिन बाद में उन्हें घर से बाहर कर दिया गया। वृद्धाश्रम में रह रही लता बाई की मौत के बाद समाजसेवी संस्था के सदस्यों ने आगे आकर उनका अंतिम संस्कार कराया।
राष्ट्रीय
Panna News: पक्का श्मशान घाट नहीं होने से बढ़ी परेशानी, बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार
Panna News: पन्ना जिले की ग्राम पंचायत खोरा के मजरा दानीपुरवा से सरकारी विकास और प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीर सामने आई है। गांव में अब तक पक्का श्मशान घाट नहीं बन पाया है। इसका खामियाजा ग्रामीणों को एक परिवार के अंतिम संस्कार के दौरान उठाना पड़ा।
राष्ट्रीय
Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू
Nepal Flood: 26 अगस्त की भीषण बाढ़ के बाद 800 से अधिक लोगों की मौत और 2500 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। प्रभावित इलाकों में सड़ते शवों से संक्रमण का खतरा बढ़ने पर प्रशासन ने अज्ञात शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू किया है। भारत ने राहत और फॉरेंसिक सहायता के लिए 19 विशेषज्ञों की टीम भेजी है।
बिलासपुर
बिलासपुर मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर विवाद, निगम कर्मचारी हटाई गई
यह मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम का है। जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को कुदुदंड क्षेत्र में रहने वाले एक परिवार के पालतू कुत्ते की मौत हो गई थी। परिवार का कहना था कि वह उनके लिए परिवार के सदस्य जैसा था, इसलिए उन्होंने भावनात्मक जुड़ाव के चलते हिंदू रीति-रिवाज से उसका अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।
रायपुर संभाग
धमतरी में शव दफनाने को लेकर विवाद, ग्रामीणों के विरोध के बाद हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार
धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में महिला के शव दफनाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ग्रामीणों के विरोध के बाद प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली, जिसके बाद परिवार ने हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करने पर सहमति जताई।
बिलासपुर
मुक्तिधाम में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार पर विवाद, लोगों ने जताई आपत्ति
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पालतू कुत्ते के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। एक परिवार ने अपने डॉग को परिवार का सदस्य मानते हुए तोरवा मुक्तिधाम में हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम विदाई दी, जिसका स्थानीय लोगों और संगठनों ने विरोध किया। पार्षद की शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।
राष्ट्रीय
बदहाल : विकास के दावों की खुली पोल, अंतिम संस्कार के लिए दलदल से गुजरे ग्रामीण
गांव में दो बुजुर्गों की मौत के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए दलदल और कीचड़ भरे रास्ते से मुक्तिधाम तक जाना पड़ा। वर्षों से पक्की सड़क की मांग के बावजूद सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से जल्द समाधान की मांग की है, जबकि जनपद सीईओ ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
राष्ट्रीय
रिश्तों का अंत : लव मैरिज से नाराज परिवार ने बेटी को माना मृत, तस्वीर का किया अंतिम संस्कार
उज्जैन जिले के खाचरौद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज से नाराज परिवार ने अपनी बेटी कोमल प्रजापत से सभी रिश्ते खत्म करने का ऐलान कर दिया। परिजनों ने बेटी की तस्वीर का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार रस्में निभाईं। परिवार का कहना है कि बेटी ने उनकी मर्जी के खिलाफ अंतरजातीय विवाह किया और पुलिस के सामने भी परिवार को पहचानने से इनकार कर दिया, जिससे वे आहत हुए।
राष्ट्रीय
खामेनेई को अंतिम विदाई : अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारत, ईरान जाएगा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल होगा। भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तेहरान जाएंगे। वे वहां देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास न्योता मिला था, जिसके बाद इस उच्च स्तरीय दल को भेजने का फैसला हुआ।
दुर्ग
काल बनी खाई : भिलाई के हंसते-खेलते परिवार का सामूहिक अंतिम संस्कार, एक साथ उठीं चार अर्थियां तो रो पड़ा पूरा गांव
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में 29 मई को हुए एक भीषण सड़क हादसे में भिलाई के सॉफ्टवेयर इंजीनियर अरविंद चंद्राकर, उनकी पत्नी और दो बेटों सहित कुल 8 लोगों की मौत हो गई। कार करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जीपीएस लोकेशन के आधार पर प्रशासन ने कठिन रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को बाहर निकाला।
बालोद
Balod News: जंगल से शहर पहुंची चीतल कुत्ताें ने किया हमला, गर्भवती शावक की मौत
Balod News: दल्लीराजहरा में आवारा कुत्तों के हमले से घायल गर्भवती चीतल की मौत हो गई। वन विभाग की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची लेकिन बचाया नहीं जा सका।