"अंतिम संस्कार" के लिए 73 परिणाम मिले
राष्ट्रीय
Delhi School Student Death: परिवार ने किया दावा किताब ना लाने पर बच्चों को किया था प्रताड़ित
Delhi School Student Death: मयूर विहार में कक्षा 7 की छात्रा अवनी की मौत के बाद परिवार ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का दावा है कि किताब नहीं लाने पर बच्ची को धूप में खड़ा किया गया और बाथरूम में बंद किया गया। वहीं, पुलिस के मुताबिक अवनी को पहले से मिर्गी के दौरे पड़ते थे और 22 अगस्त को स्कूल में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ी थी।
राष्ट्रीय
Nepal Flood: तबाही के बीच जलविद्युत सुरंगों में जिंदगी और मौत की जंग, रेस्क्यू में जुटीं अंतरराष्ट्रीय टीमें
Nepal Flood: भीषण बाढ़ और भूस्खलन के बाद बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। विभिन्न हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में 933 से अधिक मजदूर और इंजीनियर फंसे बताए जा रहे हैं। सेना और अंतरराष्ट्रीय बचाव दल राहत एवं रेस्क्यू अभियान में जुटे हैं।
फिल्में
Kuku Kohli Death: फिल्म फूल और कांटे के डायरेक्टर कुकू कोहली का निधन, 77 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Kuku Kohli Death: मशहूर फिल्ममेकर कुकू कोहली का 77 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उन्होंने 1991 की फिल्म ‘फूल और कांटे’ से निर्देशन की शुरुआत की थी, जिससे अजय देवगन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
राज्य सरकार
National Eye Donation Fortnight: कबीरधाम में नेत्रदान को लेकर जागरूकता अभियान
National Eye Donation Fortnight: कबीरधाम जिले में 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक 41वां राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान नेत्रदान के महत्व को लेकर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को मरणोपरांत नेत्रदान का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि एक व्यक्ति की आंखों से प्राप्त कॉर्निया दो जरूरतमंद लोगों को दृष्टि दे सकता है।
राज्य सरकार
चमोली सुरंग हादसे में कोंडागांव के 4 श्रमिकों की मौत, CM साय ने दी आर्थिक सहायता
उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग में पानी भरने की घटना में कोंडागांव जिले के चार श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि दो श्रमिक घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये और घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर कोंडागांव लाए गए, जहां परिजनों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया।
राष्ट्रीय
बंदी सिंहों की रिहाई को लेकर पंजाब बंद, कई जिलों में स्कूल बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
बंदी सिंहों की रिहाई और जगतार सिंह हवारा की पैरोल की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त को पंजाब बंद बुलाया। शुरुआती घंटों में बंद का मिला-जुला असर रहा। आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है, जबकि संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाई गई है।
रायपुर
असम में ड्यूटी के बाद लापता BSF जवान की मौत, गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई
असम में तैनात बीएसएफ जवान कमलेश केरकेट्टा की मौत हो गई। नाइट ड्यूटी के बाद कैंप से लापता हुए जवान का शव करीब एक किलोमीटर दूर मिला। गृह ग्राम कपाटबहरी में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।
राष्ट्रीय
कब्रिस्तान से लौटते ही बवाल : अतीक के बेटे उमर के काफिले की 30 गाड़ियों ने तोड़ा टोल, कर्मचारियों को रौंदने का प्रयास
अतीक अहमद के बेटे अबान के अंतिम संस्कार के बाद लौटते समय नवाबगंज टोल प्लाजा पर कथित हंगामे का मामला सामने आया है। पुलिस ने 30 से ज्यादा गाड़ियों के चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप है कि काफिले में शामिल वाहनों ने टोल बैरियर तोड़ा, कर्मचारियों से अभद्रता की और बिना शुल्क दिए निकल गए।
राष्ट्रीय
जर्जर सड़क: नांदनी गांव में रास्ता बनी मुसीबत, दलदल से होकर गुजरी अंतिम यात्रा
नांदनी में मुक्तिधाम तक पक्की सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को एक महिला की अंतिम यात्रा घुटनों तक भरे कीचड़ और दलदली रास्ते से निकाली गई, जहां लोगों ने शव को कंधों पर उठाकर मुक्तिधाम तक पहुंचाया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से मांग के बावजूद सड़क निर्माण नहीं हुआ है। पंचायत ने रास्ते के सीमांकन और निर्माण के लिए एसडीएम को पत्र भेजने की बात कही है।
जशपुर
मां की हत्या : आंगनबाड़ी भवन के पास बालू में दफनाया शव, बेटा समेत 3 गिरफ्तार
जशपुर जिले के बंदरचुआं गांव में हुए हरावती बाई हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जांच में सामने आया कि मृतका के बेटे भूषण राम ने अपनी प्रेमिका और एक अन्य महिला के साथ मिलकर मां की हत्या की थी। आरोपियों ने शव को निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन के पास बालू के ढेर में छिपा दिया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
प्रेम विवाह का दर्दनाक अंजाम : मौत के बाद भी नहीं मिला परिवार का सहारा
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में प्रेम विवाह करने के कारण सामाजिक बहिष्कार झेल रही एक महिला की मौत के बाद भी परिजन और समाज अंतिम संस्कार के लिए आगे नहीं आए। मामले की जानकारी मिलने पर नगर निगम की महापौर मंजूषा भगत ने पहल करते हुए अंतिम संस्कार की पूरी व्यवस्था कराई और महिला को सम्मानजनक अंतिम विदाई दिलाई। यह घटना सामाजिक सोच और मानवता को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
महासमुंद
सिटी बस की टक्कर से घायल बैंककर्मी की मौत : 14 दिन तक जिंदगी की जंग लड़ता रहा, इलाज के दौरान तोड़ा दम
रायपुर में सिटी बस की टक्कर से घायल महासमुंद के 26 वर्षीय बैंककर्मी यशवंत झुलपे की 14 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 7 जुलाई को ड्यूटी से लौटते समय हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 22 जुलाई को महासमुंद में किया जाएगा।