"गड़बड़ी की आशंका" के लिए 4 परिणाम मिले
रायपुर
Chhattisgarh Social Welfare Scam: CBI जांच पूरी, 40 करोड़ की धांधली में अधिकारियों पर जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
Chhattisgarh Social Welfare Scam: छत्तीसगढ़ समाज कल्याण विभाग से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले में CBI की जांच पूरी होने की जानकारी सामने आई है। 2004 से 2018 के बीच करीब 40 करोड़ रुपये की गड़बड़ी के साक्ष्य मिलने का दावा है। जांच एजेंसी अब संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल करने की तैयारी में है।
दंतेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
CISF Job Fraud: फर्जी दस्तावेजों से CISF में नौकरी पाने वाला आरोपी गिरफ्तार
CISF Job Fraud: दंतेवाड़ा में फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र के जरिए CISF में नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश निवासी सत्यम दीक्षित को राजस्थान के देवली से गिरफ्तार किया। दस्तावेज सत्यापन में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद कार्रवाई की गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
कबीरधाम
चिंता का माहौल : कस्तूरबा छात्रावास में 15 छात्राएं बीमार, भोजन व्यवस्था पर सवाल फूड पॉइजनिंग की आशंका
कबीरधाम जिले के पंडरिया स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में 15 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल पहुंचाया गया। प्रारंभिक जांच में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, जबकि स्वास्थ्य विभाग भोजन और अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रहा है।
रायपुर
बड़ा एक्शन : ऑक्सीटोसिन समेत 5 दवाएं अमानक घोषित, पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी!
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग और राज्य औषधि नियंत्रण विभाग ने अमानक दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है। CDSCO और DCGI की रिपोर्ट के आधार पर ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन समेत पांच दवाओं के विशेष बैच गुणवत्ता परीक्षण में फेल पाए गए हैं। विभाग ने सभी मेडिकल स्टोर्स, थोक विक्रेताओं और अस्पतालों को इन बैचों की बिक्री और उपयोग तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं।