"आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई" के लिए 18 परिणाम मिले
जशपुर
Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
Chhattisgarh Crime: जशपुर में 9 से 10 माह के बच्चे की 1.80 लाख रुपए में खरीद-फरोख्त का मामला सामने आया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से बच्चे को सकुशल बरामद कर मां समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
कबीरधाम
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप
Kawardha News: कबीरधाम जिले के नरोधी गांव से एक महिला को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में 26 वर्षीय लीला पाली गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला ने अपने ससुर रूप सिंह पाली और सास कुंती पाली पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
बिलासपुर
Theft Case: निलंबित आरक्षक निकला घर में चोरी का मास्टरमाइंड, दो दोस्तों के साथ गिरफ्तार
Theft Case: बिलासपुर के सकरी में घर से करीब 6 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने निलंबित आरक्षक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बेटे की भूमिका सामने आई, जिसके बाद चोरी का सामान और वारदात में इस्तेमाल बुलेट बाइक बरामद की गई।
धमतरी
Animal Smuggling Case: मवेशियों से भरी 2 पिकअप जब्त, 12 मवेशी बरामद
Animal Smuggling Case: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो पिकअप वाहनों से 12 मवेशियों को बरामद किया है। एक पिकअप डाभा-दोनर मार्ग पर पलटी मिली, जबकि दूसरी में भी मवेशी भरे हुए थे। मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महासमुंद
जमीन के नाम पर 12 लाख की ठगी : 19 एकड़ का झांसा देकर बेची किसी और को संपत्ति, 2 के खिलाफ मामला दर्ज
महासमुंद के कोमाखान क्षेत्र में 19 एकड़ कृषि भूमि का सौदा कर रायपुर के एक डॉक्टर से करीब 12.63 लाख रुपये लेने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, बाद में पता चला कि विक्रेता के हिस्से में केवल 3 एकड़ जमीन थी और उसे भी कथित तौर पर किसी अन्य व्यक्ति के नाम रजिस्ट्री कर दिया गया। रकम वापस नहीं मिलने पर डॉक्टर ने दो लोगों के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राष्ट्रीय
जयपुर में CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका के साथ मारपीट, स्कूल निरीक्षण पर ग्रामीणों ने जताया विरोध
जयपुर के रामपुरा-कंवरपुरा गांव में सरकारी स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची CJP टीम का ग्रामीणों ने विरोध किया। विवाद बढ़ने पर धरना शुरू हो गया। CJP प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मारपीट, पथराव और गाड़ियों के शीशे तोड़े जाने के आरोप लगाए हैं।
महासमुंद
बागबाहरा में दिनदहाड़े घर में घुसे दो बदमाश, महिला के हाथ-मुंह बांधकर की लूटपाट
बागबाहरा के वार्ड नंबर 09 कर्रापारा में दो अज्ञात बदमाशों ने घर में अकेली महिला को दुपट्टे से बांधकर चाकू की नोक पर लूट की। आरोपी सोने का लॉकेट, चांदी का कंगन और कार की चाबी लेकर फरार हो गए।
सूरजपुर
सूरजपुर में भाई के विवाद का बदला लेने पहुंचा युवक, चाकू और नकली बंदूक के साथ गिरफ्तार
सूरजपुर के रामानुजनगर थाना क्षेत्र में स्कूल विवाद का बदला लेने हथियार लेकर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चाकू और डराने के लिए रखा गया नकली हथियार बरामद हुआ है।
रायगढ़
कार्रवाई : शराब के लिए पैसे मांगकर गैरेज संचालक पर हमला करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत खरसिया पुलिस ने मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गैरेज संचालक और उसके साथियों से शराब पीने के लिए पैसे मांगने और विरोध करने पर लोहे के कड़े से हमला करने का आरोप है।
रायपुर
CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद ED ने भी कसी जांच की रफ्तार
CGPSC-2021 भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच अब मनी लॉन्ड्रिंग तक पहुंच गई है। ED ने 47 लाख रुपये के संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच शुरू की है, जबकि CBI पहले ही 29 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। जांच एजेंसियों को 500 करोड़ रुपये से अधिक के भ्रष्टाचार की आशंका है और 12 से ज्यादा भर्ती परीक्षाएं जांच के दायरे में हैं।
रायपुर
अपराध की रफ्तार : ई-रिक्शा चालक ने यात्री को लूटा, मजदूर से मोबाइल छीना; चाकूबाजी की घटनाएं भी बढ़ीं
राजधानी रायपुर में लूट, झपटमारी और चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती नजर आ रही हैं। तेलीबांधा में ई-रिक्शा चालक और उसके साथी ने यात्री को सुनसान जगह पर ले जाकर मोबाइल व बैग लूट लिया, जबकि टिकरापारा में मजदूर से मोबाइल और नकदी छीनी गई। इसके अलावा अलग-अलग इलाकों में चाकूबाजी के मामले भी सामने आए हैं, जिनमें पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
रायगढ़
रायगढ़ मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट का वीडियो वायरल, दो नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ के केलो नदी मरीन ड्राइव पर युवती से मारपीट और बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। मामले में मुख्य आरोपी युवती समेत दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया गया है। विवाद सेल्फी को लेकर शुरू हुआ था।