"दमकल की टीम मौके" के लिए 6 परिणाम मिले
बलौदाबाज़ार
Chhattisgarh News: बलौदाबाजार में चलती ट्रक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
Chhattisgarh News: बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में दामाखेड़ा ओवरब्रिज के पास नेशनल हाईवे-130 पर मंगलवार तड़के चलती ट्रक में आग लग गई। चालक और परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। एक दिन पहले इसी मार्ग पर बस और खड़े ट्रक की टक्कर में पांच लोगों की मौत हुई थी और 14 यात्री घायल हुए थे।
रायपुर
भाठागांव में चलती बाइक बनी आग का गोला, युवक ने कूदकर बचाई जान
रायपुर के भाठागांव में चलती बाइक अचानक आग की चपेट में आ गई। युवक ने समय रहते बाइक रोककर खुद को सुरक्षित कर लिया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन बाइक पूरी तरह जल गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।
राष्ट्रीय
नहीं रूक रही लापरवाही : खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर भड़की आग, मची अफरातफरी
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज कोचिंग सेंटर में गुरुवार शाम आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बिल्डिंग के बाहर लगे साइनबोर्ड और बिजली के पैनल के पास लगी, जिसकी शुरुआती वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। समय रहते सभी छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
रायगढ़
भीषण आग : रायगढ़ में बैंक बना आग का गोला, घंटों की मशक्कत के बाद बुझीं लपटें
रायगढ़ जिले के लोईंग स्थित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक में रविवार रात अचानक आग लग गई। बैंक भवन से धुआं निकलता देख सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल कर्मियों ने करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
जगदलपुर (बस्तर)
भीषण आग : तेंदूपत्ता भंडारण पर फिर सवाल, बस्तर में सरकारी गोदाम आग से भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित सरकारी तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार को भीषण आग लग गई। आग की इस घटना में करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर राख हो गया। वन विभाग और दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, जबकि नुकसान का आकलन जारी है।
छत्तीसगढ़
ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग : धमाकों से दहशत, घर छोड़कर भागे लोग; VIDEO आया सामने
कवर्धा के ग्राम पंचायत पोंडी में गुरुवार को ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।